
UP News - देश में पहली बार साप्ताहिक ‘जल कथा’ का आयोजन
जल सहेली फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जल सहेली मंजू लता ने बताया तालबेहट स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर झील के किनारे 5 जून से जल कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 11 जून तक चलेगा इसका उद्देश्य जनमानस को जल संरक्षण स्वच्छता और पर्यावरणीय चेतना से जोड़ना है। कथा के पूर्व जल कलश यात्रा निकाली जाएगी प्रतिदिन वरुण यज्ञ सामूहिक श्रमदान संगोष्ठियाँ बाल-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शनी आयोजन होगा। वरुण यज्ञ के माध्यम से जल शुद्धि और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया जाएगा जबकि श्रमदान के तहत झील की सफाई कर समुदाय को जल संरक्षण की ओर प्रेरित किया जाएगा।सामाजिक कार्यकर्ता और जल योद्धा भाग लेंगे गुजरात के प्रसिद्ध कथावाचक महेंद्र बापू आयोजन में उपस्थित रहेंगे ।
UP News: बीकेडी सभागार में संगोष्ठी, मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन, सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर
महर्षि नारद जयंती समारोह समिति के तहत बीकेडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में "वर्तमान परिदृश्य और मीडिया की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने कहा कि पत्रकारिता में आज विश्वसनीयता घट रही है, जबकि समाज विश्वास पर ही चलता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन थी, जो अब केवल प्रोफेशन बन गई है। उन्होंने समाज हित में सकारात्मक पत्रकारिता करने की अपील की। मुख्य अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने जल और पर्यावरण पर पत्रकारिता की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, “जल है तो कल है।” कार्यक्रम का संचालन महेश पटैरिया ने किया और आभार डॉ. जितेन्द्र ने व्यक्त किया।
UP News - झांसी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 264 लीटर बरामद
जिला झांसी में राजस्व वृद्धि हेतु एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव मय स्टाफ क्षेत्र- 1 वथाना पुलिस बरुआसागर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम तेंदोल, लक्ष्मणपुरा तथा बसस्टैंड में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 264 लीटर अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 1000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। दबिश के दौरान अवैध शराब के संबंध जागरूक करते हुए लोगों को चेतावित भी किया गया और किसी भी सूचना के लिए मोबाइल नंबर भी साझा किए गए।
UP News - महिला सशक्तिकरण की नींव: अहिल्याबाई होलकर की अद्भुत कहानी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव पुरोहित मुख्य वक्ता रजनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष राजेश पाल महिला मंडल अध्यक्ष डॉ शिखा साहू कार्यक्रम संयोजक दिगंत चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष रवि राजपूत उपस्थित रहे, मुख्य वक्ता रजनी गुप्ता ने पुण्य श्लोक का लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण की नींव अहिल्याबाई द्वारा रखी गई थी। 17वीं शताब्दी में 500 महिला सैनिकों की टुकड़ी बनाई थी स्वयं के शस्त्रों का निर्माण करना शुरू किया था, विधवाओं के पुनर्विवाह पर जोर दिया, गुरुकुलों का निर्माण कराया, जिसमें महिला और पुरुष बराबरी से शिक्षा ग्रहण कर सके। सैनिकों की विधवाओं के साथ स्वयंसेवी सहायता समूह का निर्माण कराया, जिसमें वाराणसी से बुनकरों से साड़ी बनाना सिखाया।
Jhansi - नशा मुक्ति अभियान: युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई
आबकारी कार्यालय कचहरी में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता के मुख्यआतिथ्य में मनाया गया, मुख्यअतिथि मनीष गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा करने से शारीरिक हानि के साथ परिवार भी आर्थिक रूप से टूट जाते हैं, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने नशा मुक्ति अभियान में उपस्थित अतिथियों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए गमछा वितरित किए एवं संकल्प लिया कि किसी भी तरह की नशीली वस्तु दवाइयां को युवा वर्ग को सेवन न करने के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक सर्कल ,संदीप यादव रामेश्वर राय अंकित राय दिनेश शिवहरे राधे राय सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
