Back
Rajan Kushwaha
Gonda271504blurImage

UP News: समर कैंप में बच्चों को दी खेलकूद व्यायाम की सीख

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 06, 2025 16:09:10
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर क्षेत्र के ग्राम बेलवा नोहर में जूनियर विद्यालय में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को 15 वें दिन बच्चों को खेलकूद व्यायाम कराया गया। हुला हूप्स खेल क्रिया, कपाल भारती, भस्त्रिका प्राणायाम तथा वैदिक गणित के जादू अंकों को वर्ग में रखना और वैदिक गणित से गुणा, भाग जैसे क्रियाएं तथा रस, छंद, अलंकार, दोहा, सोरठा, चौपाई आदि के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। यह जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज चतुर्वेदी ने दी है।
1
Report
Gonda271504blurImage

UP News- योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विधायक ने मरीजों को बांटे फल

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 05, 2025 11:53:30
Paraspur, Uttar Pradesh:

गुरुवार को परसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक अजय सिंह ने मरीजों को फल वितरित किए। अधीक्षक डॉक्टर लवकेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने परसपुर सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित करके मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सूरज सिंह, अधीक्षक डॉक्टर लवकेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, पिंकू सिंह, अशोक यादव, देव प्रयाग अवस्थी समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

1
Report
Gonda271504blurImage

UP News- बिजली के केबल चोरी, पुलिस ने आधा दर्जन श्रमिकों को किया गिरफ्तार

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 05, 2025 05:41:40
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर थाना क्षेत्र के बेलमत्थर में लाखों रुपये के बिजली के केबल चोरी के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपित श्रमिकों को गिरफ्तार करके न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया है। थाना देहात कोतवाली के ग्राम सुभागपुर के निवासी सुनील पाण्डेय ने केबल चोरी के आरोपितों पर मामला दर्ज कराया है। परसपुर कस्बे में चल रहे विद्युत कार्य के दौरान गोदाम से 120 केबल का ड्रम चोरी होने की घटना का आरोप लगाया गया है। SHO तेज प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना एक जून की रात को हुई थी। पुलिस ने चोरी के आरोपितों को गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

0
Report
Gonda271504blurImage

UP News: सड़क हादसा में बाइक सवार पति- पत्नी और बेटी घायल, नाजुक हालत में लखनऊ रेफर

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 04, 2025 17:51:55
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर में तपस्वी धाम के समीप चौपहिया वाहन की टक्कर से पति पत्नी व बेटी घायल हो गयी। राजापुर उमराव पुरवा निवासी रंजीत सिंह मंगलवार शाम को पत्नी माधुरी व बेटी हिमांशी के साथ बाइक से परसपुर बाजार को निकले। तभी भौरीगंज मार्ग पर राजापुर मोड़ के पास चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को परसपुर सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला मुख्यालय रेफर किया गया।
1
Report
Gonda271504blurImage

UP News- लाखों की बिजली केबिल चोरी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 04, 2025 06:31:45
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर कस्बे में बिजली की केबिल बदलने के कार्य के दौरान रात के समय लाखों की केबिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम सुभागपुर थाना कोतवाली देहात के निवासी एनसीसी के वेंडर सुनील पाण्डेय ने बिजली केबिल चोरी के मामले में निर्दिष्ट आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि करनैलगंज मार्ग पर बलमत्थर बैंक के समीप निरंकार दूबे के मकान में उसका मैटीरियल स्टोर है। भारी होने के कारण बाहर खड़ी ट्रॉली पर लदे 120 केबिल का ड्रम चोरी हो गया। एसएचओ तेजप्रताप सिंह ने कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में है।

1
Report
Gonda271504blurImage

UP News- परसपुर में ज्येष्ठ मंगल पर हनुमान जी की धूमधाम से पूजा

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 03, 2025 11:18:56
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ मंगल के उपलक्ष्य में मठ मंदिर, देवालयों एवं प्रतिष्ठानों पर जगह-जगह हनुमानजी की पूजा-अर्चना का आयोजन धूमधाम से किया गया। परसपुर नगर के आदर्श नगर, बेलसर रोड, ब्लाक मुख्यालय बालपुर रोड, करनैलगंज रोड, आटा, तुलसी धाम मार्ग सहित विभिन्न स्थलों पर बड़े उत्साह के साथ ज्येष्ठ मंगल भंडारा आयोजित किया गया। स्टाल लगाकर कहीं पूड़ी सब्जी, तो कहीं छोला चावल और मीठा शर्बत वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ, हनुमान स्वामी की पूजा-अर्चना एवं आरती की।

