Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
Back
Sanjeev Kumar
Follow
206126
आवारा गोवंश से किसान परेशान,गेहूं की तैयार फसल को पहुंचा रहे नुकसान
Sanjeev Kumar
Follow
Dec 16, 2025 14:05:30
Kankarpur, Uttar Pradesh:
इकदिल। क्षेत्र में आवारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ये गोवंश देर रात खेतों में झुंड के रूप में घुसकर गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद किसान रात-रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। कई किसानों की गेहूं की फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यह स्थिति किसानों के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बन गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास बनाए गए गोशाला केंद्रों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि आवारा पशुओं को पकड़कर इन केंद्रों में स्थानांतरित किया जाए, ताकि रबी सीजन की फसलें सुरक्षित रह सकें।
0
0
Share
Report
206126
कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठिठुरन, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Sanjeev Kumar
Follow
Dec 13, 2025 03:26:03
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:
इकदिल। क्षेत्र में सर्द हवाओं के बीच शनिवार की सुबह ग्रामवासियों ने इस सीजन के पहले कोहरे का सामना किया। आधी रात के बाद शुरू हुई धुंध सुबह होते-होते घने कोहरे में बदल गई जिसने क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों से लेकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों तक अपनी चादर फैला दी। पहली बार छाए इस कोहरे ने ठिठुरन भी काफी बढ़ा दी और लोगों को गर्म कपड़ों में घरों से निकलना पड़ा। सुबह 7 बजे के बाद दृश्यता बेहद कम हो गई। कांकरपुर रोड और ददोरा व जोधपुरा के ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाए।
0
0
Share
Report
206126
दामाद को पीटने का वीडियो वायरल
Sanjeev Kumar
Follow
Dec 12, 2025 16:17:46
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:
इकदिल। क्षेत्र में दामाद को घर में घुसकर ससुरालियों ने पीटा मारपीट का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो कि वायरल में कुछ लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे। वायरल हुए वीडियो की पुष्टि pinews नही करता है। गांव नगला खादर के रहने वाले आशीष ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी जिला औरैया के थाना अछल्दा के गाँव नगला नता की रहने वाली पिंकी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ज्यादातर अपने मायके वालों के साथ इटावा शहर में रहती है।बताया कि 9 दिसंबर को पत्नी कि मायके से कॉल आई कि उसकी तबियत खराब है। पीड़ित शहर जाकर पत्नी को दवा दिलवाकर अपने घर ले आया। कुछ देर बाद जैसे ही यह जानकारी ससुरालियों को पड़ी। वह देर शाम महिलाओं के साथ घर आ धमके और मारपीट शुरू करदी। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया मामला संज्ञान में नही है।
0
0
Share
Report
206126
रोडवेज बस डिवाइडर में फसने से यात्रियों में मचा हड़कंप
Sanjeev Kumar
Follow
Dec 10, 2025 13:23:02
Ekdil, Uttar Pradesh:
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव पिलखर के पास सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच फसने से हड़कंप मच गया। आगरा के तरफ से कानपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दोनों हाइवे की बीच बने डिवाइडर के ऊपर चढ़ कर डिवाइडर में फंस गई। उसमे बैठी सवारी बस फंस जाने से झटका लगने से एक दूसरे के ऊपर खड़वड़ा कर उसी में गिर पड़ी हालांकि किसी को कोई चोट नही आई। बस में करीब 38 सवारी बैठे हुए थे। जिन्हें नीचे उतार कर सभी को दूसरे बस से रवाना किया गया। गलिमत रही कि उस समय पीछे कोई अन्य वाहन नही आ रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिवाइडर के बीच फसी बस को क्रेन के मदद से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामन्य कराया।
0
0
Share
Report
Advertisement
206126
शव को ले जाते एम्बुलेंस हाइवे पर पलटी तीन घायल
Sanjeev Kumar
Follow
Nov 21, 2025 08:01:39
Sarai Ikdil, Uttar Pradesh:
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह तड़के गांव मनियांमऊ के पास शव को ले जा रही एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर हाइवे पलटने से चीखपुकार मंच गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। झारखंड क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी डिमना के गांव तुरिया बेरा रहने वाले अवनीश कुमार ने बताया उनकी 53 वर्षीय माँ रेखा देवी पत्नी उमाकांत की दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज मौत हो गई जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली से माँ के शव को प्राइवेट एम्बुलेंस से अपने घर ले लेजा रहे थे , एम्बुलेंस में पिता उमाकांत पांडेय ,मामी सास भाई विकास शव के साथ बैठे हुए थे । तभी मनियांमऊ के पास पहुँचने पर एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे उमाकांत, मामी और सास घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे पड़े घायलों को एम्बुलेंस से जिला
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top