Back
Auraiya206122blurImage

Auraiya- भाजपा कृषि मोर्चा अध्यक्ष पर घातक हमला

Gaurav Shrivastava
May 26, 2025 06:13:37
Auraiya, Uttar Pradesh

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में घात लगाकर बैठे लोगों ने भारतीय जनता पार्टी कृषि मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा मंडल अध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। मरणासन्न हालत में पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र में रेफर कर दिया गया है। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित ग्राम सौंधेमऊ में एक भागवत समारोह में भंडारा खाने गए थे, जब वह वापस आए तो गांव के अंकित भदौरिया, मोहित और रोहित ने लाठी और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|