Back
Raebareli229001blurImage

UP News - रायबरेली में तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा पर विधायक अदिति सिंह का हुआ सम्मान

Mahesh kumar
Jun 02, 2025 05:05:14
Raebareli, Uttar Pradesh

रायबरेली सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह को राही ब्लॉक के सभागार में पूर्व सैनिक सयुक्त संस्थान द्वारा सम्मानित किया, सदर विधायक के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की. इस कार्यक्रम के अवसर पर सदर विधायक को सैनिकों के सम्मान एवं मनोबलवर्धन हेतु उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए राही ब्लॉक सभागार में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|