Back
KISHAN KUMAR GOND
Mau221603blurImage

UP News: मऊ में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों को जान का खतरा, सरकार का अभियान फेल

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 06, 2025 14:49:11
Sarai Anantmal, Uttar Pradesh:

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में दुबारी मुख्य मार्ग से खरगीपुर, सुवाह, पिपरा और सुग्गी चोरी को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से यह सड़क बेहद खतरनाक बन गई है। सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क अभियान यहां दम तोड़ता नजर आ रहा है। इस खराब सड़क के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। खरगीपुर-सुवाह सड़क, दुबारी रोड को जोड़ती है, लेकिन गड्ढों की वजह से अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार बच्चे स्कूल जाते समय साइकिल से गिर जाते हैं। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सड़क सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आधा दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से बाजार और स्कूल जाते हैं, लेकिन उन्हें हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।

0
Report
Mau221603blurImage

UP News: मानसिक तनाव से जूझ रहे शिक्षक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 06, 2025 11:22:30
Nandaur, Uttar Pradesh:

मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चूका है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

0
Report
Sant Kabir Nagar272173blurImage

UP News: मऊ में शादी के कुछ महीने बाद विवाहिता ने ली अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 05, 2025 17:09:23
Maghar, Uttar Pradesh:

मधुबन थाना क्षेत्र के सरायमेवागिरी गांव में गुरुवार दोपहर एक दुखद घटना हुई, जहां 22 वर्षीय विवाहिता संजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, संजू की शादी इसी साल 16 फरवरी को मयंक मौर्य से हुई थी। गुरुवार को जब उसके पति मयंक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब अंदर झांक कर देखा तो संजू दुपट्टे से पंखे के हुक से लटकी हुई थी। मयंक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

0
Report
Mau221601blurImage

Mau:प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित SDM ने दिए निर्देश

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 05, 2025 09:30:37
thaDubari, Uttar Pradesh:
: मधुबन एसडीएम राजेश अग्रवाल अपने कार्यालय में तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रेम और सौहार्द के माहौल में मनाया जाए। उन्होंने शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्पष्ट किया कि खुले में और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अपशिष्ट को गड्ढों में दफन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही समस्त अधीनस्थों को अलर्ट मोड में रहते हुए त्यौहार को शांति प्रिय ढंग से निपटाने को निर्देशित किया। सभी धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए
0
Report
Mau221603blurImage

UP News- मधुबन पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके पति और ससुरालजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 05, 2025 08:45:58
Fatehpur Mandao, Uttar Pradesh:

मधुबन थाना क्षेत्र के परशुपुर की घटना है। विवाहिता की 2 साल पहले शादी हुई थी। इस मामले में मधुबन पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर उसके पति एवं ससुरालजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परशुपुर निवासी पुष्पांजलि, जो राज बहादुर की पुत्री है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 मई 2023 को घोषी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी लोकेश कुमार (पुत्र राम नवल) से पूरी हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। उसके पिता ने ससुरालजनों की मांग पर 3 लाख रुपये की नकद राशि सहित लगभग 5 लाख रुपये का गृहस्थी के सामान दहेज में दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। दहेज में एक बुलेट और 5 लाख रुपये की नकद मांग की जाने लगी। जब विवाहिता ने अपने पिता की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए...

0
Report
Mau221603blurImage

UP News: मधुबन तहसील में हंगामा, सपा नेता और SDM के बीच तीखी नोकझोंक

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 04, 2025 08:55:45
Chak Panday, Uttar Pradesh:

मधुबन में मंगलवार को तहसील परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सपा नेता राजेंद्र मिश्रा और एसडीएम राजेश अग्रवाल के बीच जमकर बहस हो गई। सपा नेता का कहना है कि वे जनहित से जुड़ी समस्या लेकर गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव के साथ एसडीएम से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें तीन घंटे तक इंतजार कराया गया। चेंबर में मिलने पर एसडीएम ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी है और इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। वहीं, SDM राजेश अग्रवाल ने सपा नेता पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और दलाली जैसे कामों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

0
Report
Mau221601blurImage

UP News- मऊ में ससुर के साथ विवाद ने ली विवाहिता की जान

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 04, 2025 05:49:18
Majhaua, Uttar Pradesh:

