Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajeet Mishra
Basti272001

अजीत मिश्रा (खोजी)

Ajeet MishraAjeet MishraDec 13, 2025 09:45:04
Basti, Uttar Pradesh:#अम्बेडकरनगर ।। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर जनपदीय आए दबंगों ने #विवादित जमीन को अपना बताकर इधर पुलिस से बातचीत चल ही रही थी अचानक दो #बुलडोजरों ने मकान को धराशाही कर दिया, पुलिस खड़ी मूक दर्शक बनी रही। हद तो तब हो गई जब पूरा मकान मिट्टी में मिल गया तब नायब साहब की एंट्री होती है। लगभग 30 मिनट तक चला बुलडोजर, फिर वहीं पुलिस जेसीबी मशीन को सीज करने के लिए कोतवाली ले जाया गया। गैर जनपदीय आए व्यक्ति को थाने की पुलिस तब गिरफ्तार करती है तब नायब तहसीलदार द्वारा यह कहा गया कि बिना राजस्व कर्मी की मौजूदगी में आप लोगों के द्वारा बुलडोजर कैसे चलवाया गया। ।। गजब की रही अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की यह कार्यवाही।। योगी आदित्यनाथ जी MYogiAdityanath UP Police
0
comment0
Report
Basti272001

अजीत मिश्रा (खोजी) बनकटी विकास खण्ड की चित्राखोर, गंगौरी समिति पर किसानों का जमावड़ा।

Ajeet MishraAjeet MishraDec 10, 2025 06:33:23
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती ।। खाद-बीज के संकट से आहत किसानों का गुस्सा फूटा।। 🔥 बनकटी विकास खण्ड की चित्राखोर, गंगौरी समिति पर किसानों का जमावड़ा। सैकड़ों किसानों की भीड़ ने आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।किसानों का आरोप—समिति में हो रही है भारी अनियमितता। खाद व बीज की कृत्रिम कमी बनाने का आरोप लगातार तेज। किसानों ने कहा—समय पर वितरण न होने से फसलें खतरे में। कई किसानों ने कालाबाजारी की आशंका भी जताई। स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग कमजोर पड़ने की चर्चा गर्म। किसानों की शिकायत—उपर तक सुनवाई नहीं, सिर्फ आश्वासन।अधिकारियों के नाक के नीचे कथित गोरखधंधे की बात कर रहे किसान। गुस्साए किसानों ने नियमों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कृषि उत्पादन बचाने हेतु तत्काल कार्रवाई की गूंज तेज हुई।
0
comment0
Report
Basti272001

अजीत मिश्रा (खोजी)

Ajeet MishraAjeet MishraDec 09, 2025 11:45:21
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती/ कुरियार खास ।। उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ जहां शुद्ध पर्यावरण एवं हरियाली बनाये रखने के लिए पेड़ लगवा रही है, वहीं दूसरी तरफ वन माफिया सैकड़ों पेड़ों को कटवा कर नष्ट कर शासन प्रशासन को ठेगा दिख रही है।। मामला बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरियार खास का है। वन माफिया बेधड़क होकर करीब सैंकड़ो हरे जामुन के पेड़ को काट कर उठा ले गये वन विभाग के स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ- गांठ से निडर होकर सैंकड़ो हरे जामुन की पेड़ क़ो कटवा ले गये वन माफिया, सोती रही वन विभाग। वन माफियाओं द्वारा काटे गए सैकड़ों हरे जामुन के पेड़ों का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। पड़ताल के दौरान ठेकेदार/वन माफिया ने प्रेस की टीम से यह कहकर पल्ला झाड लिया कि परमीशन लेकर कटा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Basti272001

यूजर आईडी-पासवर्ड दलालों के पास है, और कर्मचारी उनके सब्सक्राइबर बनकर काम करते हैं।

Ajeet MishraAjeet MishraNov 19, 2025 11:04:22
Basti, Uttar Pradesh:।। तहसील सदर : सरकारी दफ्तर नहीं, दलाल टेक्नोलॉजी पार्क ।। अयोध्या। सदर तहसील का हाल इन दिनों बड़ा आधुनिक हो गया है। यहां सरकारी कर्मचारी तो डेकोरेशन पीस की तरह होते हैं असली काम तो प्राइवेट दलाल ही संभालते हैं। कहिए तो इन्हें तहसील का स्टार्टअप भी कह सकते हैं। सरकारी कंप्यूटर अब सरकार के नहीं रहे। यूजर आईडी-पासवर्ड दलालों के पास है, और कर्मचारी उनके सब्सक्राइबर बनकर काम करते हैं। कागजों में छेड़छाड़ भी इतनी निपुणता से होती है कि देखकर लगता है जैसे ये लोग डिप्लोमा इन फर्जीवाड़ा करके आए हों। 💫 डीएम साहब रोज़ आदेश जारी करते हैं… और तहसील में बैठे दलाल उन आदेशों की कॉपी को देखकर कहते हैं “अच्छा मज़ाक था!” वीडियो वायरल हो जाए तो भी क्या फर्क पड़ता है? यहां सिस्टम इतना निर्भीक है कि कैमरे भी शर्मा कर ऑफ हो जाएँ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top