झांसी में गर्मी से राहत: निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता कुलदीप सिंह के संयोजन में हनुमान मंदिर बीकेडी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल हेतु प्याऊ का शुभारम्भ भगवती प्रसाद पुरोहित द्वारा विधिवत पूजन कर राहगीरों को जल पिला कर किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए झांसी के व्यस्त स्थानों कचहरी चौराहे,जेल चौराहे,बड़ा गांव गेट बाहर भी शीतल जल प्याऊ लगाना सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी संजीव गर्ग एम जी,घनश्याम अग्रवाल,देव व्रत चावरिया,अनिल कुमार नायक,मनोज सोनी,यश दीप सिंह,डॉ निधि अग्रवाल व पूर्व संयुक्त निदेशक संजय शुक्ला मत्स्य विशेष रुप से उपस्थित रहे संचालन क्लब के सचिव अजय राय ने किया।
Jhansi - धन्वंतरि शाखा ने शुरू किया निशुल्क प्याऊ
भारत विकास परिषद् धन्वंतरि शाखा एवं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन यूपी के संयुक्त तत्वावधान में डॉ वीके निरंजन के संयोजन में आभा क्लीनिक सिद्धेश्वर नगर में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण के ने फीता काटकर किया। समथर नपा अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना मऊरानीपुर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल क्षेत्रीय पार्षद रितिका गौरव तिवारी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Jhansi - महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम में जुटी रजनी गुप्ता
मनस्विनी द्वारा चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आईटीआई के पास गरीब बस्ती में महिलाओं और छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। रजनी गुप्ता ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक महिला परिवार की रीढ़ की हड्डी होती है, जिसके बीमार पड़ जाने से पूरा परिवार ही अस्त-व्यस्त हो जाता है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अधिक श्रेयस्कर है। डॉ जान्हवी झा ने महावारी के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाव के टिप्स दिए। डॉ अरुण झा ने महिलाओं को गर्मी से बचाव के तरीके बताए। दिव्या गुप्ता ने महिलाओं को इलेक्ट्राॉल के पैकेट वितरित किए। रजनी वर्मा, संयोगिता सेन और रीमा गुप्ता द्वारा मिठाई और नमकीन बांटी गई। अलका मित्तल, दिव्या गुप्ता, रीमा गुप्ता, रामश्री बरसैंया मौजूद रहे। पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Jhansi - राजकीय संग्रहालय में आयोजित दस दिवसीय चितेरी कला कार्यशाला का समापन
Jhansi - इंडियन सोशल साइंस अकादमी की कार्य परिषद के सदस्य बने डॉ मुहम्मद नईम
झांसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता
Jhansi - भाजपा किसान मोर्चा का कार्यक्रम आचार्य हरिओम पाठक के निर्देशन में हुआ
कार्यक्रम आचार्य हरिओम पाठक के निर्देशन में तथा मुख्य अतिथि राम नरेश तिवारी राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड प्रभारी रजनी गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी वार्ड के सह प्रभारी प्रदीप गुप्ता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सविता पचौरी राम श्री गुप्ता मोहन दास गुप्ता वरिष्ठ पदाधिकारी रामपाल शर्मा रोहित त्रिवेदी मनोज शर्मा दीपक सोनी विवेक गोस्वामी विजय चौरसिया उदय लोहारी मनोज पाठक बृजेंद्र मिश्रा बृजेंद्र पटेरिया अमित रावत प्रताप विद्या दीपक सोनी एस के प्रजापति सभी बूथ अध्यक्ष सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक इं मयंक श्रीवास्तव क्षेत्रीय पार्षद ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रयागराज एक्सप्रेस का नया शेड्यूल: जानें कब चलेगी ट्रेन
प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 27 मई से ग्वालियर से प्रयागराज के मध्य प्रारम्भ हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रयागराज से गाड़ी संख्या 11802 की रवानगी पहले की तरह सुबह 6:05 बजे होगी, प्रयागराज एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर ट्रेन शाम 5:15 बजे पहुचेंगी। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी। जो दतिया, सोनागिर एवं डबरा रुकते हुए रात 9:00 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी।
Jhansi: बिजली कटौती के विरोध में बुंदेलखंड मोर्चा अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री के आवास पर दिखाया काला झंडा
बुंदेलखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मिलने उनके निवास पहुंचे। लेकिन मंत्री के स्टाफ ने बताया कि मंत्री सिर्फ सोमवार और गुरुवार को ही मिलते हैं। इस पर बहस हो गई और भानू सहाय ने कहा कि बिजली की कमी के कारण बुंदेलखंड में न इलाज हो पा रहा है और न ही बुजुर्ग और बच्चे चैन से सो पा रहे हैं। इससे नाराज होकर उन्होंने मंत्री के आवास के बाहर काला झंडा लगाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों को 24 घंटे बिजली मिल रही है लेकिन बुंदेलखंड को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया - "जब UP में सब चंगा है, तो बुंदेलखंड में क्यों कटौती की गंगा है?"