1
Report
Gonda271504blurImage

UP News: परसपुर में फिर जला ट्रांसफार्मर, मुहल्ले में छाया अंधेरा

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 03, 2025 09:23:08
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर कस्बे के भौरीगंज रोड पर तुलसी पार्क के पास लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर एक बार फिर खराब हो गया। रविवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली चली गई और पूरा मुहल्ला अंधेरे में डूब गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रांसफार्मर पहले भी 18 मई को खराब हुआ था। करीब 15 दिन बाद इसे ठीक किया गया था, लेकिन अब दोबारा वही ट्रांसफार्मर जल गया। स्थानीय सभासद सिद्धांत शुक्ला अंशू, तिलक राम वर्मा, महेश कौशल, राघवेंद्र सिंह और रूपेश सोनी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

1
Report
Gonda271504blurImage

भैंस हांकने के मामले में दो पक्षों ने की मारपीट। आरोपितों पर केस दर्ज

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 02, 2025 13:50:27
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परेटा चौहान पुरवा की महिला रमकला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसकी भैंस खेत मेड पर चली गयी। जिस के विवाद में गांव के ही अजय, दया शंकर, राजा के ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाने दौड़े राकेश को भी मारापीटा। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटे आयी है। वहीं इसी मामले में पीड़ित राकेश मिश्रा ने गांव के ही ओमप्रकाश, राकेश, कैलाश व संतराम के विरुद्ध मारपीट मामले में केस किया है। SHO तेज प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के तहरीर पर सात आरोपितों पर केस किया गया है।
1
Report
Gonda271504blurImage

UP News- सड़क हादसा में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मातम

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 02, 2025 12:44:22
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर कस्बा के ग्राम राजा टोला पश्चिमी के रहने वाले 25 वर्षीय रंजीत चौहान नामक युवक की सड़क हादसा में कैसरगंज बहराइच में संदिग्ध मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक युवक के चाचा कनछेद चौहान ने बताया कि भतीजा रंजीत चौहान रविवार की शाम को अपने ससुराल फखरपुर पत्नी लाने जा रहे थे। तभी रास्ता में कैसरगंज के समीप ससुराल जाते समय सड़क हादसा में संदिग्ध मौत हो गयी। बाइक पर बैठा दूसरा साथी युवक घायल हो गया। सोमवार को पीएम बाद उसका शव राजाटोला गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
1
Report
Gonda271504blurImage

UP News: राजयोगी बीके रामलोचन को श्रद्धांजलि, लोगों ने दी पुष्पांजलि

Rajan KushwahaRajan KushwahaJun 01, 2025 14:37:25
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर रविवार को राजयोगी बीके रामलोचन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शाखा की संचालिका बीके अनामिका और अन्य उपस्थित लोगों ने बीके रामलोचन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीके अनामिका ने बताया कि राजयोगी बीके रामलोचन का जन्म गोंडा जिले के लिलोई कला गांव में हुआ था। वे अध्यात्म से जुड़कर ब्रह्माकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में समर्पित सेवा करते रहे। इस अवसर पर डॉक्टर एससी तिवारी, उमा रमा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

2
Report
Gonda271504blurImage

UP News: धोबही गजसिंहपुर में 14 साल के किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 31, 2025 17:14:34
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोबही गजसिंहपुर में शुक्रवार को मिट्टी लेने गए 14 वर्षीय किशोर प्रदीप सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किशोर अपने पिता मनोज कुमार सिंह और भाई शुभम सिंह के साथ ट्रॉली से मिट्टी लेने गया था। प्रदीप के पेट और सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताया है और उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माईल सोनौली मोहम्मदपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। CHO तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

1
Report
Gonda271504blurImage

UP News: परसपुर क्षेत्र में धान की नर्सरी की तैयारी शुरू, किसान जुटे खेतों की जोताई में

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 31, 2025 14:32:46
Paraspur, Uttar Pradesh:

