Back
Shashank Mishra
Hoshangabad461223blurImage

MP News: मूंग की खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Shashank MishraShashank MishraJun 02, 2025 15:59:00
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय पटेल के नेतृत्व में गीता टॉकीज से रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के कई जिलों में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल कटकर तैयार है। किसान अपनी उपज को खलिहानों में सहेजकर सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार तत्काल मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करे, ताकि किसानों को समय पर फसल का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

MP News: सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नेता प्रवीण अवस्थी

Shashank MishraShashank MishraJun 02, 2025 15:54:48
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर से भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि तहसील कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है और राजस्व रिकॉर्ड (खसरे) में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। जनहित में आंदोलन कर रहे प्रवीण अवस्थी ने बताया कि तहसील में काम के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसी को लेकर वह आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं और उनसे संबंधित आवेदन तथा जिनसे रिश्वत मांगी गई, उनके शपथ पत्र के साथ शिकायतें भी एकत्र कर रहे हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

MP News - सिवनी मालवा में 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Shashank MishraShashank MishraJun 01, 2025 08:53:48
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा पुलिस ने शनिवार रविवार दरम्यानी रात 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, आरोपी खरार रोड के पास गांजे की बिक्री करता था। थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया की मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजे के साथ आरोपी राहुल लौवंशी को गिरफ्तार किया है। 

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

MP News: आयुष्मान ओर लाड़ली बहना योजना से जुड़े अपात्र लोग, लोगों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Shashank MishraShashank MishraMay 31, 2025 13:14:12
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 2 के नागरिको ने शनिवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी को सौंपा। जिसमे बताया की वार्ड क्रमांक 2 में जनप्रतिनिधियों तथा नपा कर्मचारियों की मिलीभगत से वार्ड मे शासकीय योजनाओ का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है तथा अपात्र योजनाओ का भरपूर लाभ ले रहे है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

MP News: बनापुरा में अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा गया, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, युवक गिरफ्तार

Shashank MishraShashank MishraMay 31, 2025 12:49:06
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

वन विभाग की उड़न दस्ते ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात ग्राम बघवाड़ा के पास एक सीरस और जामुन की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह ट्रैक्टर इटारसी की ओर जा रहा था। वन परिक्षेत्र बनापुरा अंतर्गत इस अवैध लकड़ी परिवहन में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सिवनी मालवा में नल-जल योजना: पाइपलाइन खुदाई के बाद कीचड़ और धूल की समस्या

Shashank MishraShashank MishraMay 29, 2025 06:17:11
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 03, दुर्गा कॉलोनी में नल-जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य सम्पन्न किया गया था। इस योजना के अंतर्गत, नल-जल आपूर्ति के लिए सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी ताकि प्रत्येक घर में पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक कनेक्शन प्रदान किए जा सकें। ठेकेदार द्वारा खुदाई कर पाइप लाइन स्थापित की गई है। हालाँकि, जो मलबा निकला है उसे खोदी गई जगह पर वापस नहीं भरा गया है, जिसके कारण सभी स्थानों पर धूल उड़ती रहती है। इसके अलावा, हाल ही में हुई वर्षा के कारण सभी स्थानों पर कीचड़ उत्पन्न हो गया है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Seoni Malwa: भाजपा की आपसी कलह आई सामने, BJP महिला पार्षद ने की पार्षद प्रतिनिधि की शिकायत

Shashank MishraShashank MishraMay 28, 2025 13:54:40
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा में भाजपा का आपसी कलह अब खुल कर सामने आने लगी है। बुधवार शाम वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद सरिता अग्रवाल ने सिवनी मालवा थाने पहुंच एक शिकायती आवेदन थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके को सौंपा। जिसमे उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद पति तथा वार्ड क्रमांक 2 के भाजपा नेता पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। हालांकि वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद चौकसे का कहना है की मेरे द्वारा जनसुनवाई में मंगलवार को इनकी बिना अनुमति हरे भरे पेड़ काटे जाने की शिकायत की गई थी।

0
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम: प्रशासन की लापरवाही से नाराज जनप्रतिनिधि

Shashank MishraShashank MishraMay 26, 2025 18:00:52
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा में विगत दिवस मुख्यमंत्री मोहन यादव का पूरा कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही ओर सही नेतृत्व न होने की वजह से कई खामियों का शिकार हो गया। कार्यक्रम के लिए वितरित किये गए आमंत्रण पत्र में कई जनप्रतिनिधियों के नाम नही होने से पहले ही जनप्रतिनिधियों की नाराजगी देखी गई। जिसको लेकर जनता में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच आक्रोश देखा गया। जो की अब सोशल मीडिया पर भी नजर आने लगा है। प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा शम्भू सिंह भाटी का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सिवनी मालवा में किसान से रिश्वत मांगने का मामला

