Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
Back
Amit Srivastav
Follow
273164
एसएसबी सीमा चौकी सुंडी में वन्यजीव कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Amit Srivastav
Follow
Dec 17, 2025 15:57:41
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज मे एसएसबी की 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी सुंडी में वन्यजीव कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोहगी बरवा उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर.पी. सिंह ने जवानों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम की जानकारी दी।उन्होंने अवैध शिकार,तस्करी और वन अपराधों पर रोक में सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
0
0
Share
Report
273164
महराजगंज जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत,जांच जारी
Amit Srivastav
Follow
Dec 17, 2025 10:18:05
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार को मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिवंश पुत्र बुद्धिराम,निवासी सेमरहवा,तहसील नौतनवा के रूप में हुई है,जो दुष्कर्म के एक मामले में 6 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में था,16 दिसंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मोहनवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है।
0
0
Share
Report
273164
फरेंदा थाना क्षेत्र में महिला ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई व उत्पीड़न का लगाया आरोप
Amit Srivastav
Follow
Dec 13, 2025 15:40:39
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतनगर परसिया निवासी निर्मला देवी ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई,दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पारिवारिक विवाद में उस पर व उसके बेटे पर हमला हुआ,लेकिन पुलिस ने केवल चालान कर आरोपियों को छोड़ दिया। शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा डराने-धमकाने और नाबालिग बेटे को फंसाने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
0
0
Share
Report
273164
महराजगंज पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अवैध उर्वरक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,एक आरोपी गिरफ्तार
Amit Srivastav
Follow
Dec 12, 2025 16:30:39
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
नौतनवा पुलिस ने डंडा नदी पुल के पास एक पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान गाड़ी में 60 बोरी अवैध भारतीय उर्वरक बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया। सीओ अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव की टीम की त्वरित कार्रवाई से अवैध तस्करी को रोकने में सफलता मिली आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
0
0
Share
Report
Advertisement
273164
खांडल विप्र विश्व परिषद ने सुनील खांडल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
Amit Srivastav
Follow
Dec 12, 2025 14:35:39
Nautanwa, Uttar Pradesh:
खांडल विप्र विश्व परिषद ने सुनील खांडल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। चुनाव अधिकारी दिनेश जी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी व संरक्षक मौजूद रहे। सुनील खांडल ने संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही।आंशिक कार्यकारिणी घोषित—नरेश रूंथला महामंत्री,शिव भगवान व रमेश बाबू कार्यकारी अध्यक्ष, अनुसिया बोचीवाल महिला अध्यक्ष,विजय श्रोत्रिय कोषाध्यक्ष,योगेश जोशी उपाध्यक्ष,पंकज डिडवानिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष।परिषद ने दस वर्षों में देश–विदेश में अपना विस्तार किया है।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top