Back
Nikhil Kumar Soni
Betul460110blurImage

MP News: बोरपानी गांव के पास स्कार्पियो में आग लगी, वाहन जलकर राख

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 06, 2025 17:01:35
Athner, Madhya Pradesh:

शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के बोरपानी गांव के पास आठनेर के रहने वाले अली की स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चला है। घटना के समय वाहन में कोई नहीं था, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। आठनेर फायर ब्रिगेड स्टेशन के प्रवीण गांवडे और अमित बारस्कर ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन स्कार्पियो के अंदर और बाहर का हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर स्टेशन ने इस घटना की जानकारी दी है।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: भैंसदेही में कुंभी समाज का सहजीवनारंभ कार्यक्रम आज, तैयारियां पूरी

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 06, 2025 16:27:41
Athner, Madhya Pradesh:

क्षत्रिय लोणारी कुंभी समाज संगठन भैंसदेही का सहजीवनारंभ संस्कार पाती कार्यक्रम आज 7 जून शनिवार को शाम 6 बजे शुभमंगल मैरिज लॉन, गुदगांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र कनाठे ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव धोटे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक हेमंत खंडेलवाल और महेन्द्र सिंह चौहान शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज के विकास और एकता पर चर्चा की जाएगी।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: मुलताई में गंगा दशहरा पर महाआरती का आयोजन

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 06, 2025 15:58:01
Athner, Madhya Pradesh:
बैतूल जिला के ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई पर गंगा दशहरा पर ताप्ती माँ की महाआरती का आयोजन किया गया। विधायक चंन्द्रशेखर देशमुख, वर्षा गढेकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य शुक्ला, दीपक पवन मालवीय, गोलू उघडे , विकास घोडकी शामिल हुए। माँ ताप्ती सरोवर में महाआरती के बाद क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की है।
0
Report
Betul460110blurImage

UP News: कोर्ट में समझौते की बजाय हमला, आरोपी ने फरियादी पर ईंट से किया वार

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 05, 2025 17:21:40
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले के एससी-एसटी विशेष न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराने आपराधिक मामले में समझौते के लिए पहुंचे फरियादी पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। घटना के अनुसार, 2009 में शेख इस्माइल ने विक्रांत पारस्परे पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। यह मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को दोनों पक्षों को समझौते के लिए कोर्ट में बुलाया गया था। लेकिन समझौते की जगह आरोपी शेख इस्माइल ने अचानक ईंट से विक्रांत पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: आठनेर में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने किया वृहद पौधारोपण

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 05, 2025 14:44:32
Athner, Madhya Pradesh:

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आठनेर नगर परिषद ने "अमृत मित्र पहल" और "वूमन फॉर ट्री" अभियान के तहत मोक्षधाम वाटर बॉडी के पास बड़े स्तर पर पौधारोपण किया।

इस अभियान के दूसरे चरण में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पौधों को पालने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर परिषद के सदस्य, अधिकारी और स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं।

0
Report
Betul460110blurImage

मानव श्रंखला बनाकर जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 03, 2025 13:49:06
Athner, Madhya Pradesh:
आठनेर नगर स्थित मोक्षधाम के पास मंगलवार को जल संरक्षण के लिए नदी पर श्रमदान किया। नप अध्यक्ष सुषमा जगताप, नप उपाध्यक्ष विनय जितपूरे, कैलाश आजाद, पार्षद अजय पोटफोडे, उपयंत्री राजेश भिकुंडे, नप के कर्मचारी मौजूद थे।
0
Report
Betul460110blurImage

MP News - बैतूल में भयानक सड़क हादसा: डंपर और बस की जोरदार टक्कर

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 03, 2025 04:38:48
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल आठनेर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, ताप्ती मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर पलट गया और उसमें फंसे हेल्पर को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पास स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News - बैतूल में तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 02, 2025 11:42:20
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले के कोलगांव ताप्ती मोड़ पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि दुर्घटना में एक जीप भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सभी घायल यात्रियों को तुरंत बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह टक्कर हुई।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: ताप्ती नदी किनारे जंगल से 26 गोवंश बरामद, गोतस्करी की बड़ी साजिश नाकाम

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniJun 01, 2025 12:40:48
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल के चुनालोहमा क्षेत्र में ताप्ती नदी किनारे जंगल में राष्ट्रीय हिंदू सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोवंश तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया। झाड़ियों और नालों में भूखे-प्यासे 26 गोवंश रस्सियों से बांधकर छिपाए गए थे। जानकारी के अनुसार, तस्कर इन्हें महाराष्ट्र के कत्लखानों में ले जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन कार्रवाई से पहले ही उनकी साजिश नाकाम हो गई। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि जिले में सक्रिय तस्कर भोले-भाले किसानों को झांसे में लेकर उनसे गोवंश खरीदते हैं।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: बैतूल भाजपा कार्यालय में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 31, 2025 14:38:00
Athner, Madhya Pradesh:

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती (31 मई) के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बैतूल जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पंवार की उपस्थिति में देवी अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

0
Report
Betul460110blurImage

MP News: शासकीय महाविद्यालय आठनेर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया, छात्रों ने निकाली रैली

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 31, 2025 11:43:19
Athner, Madhya Pradesh:

आठनेर में 31 मई को शासकीय महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सरोज पाटील के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और रासेयो के स्वयंसेवकों ने तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में नारे लगाकर जनता को जागरूक किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की बीके अर्चना, बीके प्रतिभा, बीके आशा ने प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। वर्ष 2025 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम पर भाषण, चित्रकला और रंगोली जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. सरोज पाटील ने छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - दूल्हा बैलगाड़ी पर, अनोखी बारात ने किया आदिवासी नृत्य

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 30, 2025 04:56:35
Athner, Madhya Pradesh:

आठनेर क्षेत्र के ग्राम टेमनी में 29 मई को जामुनठाना की बारात अनोखै अंदाज में पहुंची. दूल्हा बैलगाड़ी पर जबकि बारात पूरी तरह आदिवासी परिधान में गोंडी नृत्य करते हुए दूल्हन लेने पहुंचे. आदिवासी रिति-रिवाज से वैवाहिक समारोह समपन्न हुआ. बारात देने सैकड़ों की संख्या में लोग पंहुचे थे।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - आठनेर नगर में लगातार निकल रहे सांप, सर्पमित्र गुणवंत बर्डे ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 30, 2025 04:37:56
Athner, Madhya Pradesh:

आठनेर नगर में इन दिनों लगातार सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वार्डवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में एक घर में जहरीले सांप के घुसने की सूचना पर सर्पमित्र गुणवंत बर्डे मौके पर पहुंचे और तत्परता से कार्रवाई करते हुए सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। स्थानीय लोगों ने उनके इस साहसिक कार्य की सराहना की और प्रशासन से नियमित फॉगिंग व सफाई व्यवस्था की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है, ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - सीएम मोहन यादव का सारनी में भव्य स्वागत

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 29, 2025 09:17:23
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल की विधुत नगरी सारनी में 28 मई को सीएम डाॅक्टर मोहन यादव के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जनजाति दुर्गादास उईके ने सीएम डाॅक्टर मोहन यादव का पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul -सारनी पहुंचे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों से किया बड़ा वादा

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 29, 2025 06:11:26
Athner, Madhya Pradesh:

विधुत नगरी सारनी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार कदम रखा। यूनिट स्थापना के विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि वे कभी भी अपनी बहनों को निराश नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले पांच वर्षों में लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर ₹1250 से ₹3000 तक किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सीएम ने विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की और सारनी को बिजली नगरी के रूप में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

0
Report
Betul460001blurImage

Betul - काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 28, 2025 14:49:47
Betul, Madhya Pradesh:

28 मई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव बैतूल जिले के सारणी बगडोना पहुंचे थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने एक्शन लिया। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी कर रानीपुर थाने लाया गया।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul: मुलताई में 12 जून से शुरू होगा सूर्य महायज्ञ, गांव-गांव पहुंचा प्रचार रथ

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 27, 2025 13:09:08
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले के मुलताई स्थित ताप्ती उद्गम स्थल पर 12 जून से सूर्य महायज्ञ की शुरुआत होगी। इसकी जानकारी गोलू उघड़े ने दी। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के लिए गांव-गांव और शहरों में प्रचार रथ को पूजा-अर्चना के साथ रवाना किया गया है। इस मौके पर मनीष माथनकर और विकास घोड़की भी मौजूद रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, स्वामी सदानंद सरस्वती, श्री सोमेश परसाई और राजे मधो भोसले शामिल होंगे। मुख्य यजमान की भूमिका ये सभी धार्मिक और सामाजिक हस्तियां निभाएंगी।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - मुख्यमंत्री की सभा से पहले बारिश ने मचाई तबाही

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 27, 2025 10:50:30
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल के विद्युत नगरी सारणी बगडोना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा 28 मई को होगी, लेकिन 27 मई को दोपहर 2 बजे के बाद सभा स्थल पर जोरदार बारिश हुई है। आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभा स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul- टेक्सटाईल कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने होटल में लगाई फांसी