Shashank MishraShashank MishraMay 26, 2025 17:06:43
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा की विपणन सहकारी समिति में 16 मई को किसान से चने जी उपज पास करने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। जिसमे शिकायत के बाद डीएमओ गोदाम प्रभारी संजीत बर्मन के द्वारा पंचनाम भी बनाया गया था। परन्तु शिकायत के बाद सर्वेयर के द्वारा शिकायतकर्ता योगेश गौर पर शिकायत वापस लेने को दबाव बनाया गया। जिसकी लिखित शिकायत किसान योगेश गौर ने एसडीएम सहित वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकार संजय पाठक को दी है।
0
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी रजिस्ट्रेशन में देरी पर किसान कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Shashank MishraShashank MishraMay 24, 2025 16:21:11
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान शनिवार रात करीब 8 बजे सिवनी मालवा पहुँचे। वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर उनका पुष्प-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद, धर्मेंद्र सिंह चौहान ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मूंग की खरीदी का रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू होना था, लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर आज हरदा जिले में किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने सरकार से शीघ्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - मूंग की फसल पर पीला मोजेक रोग का कहर, किसान परेशान

Shashank MishraShashank MishraMay 23, 2025 15:01:26
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में मूंग की फसलों पर पीला मोजेक रोग लग गया है। किसानों का कहना है कि मूंग की फसल को पीला मोजेक रोग ने अपनी चपेट में ले लिया है और इल्लियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। यह इल्लियां फसल को खाकर बर्बाद कर रही हैं। पहले से ही किसान प्राकृतिक आपदाओं की मार झेलते आ रहे हैं। अब किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। कांसखेड़ी गांव के किसान धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया की पीला मोजेक वायरस के प्रकोप से मूंग की फसल सूख रही है। यह रोग फसलों के लिए काफी नुकसान दायक है।
2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सीएम डॉ मोहन यादव बोले सिंदूर पर हाथ डालने वालों को सिखाया सबक

Shashank MishraShashank MishraMay 22, 2025 16:09:03
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा की क़ृषि उपज मंडी में गुरूवार दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री लगभग 1:30 मिनट की देरी से पहुंचे,जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम बधाई देते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। 'हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सीएम मोहन यादव का सिवनी मालवा में भव्य स्वागत

Shashank MishraShashank MishraMay 22, 2025 05:28:09
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा की कृषि उपज मंडी में गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नगर आगमन होना है, जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण करने में अधिकारी कर्मचारी रातभर जुटे रहे। सुबह- सुबह अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। गुरूवार को दोपहर 1 बजे सीएम डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा शहर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेगें। जिसे लेकर प्रशासन ने चांक चौबंद व्यवस्था कर रखी है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सिवनी मालवा में तैयारियों का निरीक्षण, कलेक्टर और कमिश्नर ने दिए निर्देश

Shashank MishraShashank MishraMay 21, 2025 16:23:23
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 22 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को कलेक्टर सोनिया मीणा, एसपी गुरकरन सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी सिवनी मालवा पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शासकीय कुसुम महाविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम स्थल, हैलिपैड और मुख्यमंत्री के लिए तैयार किए गए रथ का निरीक्षण किया गया। वहीं, नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर के. जी. तिवारी भी मंडी परिसर पहुंचे और तैयारियों का अवलोकन कर कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad: 22 मई को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

Shashank MishraShashank MishraMay 20, 2025 13:14:10
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा में 22 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन होने वाला है। इसको लेकर मंगलवार दोपहर जनपद सभागार में प्रभारी जिला पंचायत CEO और SDM ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अपने दौरे में सीएम राइज स्कूल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे, कन्या महाविद्यालय और कई सड़कों का भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा कृषि उपज मंडी परिसर में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad: सिवनी मालवा में जन सुनवाई

Shashank MishraShashank MishraMay 20, 2025 11:50:09
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा के तहसील कार्यालय भवन में मंगलवार सुबह 11 बजे जन सुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में सिवनी मालवा के ठाकुर मोहल्ले के मनीष गौर ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एक शिकायती आवेदन सौंपा जिसमे उन्होंने बताया की ठाकुर मोहल्ले स्थित गली को चौड़ाई बहुत कम है और उसमे भी सामने निवास करनें वाले कायस्थ परिवार के द्वारा उक्त प्लाट पर बिना नगर पालिका अनुमति अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना मनमानी तरीके से महेश विश्वकर्मा के द्वारा तार फेसिंग एवं अस्थाई टप्पर निर्माण किया गया है।
2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - चना खरीदी में सर्वेयर ने मांगे 4 हजार, किसान को मिली धमकी

