Back
Mohammad Siddik Ahamad
Unnao208010blurImage

UP News- उन्नाव में डूबे 5 किशोर: गंगा में खेल के बहाने मौत का खेल

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadJun 07, 2025 12:27:29
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में घर से मैच खेलने के बहाने निकले 5 किशोर गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। गंगा में डूबते हुए देख तथा शोर सुनकर पंडा और गोताखोरों ने 3 किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 2 किशोरों के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डूबने वाले किशोरों में अनस और समीर गहरे पानी में डूबी हुई थीं। अनस नाम के किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया, जबकि समीर की तलाश अभी भी जारी है। यह घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रेलवे पुल के नीचे गंगा नदी में हुई है तथा ये किशोर उन्नाव शहर के मोहल्ला एबी नगर के निवासी हैं।

1
Report
Unnao209862blurImage

Up News - ईद उल अजहा की नमाज़ पर अमन शांति की दुआ मांगी

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadJun 07, 2025 06:40:41
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

उन्नाव में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली की राजधानी स्थित सब्जी मंडी की जमा मस्जिद पर ईद की नमाज का आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय के सदस्य पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में इस पर्व को मनाते हैं। ईद उल अजहा की नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन और शांति की दुआ की गई। ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद ईदगाह पर एकत्रित हुए और नमाज अदा की। ईद उल अजहा के अवसर पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

1
Report
Unnao208010blurImage

UP News: गांधी नगर तिराहा और रामलीला मैदान का होगा सुंदरीकरण, प्रशासन ने किया निरीक्षण

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadJun 06, 2025 09:27:17
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव जिले को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और कदम बढ़ाया है। शहर के प्रमुख गांधी नगर तिराहा और रामलीला मैदान क्षेत्र का जल्द ही सुंदरीकरण किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी समेत पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। DM ने गांधी नगर तिराहे पर फैले अव्यवस्थित फुटपाथों को सुधारने और दोनों ओर सुंदर व सुरक्षित पैदल रास्ते बनाने के निर्देश दिए।

1
Report
Kanpur Nagar208004blurImage

UP News- गंगा दशहरा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadJun 05, 2025 05:55:47
Kanpur, Uttar Pradesh:

गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओ ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी जेठ माह की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पुनीत पर्व गुरुवार को मनाया गया। हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा का पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि गंगा दशहरा कहलाती है। इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं इस दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।

1
Report
Unnao209862blurImage

UP News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadJun 05, 2025 05:45:12
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने जेठ माह की दशमी तिथि पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। यह पर्व गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर उतरी थीं। भक्त इस दिन प्रातः स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

0
Report
Unnao208010blurImage

UP News: उन्नाव के गंगाघाट में गंगा किनारे कटान का संकट, सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 31, 2025 10:56:07
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव के गंगाघाट के पश्चिमी गोताखोर मोहल्ले के वार्ड नं० 23 में गंगा किनारे हो रही कटान को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय सभासद फय्याज हुसैन ने आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था। शनिवार को सिंचाई विभाग के जेई मो० अफसर ने मौके पर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि वह इस संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है, ताकि गंगा किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

1
Report
Unnao209862blurImage

Unnao - गंगाघाट में हुआ अद्भुत सम्मान समारोह

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 29, 2025 15:49:17
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

नगर पालिका गंगाघाट द्वारा पुण्यलोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जागृति अभियान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यालय भवन के सामने पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला सफाई मित्रो को 103 महिलाओं को टिफिन बॉक्स, सेफ्टी किट, पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। मुख्य अतिथि रामनिवास, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय सहित आदर्शों का विस्तृत वर्णन किया गया।

1
Report
Unnao209861blurImage

Unnao - चोरों ने साउंड बॉक्स चुराया, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 29, 2025 07:21:55
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