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 26, 2025 06:35:15
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल के कोठी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर उन्हें टेक्सटाइल कंपनी के एजेंट धनमवीर विश्वकर्मा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, धनमवीर पिछले तीन दिनों से होटल के उसी कमरे में रुका हुआ था और तब से दरवाजा बंद था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें धरमवीर ने अपनी आत्महत्या के लिए टेक्सटाइल कंपनी के मालिक को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट के अनुसार, कंपनी के मालिक ने उस पर 5 लाख की चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

0
Report
Betul460110blurImage

आठनेर नगर आपरेशन सिंदूर सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 25, 2025 12:37:21
Hidli, Madhya Pradesh:

आठनेर नगर में रविवार 25 मई को आपरेशन सिंदूर सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई । नगर क्षेत्र में सभी प्रमुख चोराहे पर भ्रमण करते हुए शहीद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ।

1
Report
Betul460110blurImage

Betul: सर्प मित्र गुणवंत बर्डे ने कोबरा सांप का किया सुरक्षित रेस्क्यू

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 24, 2025 04:49:27
Hidli, Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले की एक कॉलोनी में कोबरा सांप निकलने की सूचना मिलने पर सर्प मित्र गुणवंत बर्डे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी नुकसान के कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। गुणवंत बर्डे की सतर्कता और समझदारी से कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और उनके काम की सराहना की।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर अवैध शराब बरामद

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 23, 2025 10:24:55
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले में 23 मई 2025 को कलेक्टर के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चाड़र के निर्देश पर आबकारी व्रत आठनेर द्वारा आठनेर, जामठी, शवासन, काजली और मासोंद क्षेत्रों में संयुक्त दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 2100 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया और जब्त मदिरा को कब्जे में लेकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2.13 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार भादे, सुरेन्द्र कुमार देवांगन और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - नगर परिषद चलाएगी वृहद पौधरोपण अभियान

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 22, 2025 09:53:46
Athner, Madhya Pradesh:

नगर परिषद आठनेर अमृत मित्र के अंतर्गत पौधारोपण अभियान वुमन फॉर ट्री के अंतर्गत दिनांक 5 जून से 31 अगस्त तक पौधारोपण अभियान चलाएगी. नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग की दिशा निर्देश अनुसार नगरी क्षेत्र में हरित क्रांति का विस्तार पारिस्थिति की संतुलन बनाए रखना एवं पर्यावरण नागरिकों के स्वास्थ्य जीवन शैली प्रदान करने एवं स्वास्थ्य सहायता समूह को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से निकाय क्षेत्र के जल संरचनाओं के आसपास कैचमेंट एरिया हरित क्षेत्र पार्क विभिन्न शासकीय संस्थाओं विद्यालय महाविद्यालय जल शोधन संयंत्र परिसर तथा निकाय क्षेत्र के शासकीय भूमि पर 5 जून से 31 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - धावड़ी गांव में गोंडी परंपरा से विवाह समारोह, विलुप्त होती संस्कृति को बचाने की पहल

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 21, 2025 15:11:09
Athner, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश के आठनेर क्षेत्र के ग्राम धावड़ी में गोंड समाज की विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक सराहनीय प्रयास किया गया। उईके परिवार ने 40 वर्ष पूर्व किए गए संकल्प को निभाते हुए पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाज से विवाह समारोह आयोजित किया। बुधवार को वर पक्ष ने पाड़ी जन्ना की रस्म निभाते हुए वधु पक्ष के घर पहुंचकर दोनों को तिलक किया। दो दिन बाद दूल्हे के घर बारात जाएगी और पारंपरिक मंडप में विवाह संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में कोयतुर गोंडवाना महासभा आठनेर के प्रयासों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य तिरु. रामचरण इरपाचे और तिरु. शुकलूसिंह अहाके ने भी सहभागिता की। यह पहल गोंडी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0
Report
Betul460110blurImage

Betul - शाहपुर पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 21, 2025 06:42:24
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान अवैध शराब का परिवहन करते पाए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। 

0
Report
Betul460110blurImage

Betul: मुलताई में 12 से 18 जून तक सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण और सूर्य महायज्ञ

Nikhil Kumar SoniNikhil Kumar SoniMay 20, 2025 05:28:29
Athner, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले के पवित्र स्थान मां ताप्ती नगरी मुलताई में 12 जून से 18 जून तक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होगा। इस दौरान सवा करोड़ शिवलिंग बनाए जाएंगे और सूर्य महायज्ञ किया जाएगा। गोलू उघडे ने बताया कि यह आयोजन मुलताई के श्री रामचंद्र भूमि मेला ग्राउंड, स्टेशन रोड पर होगा। कार्यक्रम में जगदगुरु शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी और धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में पूजा-पाठ और यज्ञ होंगे।

0
Report