Back
Lalmani Pandey
Ambedkar Nagar224168blurImage

इमामबाग में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, क्या होगी कार्रवाई?

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 06, 2025 12:01:10
Pante, Uttar Pradesh:

इमामबाग में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर:आए दिन जलमग्न होता है यह क्षेत्र अम्बेडकरनगर जनपद अंबेडकर नगर के अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. जनपद के अकबरपुर नगर पालिका अंतर्गत पहितीपुर रोड इमामबाग रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में इन इलाके में जीना मुहाल हो जाता है. पूरा सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है. हर समय पानी भरे रहने के कारण मच्छर पनपते हैं. बीमारियां बढ़ती हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है. इसके बाद भी अगर कार्य शुरू हुआ तो गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। 

0
Report
Sultanpur228142blurImage

UP News- अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 06, 2025 05:26:52
Konchi, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, श्री केशव कुमार, द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात, परेड, शस्त्रागार और डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही, क्वार्टर गॉर्ड और पुलिस लाइन का भी मुआयना कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *आज, दिनांक 06.06.2025 को, शुक्रवार की परेड के दौरान, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, श्री केशव कुमार, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत, महोदय द्वारा पुलिस बल को दौड़ कराई गई। इसके पश्चात, टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और उन्हें शस्त्र अभ्यास कराया गया, साथ ही विपरीत परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया।

0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

UP News: बीच सड़क युवक की पिटाई, पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 05, 2025 14:28:36
Mansa Pur, Uttar Pradesh:

महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर कुटी में गुरुवार को सड़क पर अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को लात-घूंसों से पीटा गया। हमजापुर गांव के रहने वाले रजनीश पांडेय को एक व्यक्ति ने सड़क पर ही उठाकर पटक दिया और जमकर मारपीट की। काफी देर तक लोग तमाशा देखते रहे, किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। बाद में कुछ ग्रामीणों ने मिलकर झगड़ा शांत कराया। मारपीट में रजनीश को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने तुरंत महरुआ पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि मंशापुर निवासी लाला सिंह नाम का युवक अक्सर ऐसे झगड़े करता है और लोगों को परेशान करता है।

1
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

UP News- अम्बेडकरनगर में पुलिस ने किया बड़े अपराधी का पर्दाफाश

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 05, 2025 10:30:07
Akbarpur, Uttar Pradesh:
जनपद अम्बेडकरनगर में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एवं तलाश वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 05.06.2025 को उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराही हे0का0 मुकेश कुमार का0 शैलेष मिश्रा का0 दिलीप यादव अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0स0 417/25 धारा- 108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक राजभर पुत्र सुर्जन राजभर निवासी भूलेपुर थाना हसंवर जनपद अम्बेडकरनगर को उसके जुर्म से व धारा से अवगत कराते हुए समय करीब 10.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस
0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 05, 2025 09:27:15
Akbarpur, Uttar Pradesh:
*जनपद अम्बेडकरनगर थाना को0 जलालपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं 149/2025 धारा -191(2)/333/115(2)/303(2)/351(2)/74/324(4)/70(2)BNS व 5/6(G) पाक्सो एक्ट मे वांछित अभि0 राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 30 वर्ष 2.शिवम पुत्र राजू उम्र 28 वर्ष निवासीगण शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 05 .06.2025 को थाना को0 जलालपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र देखभाल व त
0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ में दिखाया दम

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 05, 2025 08:20:12
Akbarpur, Uttar Pradesh:
जनपद अम्बेडकरनगर मे श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी वांछित/वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल कार्यवाही निम्नवत है। *थाना मालीपुर-* आज दिनांक 05.06.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/15 धारा 323/504 भादवि थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर से सम्बंधित 02 नफर वारण्टी 01.वसन्ते उर्फ वंसत लाल पुत्र तीजू 02. लालमणि उर्फ लालमन पुत्र कुन्जल उर्फ कुन्जी निवासीगण ताहापुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर को
0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

UP News- बकरीद पर कुर्बानी पर नए निर्देश, जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 03, 2025 11:52:31
Mansa Pur, Uttar Pradesh:
अंबेडकर नगर 3 जून 2025। आगामी बकरीद पर्व (07 जून 2025) को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद पर्व पर किसी भी स्थिति में बाहर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद बचा हुआ अवशेष इधर-उधर न फेंका जाए, बल्कि नगर पालिका और पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर सही तरह से निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कुर्बानी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने तथा ब्लीचिंग, चुना, फॉगिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव आदि कराने के
0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