क्षेत्र में किसानों ने धान की खेती की तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम राजाटोला के किसान सतीश सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी डालने के लिए खेत की जुताई और खाद-बीज का प्रबंध किया जा रहा है। धान की रोपाई से करीब 25 दिन पहले नर्सरी की बुवाई की जाती है, जिसे लेकर किसान अभी से जुट गए हैं। बाजारों में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की भीड़ दिखने लगी है। वहीं, बीज कंपनियां और विक्रेता भी गांव-गांव जाकर अपने उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं, ताकि किसानों को अच्छे बीज समय पर मिल सकें।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 30, 2025 18:14:33
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर में नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पंचायत प्रकोष्ठ के राजेश तिवारी व चेयरमैन वासुदेव सिंह ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम शुरू कराया। राजेश तिवारी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर केवल शासिका नहीं बल्कि वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक वीरांगना थीं।
0
Report
Gonda271504blurImage

UP News- परसपुर में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 30, 2025 07:16:39
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर कस्बे में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप कई स्थानों पर खराब हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय निवासियों और राहगीरों को पेयजल की प्राप्ति में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्येष्ठ माह के नौतपा की भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन परेशान है। वहीं, इस गंभीर समस्या के प्रति जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की अनभिज्ञता चिंता का विषय है। तुलसी स्मारक के निकट बालपुर मार्ग के किनारे एक इंडिया मार्का हैंडपंप जमीन पर गिरा हुआ है। श्रीराम संस्कृत पाठशाला के सामने तथा जूनियर स्कूल परिसर में स्थापित हैंडपंप जर्जरता का शिकार हो रहा है।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda -अहिल्याबाई होल्कर का योगदान और सशक्तिकरण पर चर्चा

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 29, 2025 10:39:46
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भाजपा के तत्वावधान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। बतौर मुख्यातिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह, परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित करके नमन वन्दन किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण को दिशा दी। महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए जीवन समर्पित किया।
1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - परसपुर में जमीन विवाद: किसान की न्याय की तलाश जारी

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 29, 2025 09:21:51
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर में भूमि प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन मामले में फरियादी हाथ में शिकायती पत्र लेकर न्याय पाने के लिये दर -दर भटक रहा हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर खांडेराय का है। पीड़ित नकछेद यादव ने कहा कि उसके बाबा ने गांव के ही विपक्षी से जमीन बैनामा लिया था। तकरीबन 50 वर्षों से उस जमीन पर उसका परिवार काबिज रहकर खेती किसानी करता था। किंतु डेढ़ दो साल से विपक्षी जबरन उसको खेत की बुवाई नहीं करने दे रहे हैं।
1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - हनुमान जी की भक्ति में डूबा परसपुर नगर, भक्तिमय गीतों से गूंजा क्षेत्र!

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 27, 2025 09:41:36
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ज्येष्ठ मंगल के अवसर पर जगह-जगह हनुमान जी की पूजा आराधना व भक्ति भण्डारा की धूम रही है। जगह-जगह पूड़ी सब्जी, चावल-छोला, मीठा शर्बत के स्टाल लगाए गये। जय बजरंग के गगनभेदी जयकारे व संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं कि भक्तिमय गीतों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा है। परसपुर नगर में आदर्श नगर, मौर्य नगर, बेलसर रोड, बालपुर रोड, करनैलगंज मार्ग, तुलसी धाम मार्ग, आटा समेत कई जगहों पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - परसपुर सीएचसी में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का विधायक ने किया उदघाटन

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 26, 2025 14:15:03
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर के सीएचसी परिसर में पहुँचकर करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उदघाटन किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि पीएम जन औषधि केन्द्र पर सस्ती व अच्छी दवाएं आमजन को हितकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र सरकार की एक अनोखी पहल है। जहां पर बहुत ही सस्ते मूल्यों में दवाएं उपलब्ध होने से मरीज तीमारदारों को सहूलियत रहेगी। इससे क्षेत्र के गरीब लोगों को समुचित इलाज कराना आसान होगा।
0
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - सुहागिन महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत उपवास

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 26, 2025 13:27:18
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर नगर में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत उपवास करके विधिविधान पूर्वक वट सावित्री पूजा आराधना किया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु और सुहाग की रक्षा की कामना किया। परसपुर नगर के राजपुर में जूनियर स्कूल परिसर में स्थित वट सावित्री वृक्ष पूजन के लिये सुहागिन महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। सोलह श्रृंगार करके सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष स्थल पर पहुँची, और विधि विधान पूर्वक वट सावित्री का पूजा आराधना किया। तथा पति व पुत्र के दीर्घायु की कामना किया।
1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - गड्ढे में डूबकर मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में मातम