Unnao - कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी के अंतर्गत आजाद नगर बस्ती में घर के बाहर रखे साउंड बॉक्स को मोटरसाइकिल सवार दो चोर उठा कर ले गए। चोरों द्वारा साउंड बॉक्स उठाकर ले जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद चोरी का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

2
Report
Kanpur Nagar208001blurImage

धर्मपाल सिंह ने उन्नाव दौरे में उठाए प्रमुख मुद्दे

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 28, 2025 13:06:33
Kanpur, Uttar Pradesh:

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को उन्नाव का दौरा किया। उन्होंने जिले की प्रमुख समस्याओं और योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अरोड़ा रिसॉर्ट में रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

2
Report
Unnao208010blurImage

Unnao - उन्नाव में नेशनल हाईवे पर बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 27, 2025 18:07:12
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने। वायरल वीडियो में खड़े होकर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है युवा। अन्य युवक भी कर रहे हैं जानलेवा स्टंट, अगला पहिया हवा में उठाते नजर आ रहे हैं। लाइक्स और फॉलोवर्स के चक्कर में जान दाव पर लग रहे हैं युवा। लगभग एक दर्जन बाइक पर सवार होकर स्टंट करते दिख रहे युवा। उन्नाव रायबरेली नेशनल हाईवे का बताया ज रहा वीडियो। अर्पित यादव नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पोस्ट किया गया वीडियो। वाहन नियमों को ताख पर रखकर वाहनों से स्टंट राजमार्ग पर नियमों का उल्लंघन।

2
Report
Unnao209862blurImage

Unnao - रोहिंग्या के जाली आधार कार्ड व अन्य कागज बनवाने वाला पालिका सदस्य गिरफ्तार

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 26, 2025 13:39:24
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

रोहिंग्या के जाली आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र जारी करने में SP उन्नाव का बड़ा खुलासा। गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गंगा नदी किनारे पर झोपड़ी बनाकर रह रहे रोहिंग्या परिवार का पुलिस जांच में हुआ था खुलासा, म्यांमार से असम के रास्ते भारत मे दाखिल होकर गंगा किनारे झोपड़ी में रह रही 3 घुसपैठी रोहिंग्या महिलाओं को गिरफ्तार कर भेज चुकी है, जेल उन्नाव के गंगा किनारे रोहिंग्या परिवार को जाली आधार कार्ड व अन्य कागज बनवाने वाला गंगाघाट पुलिस ने पूर्व सभासद मो. शहजादे को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेजा।

2
Report
Unnao209862blurImage

Unnao: विवाहित महिलाएं बरगद की पूजा से करेंगी पतियों की लंबी उम्र की कामना

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 26, 2025 07:59:36
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में विवाहित महिलाएं वत्सावित्री पर अपने पतियों की शाश्वत कल्याण के लिए बरगद के वृक्ष की पूजा करेंगी। वे वृक्ष के चारों ओर एक धागा बांधकर अपने पतियों के लिए दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन, महिलाएं उपवास करती हैं और अपने पतियों और परिवार की भलाई के लिए बरगद के वृक्ष का सम्मान करके कर्मकांड करती हैं। ऐसा मानने का कारण यह है कि सवित्री ने अपने पति सत्यवान का जीवन इसी वृक्ष के नीचे पाया था, इसलिए पीपल का वृक्ष इस अनुष्ठान में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वृक्ष तीन देवताओं: ब्रह्मा, विष्णु, और महेश का निवास स्थान माना जाता है।

3
Report
Unnao209862blurImage

उन्नाव में तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 25, 2025 17:09:47
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली के मनोहर नगर इलाके से तीन घुसपैठी रोहिंग्या महिलाए गिरफ्तार. म्यांमार से असम के रास्ते में भारत मे हुई दाखिल.  उन्नाव के गंगा किनारे झोपड पट्टी में परिवार के साथ रह रहे थे घुसपैठिए. स्थानीय भाषा न बोलने पर पुलिस को हुई थी शंका. गंगाघाट पुलिस ने अजीदा, सिनवारा, नूर कायदा को किया गिरफ्तार। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर संदिग्धो का लगातार करवाया जा रहा सत्यापन।