UP News - प्रधान लिपिक पर रिश्वत लेने का आरोप, SP ने दी जानकारी

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 02, 2025 08:42:19
Aueiya Pur, Amrola, Uttar Pradesh:

जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस कार्यालय में नियुक्त प्रधान लिपिक पर रिश्वत (उत्कोच) लेने की शिकायत सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री केशव कुमार द्वारा प्रेस को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सम्बन्धित प्रधान लिपिक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। SP केशव कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस विभाग को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

1
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

UP News: अम्बेडकरनगर में हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो और चैन बरामद

Lalmani Pandey Lalmani Pandey Jun 01, 2025 13:32:33
Mansa Pur, Uttar Pradesh:

जनपद अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना हंसवर में दर्ज मु.अ.सं. 89/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पीली धातु की चैन और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी बरामद किया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी टांडा श्री शुभम कुमार ने जानकारी दी।

0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

UP News: अम्बेडकरनगर के थाना हंसवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 31, 2025 13:42:31
Orang Nagar, Uttar Pradesh:

अम्बेडकरनगर जिले के थाना हंसवर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा संख्या 88/25, धारा 308(2) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों उमेशचन्द्र उर्फ सबलू पुत्र स्वर्गीय चन्द्रभान और गोविन्द पुत्र कुमई को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार उमेशचन्द्र गोहनारपुर थाना हंसवर का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

UP News- अम्बेडकरनगर के इब्राहिमपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 31, 2025 10:38:57
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अम्बेडकरनगर जिले की इब्राहिमपुर पुलिस ने एसपी श्री केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आज, 31 मई 2025 को मुकदमा संख्या 129/25, धारा 316(2)/318(4)/319(2)/317(2) BNS के तहत वांछित आरोपी रितेश उर्फ पंकज (पुत्र रमेश चन्द्र), निवासी कपियाकलां, थाना रूधौली, जनपद बस्ती, उम्र लगभग 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इस मामले की शिकायत श्रीमती मिथला यादव, पत्नी सुरेन्द्र यादव, निवासी अवसानपुर, थाना इब्राहिमपुर द्वारा दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

UP News - अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 30, 2025 07:24:11
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामान्य रोगों से संबंधित दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और दवाओं की गुणवत्ता व स्टॉक की स्थिति पर संतोष जताया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पी. एन. यादव भी मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल देखी गई।

1
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

Ambedkar Nagar - एसपी श्री केशव कुमार ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 30, 2025 04:53:35
Pante, Uttar Pradesh:

शुक्रवार, 30 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड की सलामी के उपरांत एसपी श्री कुमार ने उपस्थित पुलिस बल को दौड़ कराई तथा टोलीवार परेड ड्रिल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षियों को परेड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा शस्त्रागार, डायल 112 के वाहनों, क्वार्टर गार्ड और पुलिस लाइन परिसर का भी मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन तथा व्यवस्थागत सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसपी के दौरे से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अंबेडकरनगर में किरायेदारों का सत्यापन: जानें SP केशव कुमार का क्या कहना है!

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 14:16:53
Akbarpur, Uttar Pradesh:
जनपद अंबेडकरनगर के थाना बसखारी क्षेत्र के किछौछा में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को किराये पर मकान देने वाले मकान मालिकों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में SP अम्बेडकरनगर केशव कुमार द्वारा दी गयी बाइट
0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर में बवाल: प्रतिमा के क्षतिग्रस्त मामले में 9 लोग घायल

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 13:43:23
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अम्बेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चितवई गाँव में हाल ही में बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस बल को तैनात किया गया है। यह घटना डाॅ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद हुई, जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए हैं, जहाँ एक पक्ष पर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा को छतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर में पुलिस ने पकड़े दो अभियुक्त, जानें पूरी कहानी!