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 25, 2025 13:12:59
Paraspur, Uttar Pradesh:
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरचौर में एक ब्राह्मण परिवार में उस समय मातम छा गया, जब घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची पानी के गड्ढे में गिर गयी। पानी गड्ढे में नन्हीं बच्ची की डूबकर संदिग्ध मौत हो गयी। जिससे परिजनों में मातम छा गया। ग्राम मरचौर के पुरबिहन पुरवा के अभिषेक मिश्रा ने कहा कि चचेरे भाई नीरज मिश्रा की दो वर्षीय बेटी सुहानी दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पानी गड्ढे में अचानक गिर गयी। SHO तेज प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत नामा भरकर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।
1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - परसपुर नगर में स्वच्छता अभियान तेज, सपा नेता को नजरबंद किया गया

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 24, 2025 15:04:03
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर में शनिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आगमन को लेकर नगर में सफाई अभियान तेज कर दिया गया। चौक-चौराहों को सजाया गया और गलियों की सफाई की गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच ग्राम मिझौरा में सपा नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने घर से बाहर निकलने से रोक दिया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

2
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - परसपुर में चोरी की बड़ी वारदात, घर से 8 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 24, 2025 13:43:49
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक बड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रामू तिवारी के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रामू तिवारी ने बताया कि चोरों ने सोने के दो और चांदी के सात गहने, फूल के बर्तन और 73,500 रुपये नकद समेत कुल करीब 8 लाख रुपये के सामान की चोरी की है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सामान बरामद कर लिया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - मंत्री के दौरे से पहले परसपुर में साफ-सफाई अभियान तेज

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 23, 2025 15:28:53
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर में उस समय साफ-सफाई अभियान में तेजी देखी गई जब मंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू हुईं। नगर के बेलसर मार्ग पर सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया गया, जहां सफाई कर्मी साधनों सहित पहुंचकर जगह-जगह साफ-सफाई में जुट गए। सड़क किनारे जमा कचरे को हटाया गया और नालियों की भी सफाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम दिनों में सफाई की स्थिति बेहद खराब रहती है, लेकिन मंत्री के आने की सूचना मिलते ही नगर परिषद ने तुरंत हरकत में आकर विशेष सफाई अभियान चलाया। लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसी नियमित सफाई व्यवस्था हमेशा बनी रहनी चाहिए।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - शाहपुर में तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का जश्न

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 23, 2025 13:37:29
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर क्षेत्र के शाहपुर में सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। ऑपरेशन सिन्दूर के गौरवपूर्ण सफलता पर लोगों ने हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम, भारत माता के गगनभेदी जयकारे लगाये। शाहपुर के विभिन्न मार्गों पर डीजे बाजे देश भक्ति गीतों के साथ भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। संदीप सिंह, रंग नाथ तिवारी, सविता मिश्रा, दुर्गेश सिंह, सिद्धनाथ निषाद, शिवेश त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे ।

2
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - परसपुर में तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिन्दूर की विजय का जश्न

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 23, 2025 12:02:40
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर में गुरुवार को ऑपरेशन सिन्दूर के गौरवशाली सफलता पर हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम, भारत माता के गगनभेदी जयकारे व डीजे बजे, देश भक्ति गीतों के साथ भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय से आटा तक देश भक्ति से ओत प्रोत भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी समेत काफी संख्या में नागरिक शामिल रहे। पहलगाम में आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

1
Report
Gonda271504blurImage

Gonda - गायत्री दीप यज्ञ: संस्कारों का विकास करने वाला अनुष्ठान

Rajan KushwahaRajan KushwahaMay 23, 2025 07:56:12
Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर क्षेत्र के ग्राम सेमरी में प्रेमनाथ आवास पर गुरुवार की शाम को गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक दिवसीय मां गायत्री दीप यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार हरिद्वार से आई प्रवाचक सुशीला देवी ने कहा कि गुरुदेव श्रीराम शर्मा एवं माता भगवती देवी का संकल्प रहा है, कि सत्संग से मनुष्य में संस्कार का विकास होता है। गुरु सदमार्ग पर चलने व बच्चों में संस्कार विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री दीप यज्ञ एक ऐसा अनुष्ठान है, जो गायत्री मंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ किया जाता है।

1
Report