Jhansi: नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, राम प्रकाश सिंह बने अध्यक्ष
केंद्रीय पर्यवेक्षक वीके यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव कर नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में राम प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और संजीव कुमार द्विवेदी को सचिव चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम, उपाध्यक्ष अकील अहमद, अमित, सतीश त्रिपाठी और अरविंद यादव बनाए गए। प्रवेश सिंह को संयुक्त सचिव, जबकि कालू राम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार और जितेन्द्र चक्रवर्ती को सहायक सचिव बनाया गया। शैलेन्द्र सिंह यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र सिंह, सुनील, ब्रजलाल, लक्ष्मण दास, गजराज, सतेंद्र पाल और रामू यादव का चयन किया गया। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी और सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
Jhansi - गुरु अभिनंदन समारोह में धर्मवीर प्रजापति का विशेष संबोधन
दीनदयाल सभागार में प्रोग्रेस इंस्टीट्यूट तत्वावधान में गुरु अभिनंदन छात्र प्रोत्साहन समारोह का आयोजन, मुख्यअतिथि धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ.प्र.सरकार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा बुंदेला उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड उ.प्र. सरकार ने की. सभी अतिथियों का स्वागत रिषभ झा समाजसेवी एवं प्रोग्रेस इंस्टीट्यूट ग्रुप ने किया, कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के रुप में सुमित अंकुर सिंह डॉ आश्रय सिंह, उमेश प्रजापति, कपिल बिरसैनिया, शीतल कुशवाहा, मुकुल द्विवेदी शामिल हुए।
Jhansi: संघर्ष सेवा समिति ने शिवी वर्मा को दी शादी में मदद, उपहार देकर किया सम्मान
सीपरी बाजार निवासी शिवी वर्मा के पिता महेश वर्मा मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। शिवी की शादी तय होने पर वह संघर्ष सेवा समिति की सदस्य अंजना यादव की मदद से समिति कार्यालय पहुंचीं। वहां डॉ. संदीप ने विवाह में सहायता का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों ने शिवी के पैर पखारे और उन्हें ट्रॉली बैग, किचन सेट, साड़ी और अन्य उपहार देकर बहन की तरह विदा किया। बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन ने शिवी के लिए ₹5000 की एफडी देने का वादा किया। अशोक जैन ने कहा कि डॉ. संदीप बिना दिखावे के धरातल पर समाज सेवा कर रहे हैं और ऐसे समाजसेवी बहुत कम देखने को मिलते हैं।
Jhansi - कथा के दौरान भक्तों ने झूमकर मनाया भगवान का जन्म
श्री कुंजबिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास बुंदेलखण्ड धर्माचार्य राधामोहन दास महाराज ने कहा कि जन्म तो जीव का होता है,परमात्मा का नहीं। भगवान के जन्म की कथा का प्रसंग सुन श्रोता जमकर झूमें, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। व्यासपीठ से बज रही बधाईयों के बीच नौनिहालों को टाॅफियां, बिस्कुट एवं खिलौने तथा मेवा, मिष्ठान्न एवं लड्डू के रुप में बधाईयां बांटकर श्रद्धालुओं की झोलियां भर दी। कथा व्यास ने 'नंद घर आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की। हाथी दीन्हें, घोडा दीन्हें और दीन्हीं पालकी मधुर भजन गाये ,जिनकी धुनें सुन श्रोता भक्ति रस में सराबोर हो गये।
Jhansi - श्रींम सेवा समिति ने मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण किया
Jhansi - मंडल रेल चिकित्सालय की सराहनीय पहल, अब ट्रेन में सदैव उपलब्ध होगी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा
Jhansi: डॉ प्रभात तिवारी को कृषिवानिकी में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के वैज्ञानिक डॉ प्रभात तिवारी को कृषिवानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए भारतीय कृषि वानिकी सोसाइटी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। डॉ तिवारी वर्तमान में विश्वविद्यालय में कृषिवानिकी के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने किसानों की भूमि पर उन्नत कृषिवानिकी मॉडल तैयार किए हैं जिससे खेती और पर्यावरण दोनों को लाभ हुआ है। यह सम्मान उन्हें एएसआरबी के पूर्व चेयरमैन डॉ गुरवचन सिंह, सोसाइटी अध्यक्ष डॉ अरुणाचलम, पूर्व निदेशक डॉ ओपी चतुर्वेदी, और अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ तिवारी को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह समेत सभी साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Jhansi - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में नए पदाधिकारियों की घोषणा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की कार्यकारणी इकाई की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुई. घोषणा महानगर अध्यक्ष ब्रिज विहारी सोनी महानगर महामंत्री आदर्श गुप्ता जयकिशन प्रेमानी द्वारा की गई. अध्यक्ष द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनायें दी. पदाधिकारियों में संरक्षक राजीव बब्बर ,सुरेश अग्रवाल, इकवाल खान,महानगर चैयरमेन नितिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, तरूण साहू. राकेश जायसवाल, राहुल मिश्रा ,संजय जायसवाल, संतोष खरेला, ओमप्रकाश राजपूत, उपाध्यक्ष अनूप जैन, दिनेश मंगलानी, महेन्द्र चौबे, सुरेन्द्र गुप्ता, भगवान दास, सुनील हीरवानी ,सुरजीत भुसारी, कैलाश अग्रवाल, हेमन्त ठाकुर,मुन्नालाल सेन, विनय अग्रवाल, हेमन्त रूसिया बनाए गए।
Jhansi: बबीना महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ, ग्रामीण संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम
बबीना के दशहरा मेला ग्राउंड में भव्य और दिव्य बबीना महोत्सव मेले की शुरुआत हो गई। मेले का उद्घाटन सेना के सीईओ रोहित सिंह, डॉ. शिखा साहू, परविंदर सिंह नंदा, मेला संचालक संजय अग्रवाल और लाला कमल सहगल ने फीता काटकर किया। सेना के सीईओ रोहित सिंह ने बताया कि मेला खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर सजाया गया है। इसमें गृहस्थी का सामान, बच्चों के खिलौने और महिलाओं के उपयोग की चीजें कम कीमत पर उपलब्ध हैं। मेले में झूले, ट्रेन राइड, भूत बंगला और स्वादिष्ट खाने-पीने की ढेरों दुकानें भी हैं।
Jhansi: "मेरी सनातन यात्रा" एंकर बिग बॉस फेम हेमा शर्मा के साथ कल से शुरू होगी शूटिंग
मुंबई की शुभ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा एक नए धार्मिक वृत्तचित्र धारावाहिक "मेरी सनातन यात्रा" के निर्माण की घोषणा की गई है। इस संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि यह धारावाहिक झांसी की ऐतिहासिक नगरी, वहां की संस्कृति, मंदिरों, मठों, आश्रमों और देवी स्थलों पर आधारित होगा। इस श्रृंखला का प्रसारण एक्सीलेंस ब्रॉडकास्टिंग के सुभारती टीवी चैनल पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा ताकि भारत के लोग अपनी स्थानीय भाषा में सनातन संस्कृति से जुड़ सकें। धारावाहिक में होस्ट के रूप में बिग बॉस फेम हेमा शर्मा नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट के चैनल प्रोड्यूसर विजय शर्मा हैं और निर्देशन शुभ मल्होत्रा कर रहे हैं।
Jhansi - अनुराग शर्मा ने अमित शाह से मिलकर बुंदेलखंड की समस्याओं पर चर्चा की
झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग शर्मा ने भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया तथा क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया।अनुराग शर्मा जी की इस बैठक में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की भाषा, किसान और वंचित समुदायों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया,जिन पर गृहमंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
Jhansi - संघर्ष सेवा समिति ने कन्या के विवाह में किया सहयोग
संघर्ष सेवा समिति द्वारा कन्याओं के विवाह में सहयोग के क्रम में शिखा को उपहार देकर उन्हें नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश हेतु शुभकामनायें दी गईं। अंदर सागर गेट निवासी शिखा कुशवाहा जिनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है उनके परिजन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। विवाह के पूर्व शिखा अपने परिजनों के साथ संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची. जहां उन्हें उपहार के रूप में ट्रॉली बैग,किचन सेट साड़ी व अंय उपहार देकर नवदांपत्य जीवन में प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दी गई।