
MP News- मुख्यमंत्री मोहन यादव का पचमढ़ी में भव्य स्वागत
पिपरिया पचमढ़ी आज मंगलवार दोहपर 2:30 बजे को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नर्मदापुरम के पचमढ़ी पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा, सोहागपुर के विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह, अन्य BJP के नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री कुछी समय में केबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
MP News: पचमढ़ी का बाल उद्यान अब राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा
नर्मदापुरम के पचमढ़ी में होने वाली कैबिनेट बैठक के दौरान कई विकास कार्यों की घोषणा की गई है। इनमें सबसे अहम फैसला यह है कि पचमढ़ी के बाल उद्यान का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। बैठक के तहत कई लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम भी होंगे। इनमें जटा शंकर और पांडव गुफा क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संचालित पिंक टॉयलेट की शुरुआत, मुख्य सड़क पर पाथवे, पचमढ़ी प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण, धूपगढ़ पर पानी की व्यवस्था और पर्यटक सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, हांडी खो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही M.I.C.E योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यों की भी नींव रखी जाएगी।
MP News: नर्मदापुरम में अवैध मिट्टी भराव पर विधायक ने की शिकायत, प्रशासन में मचा हड़कंप
नर्मदापुरम जिला मुख्यालय के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी डालकर किए जा रहे जमीन भराव को लेकर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बारिश में जलभराव की समस्या को देखते हुए आम लोगों की शिकायत पर उन्होंने आयुक्त, कलेक्टर और एसडीएम को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने बताया कि भोपाल चौराहे के पास नमन नर्मदा गार्डन के बगल की जमीन पर अवैध मिट्टी भराव किया जा रहा है जिससे आसपास के निचले क्षेत्रों में पानी भरने की आशंका है। शिकायत की खबर फैलते ही प्रशासन और मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
MP News: नर्मदापुरम में मूंग खरीदी शुरू न होने से नाराज किसान, ट्रैक्टर रैली निकाल कर जताया विरोध
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मूंग खरीदी के पंजीयन शुरू न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर आज किसानों ने क्रांतिकारी किसान संगठन के नेतृत्व में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसमें 400 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। जिले के कई गांवों से किसान रैली बनाकर नर्मदापुरम पहुंचे और गुप्ता ग्राउंड में इकट्ठा हुए। किसानों की मांग है कि मूंग की फसल कटने को तैयार है, लेकिन सरकार ने अभी तक खरीदी के लिए पंजीयन शुरू नहीं किए हैं। रैली के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मूंग खरीदी शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
MP News: इटारसी में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, ₹65,000 का टू-व्हीलर और 200 क्वार्टर देशी शराब जब्त
आबकारी विभाग ने वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए ₹65,000 की कीमत का टू-व्हीलर (TVS जुपिटर) और देशी शराब के 200 क्वार्टर जब्त किए। यह कार्रवाई 31 मई 2025 को इटारसी-धरम कुंडी मार्ग पर ग्राम जुझारपुर के पास की गई। संदेह के आधार पर वाहन को रोका गया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाना है।
MP News- मूंग खरीदी को लेकर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन का धरना प्रदर्शन
नर्मदापुरम शहर में मूंग खरीदी को लेकर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा आज, शनिवार, 31 तारीख को धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान खेतों में चलने वाले ट्रैक्टर अब नर्मदापुरम शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दिए। यहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद ट्रैक्टरों की कतार नहीं लग पाई। यह धरना प्रदर्शन राजनीतिक क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया जा रहा है।
MP News - नर्मदापुरम में रेत माफिया बेलगाम, कर्बला घाट से खुलेआम रेत चोरी
नर्मदापुरम शहर में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े विप रोड पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकलती हैं, जिनसे सड़क पर रेत गिरती देखी जा सकती है। बावजूद इसके, खनिज विभाग और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया कर्बला घाट से रेत की चोरी कर रहे हैं और इससे प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। रेत चोरी का यह सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। इस लापरवाही के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाया जा सके।