2
Report
Unnao208010blurImage

Unnao - 5 जून को होगी भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना बैठक सम्पन्न हुई

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 25, 2025 14:40:55
Kanpur, Uttar Pradesh:

शुक्लागंज भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को लेकर रविवार को ऋषिनगर स्थित जगदंबा पार्क में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 3 जून से 5 जून तक भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसी क्रम में 5 जून को भगवान परशुराम की मूर्ति के साथ नगर में एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात जगदंबा पार्क स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

2
Report
Unnao209862blurImage

Unnao - सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 25, 2025 11:57:14
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

उन्नाव में समाजवादी छात्र सभा की PDA पंचायत में सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा को जनभावनाओं से खिलवाड़ बताया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे दूसरों के डीएनए की बात करते हैं, लेकिन अपने राजनीतिक आधार के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। कार्यक्रम के अंत में विनीत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के झूठे प्रचार के खिलाफ एकजुट होकर सच्चाई की लड़ाई लड़ें।

2
Report
Unnao209862blurImage

Unnao - डीआरएम ने लखनऊ से कानपुर तक स्टेशनों का किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा और स्वच्छता के निर्देश

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 24, 2025 11:54:33
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ से लेकर कानपुर के गंगा पुल तक के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्नाव और गंगाघाट रेलवे स्टेशनों पर विशेष रूप से पहुंचकर स्लीपर, ओवरब्रिज, रेलवे ट्रैक, सुरक्षा साधनों और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआरएम ने कहा कि सभी स्टेशनों पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्टाफ को सतर्क रहने और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया। यह निरीक्षण रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2
Report
Kanpur Nagar208001blurImage

Unnao- उन्नाव में म्यांमार के 10 लोगों पर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 24, 2025 08:45:32
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहंगियो के खिलाफ सत्यापन का अभियान चल रहा है। इस दौरान गंगाघाट कोतवाली के गंगा किनारे मनोहर नगर में रह रहे लोगो से आधार कार्ड अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वहां रह रहे दस लोगो के पास किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले पूछताछ में पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि वह सब म्यांमार के रहने वाले हैं उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है कार्यवाही की जा रही है।

2
Report
Unnao209862blurImage

उन्नाव में सतीश महाना का भव्य स्वागत, विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 22, 2025 13:34:45
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

 विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान राजधानी मार्ग पर बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्लागंज से पास हुए नए गंगा पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगाघाट के एक गेस्ट हाउस में हुए भव्य आयोजन में महाना ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश अवस्थी, पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, अवधेश कटियार, आदि मौजूद रहे। 

2
Report
Unnao209862blurImage

कानपुर में म्यांमार युवक का फर्जी आधार कार्ड पकड़ा गया!

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 22, 2025 09:26:06
Netua Grameen, Majhara Piper Khera G/E, Uttar Pradesh:

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में म्यांमार परिवार को कानपुर नगर के सदर कोतवाली के बड़े चौराहे पर ई- रिक्शा चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका गया. भाषा के आधार पर जाँच पड़ताल की गई, युवक के पास से फर्जी आधार कार्ड मिला, जिसका नाम साहिल पुत्र याहयाह जो कि अपने परिवार के साथ गंगाघाट के मनोहर नगर इलाके में 8 साल से रह रहा है. फर्जी आधार मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कानपुर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है ।

2
Report
Unnao209862blurImage

Unnao - जाजमऊ में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की जांघ में लगी छुरी

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 21, 2025 18:04:36
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 16 बीघा अखलाक नगर निवासी गुलजार पुत्र राजा ने बताया कि उसके छोटे भाई को पड़ोस में रहने वाले मोमिन और तन्नू ने पीटा। जब गुलजार शिकायत करने उनके पास गया तो दोनों उससे उलझ पड़े और कहासुनी के दौरान झगड़ा शुरू हो गया। धक्का-मुक्की के बीच एक आरोपी ने गुलजार की जांघ में छुरी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2
Report
Unnao209861blurImage