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 13:41:58
Akbarpur, Uttar Pradesh:

जनपद अम्बेडकरनगर का थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 91/25 धारा 191(2)/191(3)/126(2)/115(2)/352/105 बीएनएस से संबंधित 02 नफर अभियुक्तों, 1. पवन उर्फ पप्पू पुत्र रामआसरे उम्र करीब 25 वर्ष एवं 2. नितीश उर्फ गुलाब पुत्र रामआसरे को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अम्बेडकरनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अंबेडकरनगर में ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 10:51:32
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अंबेडकरनगर जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा ईवीएम, वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई गई. पॉइंट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का भी उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

Ambedkar Nagar - वज्रपात से मृत व्यक्ति की पत्नी को मिला ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 09:47:34
Usrahwa, Akbarpur, Uttar Pradesh:

अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कुसुमखोर निवासी अजय कुमार सिंह (उम्र 48 वर्ष) की 22 मई को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के उपरांत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने 28 मई की देर शाम जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी श्री पवन कुमार जायसवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री त्रयंबक तिवारी की उपस्थिति में मृतक की पत्नी नीता सिंह को ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान का डेमो चेक प्रदान किया। मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। यह राहत सहायता शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से दी जाती है।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर बाईपास पर धूल की समस्या से लोग परेशान

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 09:09:12
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अम्बेडकरनगर बाईपास निर्माण कार्य में मिट्टी परिवहन में लापरवाही के कारण अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे स्थानीय जनता अत्यधिक परेशान हो रही है। राहगीर लोग धूल के संपर्क में आने के लिए विवश हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कार्यदाई संस्था द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे जनता के लिए यह स्थिति बेहद कठिनाई पैदा कर रही है। यह बाईपास सड़क संत द्वारिका महाविद्यालय के निकट से गुजर रही है।

0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

Ambedkar Nagar -अकबरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही: मरीज तड़पते रहे, डॉक्टर एसी कमरे में सोते रहे

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 29, 2025 04:19:56
Pante, Uttar Pradesh:

जिला अस्पताल अकबरपुर की नाइट शिफ्ट में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूरी तरह वातानुकूलित कमरे में आराम फरमाते पाए गए। वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी वार्ड में एक्सीडेंट में घायल मरीज गंभीर हालत में भर्ती थे, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। परिजनों का आरोप है कि कई बार बुलाने के बाद भी डॉक्टर बाहर नहीं निकले। मरीज दर्द से तड़पते रहे, लेकिन डॉक्टर साहब की नींद पहले जरूरी समझी गई। अस्पताल प्रशासन की ऐसी उदासीनता न सिर्फ चिकित्सकीय सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि गंभीर मरीजों की जान भी खतरे में डालती है। इस तरह की लापरवाही पर सवाल उठना लाजमी है और संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

Ambedkar Nagar: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हीड़ी पकड़िया में जन चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 28, 2025 13:49:13
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अंबेडकर नगर के हीड़ी पकड़िया गांव में 28 मई 2025 को राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जन चौपाल का आयोजन किया। उनके साथ कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी भी मौजूद रहे। जन चौपाल में मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

Ambedkar Nagar: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 28, 2025 13:38:36
Akbarpur, Uttar Pradesh:

अंबेडकर नगर में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ राजस्व, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी सरकार की योजनाओं को गंभीरता से लागू करें ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है, वे जल्द सुधार करें। मंत्री ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

अम्बेडकरनगर पुलिस ने पकड़ा पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 28, 2025 10:12:16
Akbarpur, Uttar Pradesh:

जनपद अम्बेडकरनगर की कोतवाली टाण्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अन्जनी कुमार गुप्ता पुत्र राम आसरे गुप्ता, निवासी चिन्तौरा ईदगाह, थाना को0 टाण्डा, उम्र करीब 36 वर्ष, के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 156/25 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है।

0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

अंबेडकर नगर में लावारिस शव मिलने से फैली दहशत

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 28, 2025 04:41:05
Mansa Pur, Uttar Pradesh:

अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आरिया चौकी अंतर्गत एक लावारिस शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं।

0
Report
Ambedkar Nagar224168blurImage

Ambedkar Nagar: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 27, 2025 13:53:46
Pante, Uttar Pradesh:

जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना इब्राहिमपुर की पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-123/25 के तहत वांछित अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र रामजनम, निवासी चकुवापुर, थाना इब्राहिमपुर को गिरफ्तार किया है। अजीत कुमार के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 91(2), 115(2), 333, 352, 351(3) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/4/25 में केस दर्ज था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
Report
Ambedkar Nagar224122blurImage

Ambedkar Nagar - मुख्यमंत्री ने किया बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण

Lalmani Pandey Lalmani Pandey May 26, 2025 11:41:44
Akbarpur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे लोकभवन लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारम्भ किया। इस अवसर का सजीव प्रसारण अम्बेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनपद में संचालित स्मार्ट क्लास, टैबलेट वितरण, निपुण आकलन एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

0
Report