MP News - नर्मदापुरम में सफाई अभियान: दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश
नर्मदापुरम्न, गरपालिका द्वारा बारिश पूर्व नगर के बडेÞ नाले नालियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण करने आज मुख्य नगरपालिका पहुंची। उन्होंने हलवाई चौक, पान बाजार, पटवा लाइन का निरीक्षण किया तथा साफ अभियान को तेज गति से चलाने के निर्देश दिए। वहीं बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो तत्काल जुर्माने की कार्रवाई करें। कचरा फैंकने वालों का वीडियो बनाएं। शुक्रवार को करीब 15 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
MP News- गुरु अर्जन देव सिंह के शहीद दिवस पर ठंडा शरबत बांटने का अनोखा आयोजन
नर्मदापुरम शहर के आईटीआई रोड पर स्थित गुरु नानक किराना दुकान के सामने सिख समाज द्वारा आज उनके पांचवे गुरु अर्जन देव सिंह के शहीद दिवस पर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। सिख समाज के सदस्य महेंद्र सिंह आनंद ने बताया कि आज शुक्रवार को 2:00 बजे यह जानकारी दी गई कि उनके पांचवे गुरु अर्जन देव सिंह का शहीद दिवस है। यह शहीद दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि मुगलों ने उनके ऊपर धर्म परिवर्तन को लेकर अत्याचार किए, जिसके कारण पांचवे गुरु अर्जन देव सिंह शहीद हो गए थे। इस अवसर पर हम राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित कर शहीद दिवस मनाते हैं।
नर्मदापुरम में महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य जुलूस निकला
आज नर्मदापुरम में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जहां शहर के एनएमबी कॉलेज तिराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण के बाद डीजे-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों में सतरास्ता इंदिरा चौक, अस्पताल चौराहा, नेहरू पार्क सहित अन्य चौराहों से होते हुए जुलूस भी निकाला गया. जिसके पश्चात जुलूस का समापन एनएमबी कॉलेज के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास किया गया. समापन के बाद भारत माता की महा आरती का आयोजन हुआ. करणी सेना के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मेवाड़ के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप की गुरुवार को 485वीं जयंती है और यह हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को उनकी जयंती मनाई जाती है।
नर्मदापुरम में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए नपाध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश!
नर्मदापुरम में कलेक्टर ने अवैध शराब के खिलाफ की सख्त कार्रवाई!
नर्मदापुरम में पाइपलाइन फूटने से कॉलोनीवासियों की पीने के पानी की समस्या!
नर्मदापुरम शहर के संजय नगर कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण कॉलोनी के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन फूटी है, जिसके कारण संजय नगर कॉलोनी के निवासियों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और उन्हें पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं मिल रहा। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है क्योंकि अमृत योजना के अंतर्गत स्थापित की गई पाइपलाइन कई दिनों से फटी हुई है, जिससे सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है और सड़क पर कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आने-जाने वाले निवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, कॉलोनीवासियों ने कई बार नगर पालिका और 181 पर इसकी शिकायत की है, किंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
Narmadapuram: र्मदापुरम में शुरू हुआ 'होटल अमलतास', पूरा स्टाफ महिलाएं - महिला सशक्तिकरण की अनोखी पहल
नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक खास कदम उठाया गया है। यहां 6 दिसंबर 2024 को 'होटल अमलतास' की शुरुआत हुई थी, जिसका पूरा कामकाज महिलाएं संभाल रही हैं। यह होटल मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की एक नई पहल है। यहां महिला गार्ड, कुक, माली, शेफ, चौकीदार और मैनेजर तक सभी पदों पर महिलाएं ही काम कर रही हैं। भारत की संस्कृति में हमेशा से महिलाओं को सम्मान दिया गया है। "जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं" – इस सोच को यह होटल सच्चाई में बदल रहा है। इस पहल से समाज में महिलाओं को लेकर सोच भी बदल रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है।