Unnao - भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 19, 2025 17:48:19
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच डीएनए को लेकर छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। डीएनए पर सियासी घमासान गंगाघाट कोतवाली के राजधानी मार्ग ऋषि नगर के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए । इस मौके पर समाजसेवी संजय तिवारी विजय राज सिंह, विजय तिवारी आदित्य त्रिपाठी, रोहित कटारिया, योगेश मिश्रा, प्रदुमन मिश्रा अंशुमान तिवारी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1
Report
Unnao208010blurImage

Unnao: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाई फांसी, मौत से इलाके में हड़कंप

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 18, 2025 17:06:15
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम संध्या भारती (उम्र 35 वर्ष) है, जो पत्रकार राजेश भारती की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। महिला का शव संदिध परिस्थिती मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

3
Report
Unnao208010blurImage

Unnao - शुक्लागंज स्वास्थ्य मेले में मरीजों की लंबी कतार, मुफ्त दवा का वितरण

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 18, 2025 06:43:43
Kanpur, Uttar Pradesh:

शुक्लागंज में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की लम्बी कतार प्राथमिक उपचार के लिए दिखाने को पहुंचे मरीज. मरीज की देखभाल करते प्रभारी डॉक्टर राजेश चंद्रा डॉ अल्तमश खान एवं आयुष डॉक्टर रश्मि वर्मा साथ में सभी संबंधित स्टाफ द्वारा मरीज को उचित सलाह एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया।

2
Report
Unnao208010blurImage

Unnao - शिक्षक ने मजदूर को कार से रौंदा, परिजनों ने शव रखकर कॉलेज के गेट पर लगाया जाम

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 09, 2025 12:09:38
Kanpur, Uttar Pradesh:

कोतवाली राजधानी स्थित एक कॉलेज की पेंटिंग करने वाले मजदूर के ऊपर शिक्षक द्वारा कार चढ़ा दी गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पुत्र ने शिक्षक के खिलाफ कार चढ़ाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी.पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को राजधानी मार्ग स्थित कॉलेज के गेट पर रखकर जाम लगा दिया। 

2
Report
Unnao209862blurImage

उन्नाव में ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान रात 8 से 10 बजे तक अंधेरा

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadMay 07, 2025 17:27:32
Netua Grameen, Uttar Pradesh:

उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर रात 20 बजे से 20 बजकर 10 मिनट तक ब्लैकआउट मॉकड्रिल की पूरे जिले में की गयी. जिसके तहत सभी ने अपने घरों के लाइट, इन्वर्टर लाइट,जनरेटर लाइट,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की लाइट को बन्द करके ब्लैक आउट में अपना सहयोग प्रदान किया. गंगा घाट नगर के अधिकांश मोहल्ले ब्लैक आउट के चलते अंधेरे में रहे. हालांकि की कानपुर से समीप लगे गंगाघाट में ब्लैकआउट का असर काफी दिखा. राजधानी मार्ग से लगे इलाके में ब्लैकआउट की वजह से इलाके में अंधेरा रहा।

2
Report
Unnao208010blurImage

Unnao - जाजमऊ चौकी क्षेत्र में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का सामान चोरी

Mohammad Siddik AhamadMohammad Siddik AhamadApr 25, 2025 18:57:12
Kanpur, Uttar Pradesh:

गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्तार नगर 16 बीघा में एक घर से लाखों की चोरी हो गयी। पीड़ित सलमा निवासी मुख्तार नगर 16 बीघा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने गई थी सुबह 11:00 बजे शाम 6:30 बजे वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी सहित अलमारी में रखा कीमती जेवर व ज़रूरी दस्तावेज सहित लाखो का सामान गायब था जिसकेबाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।

2
Report