मऊ में ससुर के साथ विवाद के पश्चात 42 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। मऊ क्षेत्र के निवासी नंदे, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, घर पर अपनी पत्नी सुनीता और तीन बच्चों के साथ अपने सास-ससुर के साथ निवास करते थे। मंगलवार की दोपहर, किसी विषय पर ससुर और बहू के बीच विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके परिणामस्वरूप बहु ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, परिवारजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए। वहाँ उसकी स्थिति को गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।

0
Report
Mau221601blurImage

UP News: मधुबन नगर पंचायत में एक साल से जल संकट, फटी पाइपलाइन नहीं हुई ठीक

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 03, 2025 16:53:18
thaDubari, Uttar Pradesh:

मऊ के मधुबन नगर पंचायत के लोगों को बीते एक साल से पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दौरान जल निगम की पाइपलाइन फट गई थी, लेकिन आज तक नगर पंचायत ने उसे ठीक नहीं कराया। इस वजह से लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है और उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

1
Report
Mau221603blurImage

UP News: मधुबन में SDM और सपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक, SDM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 03, 2025 09:53:04
Madhuban, Uttar Pradesh:

मधुबन में SDM और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के बीच कहासुनी हो गई। सपा नेता ने उपजिलाधिकारी से बहस के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया जिससे माहौल गर्मा गया।

1
Report
Mau221603blurImage

UP News- कोटेदारों की बैठक में SDM ने कड़े निर्देश दिए हैं, घटतौली पर कार्रवाई का अलर्ट जारी किया गया है।

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 03, 2025 08:27:58
Chak Panday, Uttar Pradesh:

मधुबन तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में कोटेदारों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम ने कोटेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे खाद्यान्न का वितरण समय पर सुनिश्चित करें, ताकि कार्डधारकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ट्रक द्वारा गल्ला शीघ्र पहुंचने लगा है, अत: जनता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। वितरण का कार्य समय पर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि घटतौली का कोई प्रयास न करें। राशन कार्ड धारकों के साथ वितरण के समय किसी भी प्रकार का असुविधा उत्पन्न न करें। यदि घटतौली का प्रयास किया गया तो शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।

1
Report
Mau221601blurImage

UP News - मधुबन तहसील में स्वच्छता अभियान सिर्फ एक दिखावा

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDJun 01, 2025 05:39:07
Majhaua, Uttar Pradesh:

सरकारी कार्यालय में स्वच्छता अभियान का पालन कितना और किस प्रकार होता है इसकी जीता जागता उदाहरण मधुबन तहसील हैं, कार्यालय की दीवारों को देखकर साफ पता चल जाता है वातावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए भले ही स्वच्छता मिशन चलाया जा रहा हो, लेकिन उदासीनता के चलते अभियान का मधुबन तहसील कार्यालय में प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर से लेकर गांवों तक को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता मिशन संचालित किया है. इसका प्रभाव कुछ दिनों तक तो रहा, लेकिन बाद में इसकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया।

1
Report
Mau221601blurImage

UP News: मोलनापुर मिश्रौली में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों में आक्रोश

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDMay 31, 2025 15:41:21
Mau, Uttar Pradesh:

फतेहपुर जिले के मंडाव ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोलनापुर मिश्रौली में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और अपनी नाराज़गी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि रंभू ठेकेदार के घर से अमरेश कुमार के घर तक लगभग 100 मीटर क्षेत्र में बीते 10 वर्षों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता आ रहा है। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है, क्योंकि यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है और इसी रास्ते से मिश्रौली, बरोहा, कुंवरपुरवा के लोग भी आते-जाते हैं। सही सफाई न होने की वजह से जगह-जगह जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को चलने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।

3
Report
Mau221601blurImage

Mau - अवैध खुदाई पर उपजिलाधिकारी का छापा, खनन माफिया फरार

KISHAN KUMAR GONDKISHAN KUMAR GONDMay 29, 2025 04:17:55
Dubari, Uttar Pradesh:

मधुबन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4, हिराजपट्टी स्थित एक पोखरी में जेसीबी मशीन से हो रही अवैध खुदाई की सूचना पर मंगलवार रात उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने अचानक छापा मारा। वे जिला मुख्यालय से लौट रहे थे, तभी उन्हें खुदाई की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी कार्रवाई से पहले ही खनन माफिया जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गए। उपजिलाधिकारी के पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफिया या तो मधुबन छोड़ दें, अन्यथा जेल की सलाखों के पीछे होंगे। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और संबंधित दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह छापेमारी प्रशासन की सख्ती और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

2
Report