Narmadapuram: आजीविका मिशन से बदली अनीता सोलंकी की किस्मत, बनीं आत्मनिर्भर महिला की मिसाल
नर्मदापुरम की रहने वाली अनीता सोलंकी की जिंदगी में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बड़ा बदलाव लाया है। पहले अनीता की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। उनके पति मजदूरी करते थे और घर की आमदनी सिर्फ 2000–3000 रुपये थी जिससे खर्च चलाना मुश्किल होता था। लेकिन जब अनीता एक स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उनकी जिंदगी बदलने लगी। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाया और मेहनत से काम शुरू किया। अब अनीता आर्थिक रूप से मजबूत हो गई हैं और समाज में एक प्रेरणादायक महिला के रूप में पहचानी जा रही हैं। अनीता की कहानी उन तमाम ग्रामीण महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।
Hoshangabad - राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का जल गंगा अभियान पर जोरदार बयान
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विवेकानंद घाट पर हुआ 129 लाख के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण, 5 जून को होगा मीनाक्षी चौक स्थित मंदिर में मूर्ति स्थानांतरण भव्य मंदिर में मां राजराजेश्वरी होंगी विराजित. नर्मदापुरम् अध्यात्मिक नगरीय में एक ही बात कह रहा हूं। जिस चीज को हम मिटा नहीं सकते उसको मिटाने का कोई अधिकार नहीं है। जल को हम बना नहीं सकते हैं, जल को बर्बाद करने का भी हमें कोई अधिकार नहीं है। मै नगरपालिका टीम को और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंता हूं, जिन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 दिनों के स्थान पर 90 दिनों का किया।
Narmadapuram- विवेकानंद घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन ,41.75 लाख की लागत से होगा विकास
नर्मदापुरम में विवेकानंद घाट का सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसका भूमि पूजन समारोह दोपहर 4 बजे विवेकानंद घाट पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की। सौंदर्यीकरण का कार्य राज्य वित्त आयोग द्वारा नर्मदा तटवर्ती योजना के अंतर्गत 41.75 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा और वार्ड पार्षद आरती लक्ष्मण बैस ने नगर के सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे विवेकानंद घाट के सौंदर्यीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
Narmadapuram: हनुमान धाम में भव्य नारायण नागबली अनुष्ठान की धूम
नर्मदापुरम शहर के कोठी बाजार स्थित हनुमान धाम मंदिर में नारायण नागबली अनुष्ठान किया जा रहा है. पंडित अजय दुबे द्वारा आज 2:30 बजे सोमवार को जानकारी देते बताया गया कि बिहार पटना से आए आशुतोष शर्मा द्वारा उनके पितरों की प्रसन्नता एवं उनके आशीर्वाद प्राप्ति के लिए आज दिन सोमवार को सुबह 9:00 से नारायण नागबली का अनुष्ठान करवा रहे हैं. पांच विप्र जनों द्वारा यहां अनुष्ठान कराया जा रहा है पांच विप्र जनों द्वारा भगवान विष्णु भगवान शिव ब्रह्मा जी यह एवं प्रेत के मित्रों द्वारा जब किया जा रहा है एवं समस्त देवी देवताओं का पूजन कर शाम 6:00 बजे मां नर्मदा में तर्पण कर अनुष्ठान का समापन किया जाएगा
Hoshangabad - वट सावित्री व्रत: महिलाओं ने विवेकानंद घाट पर किया विशेष पूजा
नर्मदापुरम शहर के विवेकानंद घाट पर आज महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत किया गया, वट सावित्री व्रत की पूजा करने पहुंची महिला सुनीता तिवारी ने आज दिन सोमवार को 3:00 बजे जानकारी देते बताया कि सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. क्योंकि यह व्रत पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. इस दिन पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा की जाती है. मान्यता है सावित्री को अपने पति सत्यवान के प्राण वट वृक्ष के नीचे ही मिला था।
Hoshangabad - रेवागंज कॉलोनी में श्री राम जानकी मंदिर में महिला मंडल ने किया धार्मिक भजनों का आयोजन
नर्मदापुरम शहर के रेवागंज कॉलोनी की महिला मंडल द्वारा आज दिन रविवार को शाम 7:30 बजे धार्मिक भजनों का आयोजन किया, रेवागंज कॉलोनी की महिलाओं द्वारा बताया गया कि हमारे महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से श्री राम जानकी मंदिर जो कि हमारी रेवागंज कॉलोनी में ही स्थित है. धार्मिक भजनों का आयोजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें हमारे रेवा गंज कॉलोनी की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित होती हैं।
Hoshangabad - बारिश पूर्व नाले नालियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बारिश पूर्व नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर उनका सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बारिश के दिनों में नगर में, कालोनियों में जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि रविवार को रसूलिया स्थित वार्ड 22 में मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा दिए निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। वार्ड 22 में एक कालोनाइजर द्वारा दूसरी कालोनी के पानी निकासी को रोक दिया था।
Narmadapuram: नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 122वां एपिसोड
आज नर्मदापुरम नगरपालिका परिषद के वार्ड 6 के बूथ संख्या 58 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक "मन की बात" का 122वां एपिसोड सुना गया। इस दौरान, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश सेठाजी, भाजपा जिला सह-कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, बूथ के महासचिव द्वारका रघुवंशी, लाभार्थी प्रमुख रोहित शर्मा, श्रीमती यामिनी सेठा, श्रीमती शिवांगी वर्मा, सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।
Narmadapuram: ट्रेन यात्रियों को ठंडा पानी और फल का वितरण
रविवार को नर्मदापुरम में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन यात्रियों को ठंडा पानी और फल वितरित किए गए। परिषद के सक्रिय सदस्य अनुपम शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर साई सेवा समिती के माध्यम से ठंडे पानी की सेवा प्रदान करते हुए मौसमी फलों का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के प्रांतीय अधिकारी डी एस डांगी, समिति की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती दुर्गा भदौरिया, श्रीमती अमर ज्योति भदौरिया, श्रीमती माया अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, पर्यावरण प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, पप्पू भदौरिया, राकेश चौहान, भारत भदौरिया, नलिन पटेल, हरिओम गौड़, तथा रिटायर रेलवे कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Narmadapuram: राम जानकी मंदिर में पत्थरबाजी, धार्मिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप
नर्मदापुरम शहर की रेवागंज कॉलोनी स्थित राम जानकी मंदिर में कुछ दिन पहले सुंदरकांड पाठ के दौरान रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। मंदिर की छत पर पत्थर फेंके गए, जिससे वहां मौजूद बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं डरकर इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर के पास एक मकान मालिक ने धमकी दी कि यह इलाका उनका है और यहां इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। पत्थर फेंकने वालों की संख्या कई थी जो कॉलोनी में घूमते रहे और लोगों को धमकाते रहे। इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। आवेदकों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में करीब 60% मुस्लिम आबादी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Narmadapuram: माखन नगर में सट्टे का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के माखन नगर गांव में सट्टे का धंधा खुलेआम चल रहा है। हाल ही में 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सट्टा पर्ची लिखते और पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो नर्मदापुरम शहर के कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में फैल चुका है। इससे पहले भी दो दिन पहले सट्टा लिखने का एक और वीडियो वायरल हुआ था। आज, 23 मई शनिवार को फिर से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो फिर से माखन नगर का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार माखन नगर थाने में सट्टे की शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस वजह से सट्टा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और ये काम खुलेआम किया जा रहा है।
Narmadapuram: कलेक्ट गेट के सामने से अवैध रेत ले जाता ट्रैक्टर, वीडियो हुआ वायरल
नर्मदापुरम शहर में कलेक्ट रोड के सामने से रेत से भरी अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले में कुल 118 रेत खदानें हैं जिनमें से कुछ ही खदानों को पावर मेक और सिल्वर मेक कंपनी को प्रशासन से उत्खनन की अनुमति मिली है। इसके बावजूद शहर में रेत माफिया खुलेआम अवैध रेत खनन और परिवहन कर रहे हैं। न तो प्रशासन और न ही खनिज विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह दिनदहाड़े कलेक्ट गेट के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत ले जाई जा रही है।