Shashank MishraShashank MishraMay 16, 2025 18:42:58
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
चना खरीदी में गड़बड़ी:फसल पास करने के एवज में सर्वेयर ने किसान से लिए 4 हजार रूपये, विवाद बढ़ता देख मौके से भागा सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा स्थिति कृषि उपज मंडी में विपणन सहकारी समिति में की जा रही चने की खरीदी में सर्वेयरों के द्वारा चने का सैंपल पास करने के एवज में किसानो से रुपयों की मांग की जा रही है। वही रूपये नहीं देने पर सैंपल फ़ैल करने की धमकी भी दी जा रही है। शुक्रवार शाम राजोरा कुर्मी के किसान योगेश गौर अपनी चने की उपज बेचने के लिए विपणन सहकारी समिति आये थे।
1
Report
Hoshangabad461223blurImage

Seoni Malwa: सीएम राइज स्कूल में अतिथि शिक्षकों की प्रोफाइल अपलोड प्रक्रिया धीमी, शिक्षक परेशान

Shashank MishraShashank MishraMay 15, 2025 13:09:00
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सीएम राइज स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत नए और पुराने अतिथि शिक्षकों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपनी प्रोफाइल बनानी है जिसके आधार पर स्कोर कार्ड तैयार किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंच रहे हैं लेकिन प्रक्रिया बेहद धीमी है। एक रजिस्ट्रेशन में आधा से एक घंटे तक का समय लग रहा है जिससे शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

सिवनी मालवा में हत्या का सनसनीखेज मामला, आरोपी को मिली आजीवन कारावास

Shashank MishraShashank MishraMay 14, 2025 15:41:13
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा न्यायालय में बुधवार शाम हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान, द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास तथा पांच हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मनोज जाट ने बताया की घटना दिनांक 30 मार्च 2022 सुबह 11 बजे ग्राम गोलगांव की थी. आरोपी हरिओम लौवंशी ने खेत में लकड़ी काटने की बात पर से बोंदर सिंह को कुल्हाड़ी से गर्दन में दो वार किये थे। जिससे बोंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Seoni Malwa: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सेना का अपमान करने वाले BJP नेता विजय शाह पर कार्रवाई की मांग

Shashank MishraShashank MishraMay 14, 2025 14:48:56
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:
सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में नगर कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सरोज सिंह परिहार को सौंपा। जिसमे बताया की विगत दिवस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के लिए देश के सामने आईं बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह ने मंगलवार (13 मई) को एक जनसंबोधन में कहा, ''हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों से उनकी ही बहन ने बदला लिया।''
2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सीएम राईज भवन का कार्य अधूरा: कमिश्नर के निर्देश के बाद भी भवन नहीं हो पाया हैण्डओवर

Shashank MishraShashank MishraMay 14, 2025 10:51:39
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा में करोड़ों की लागत से बन कर तैयार हुआ सीएम राईज स्कूल भवन नया शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद भी अधूरा है। लगभग दो माह पूर्व सीएम राईज भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण नर्मदापुरम संभाग कमीश्नर केजी तिवारी ने किया था। निरीक्षण कर निर्माण कार्य देख रहे पीआईयू के अधिकारियों तय समय सीमा में नया भवन हेडओवर करने के निर्देश दिए थे लेकिन कमिश्नर के निरीक्षण के दो माह बीतने के बाद भी सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Seoni Malwa: कॉलोनाइजरों ने काटे हरे-भरे पेड़, प्रशासन बना मौन दर्शक

Shashank MishraShashank MishraMay 13, 2025 13:54:10
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से देशभर में पेड़ लगवा रहे हैं, वहीं नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में प्रशासन की नजरों के सामने कॉलोनाइजर हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से कटाई कर रहे हैं। नगर में कॉलोनाइजरों की भरमार है जो बिना किसी रोक-टोक के मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन पेड़ों की कटाई का जिम्मेदार कौन है और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - तेज रफ्तार बस ने स्कूटी और कार में मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Shashank MishraShashank MishraMay 10, 2025 15:35:17
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा तहसील के ग्राम धामनिया- भरलाय के बीच शनिवार शाम हरदा से नर्मदापुरम की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी तथा कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे उतर गई। इस हादसे में स्कूटी तथा कार में सवार सवार 3 लोगों को अधिक चोट आई है, वहीं 7 लोगों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलने पर डायल 100 सहित शिवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करते हुए घायल लोगों को इलाज के लिए भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

ऑपरेशन सिन्दूर से ख़ुशी का माहौल, ग्राम बीजापुर में सेना के जवानों के परिवार ने मनाया जश्न

Shashank MishraShashank MishraMay 07, 2025 13:44:38
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा के ग्राम खारदा मे पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगों ने स्वागत किया है, इसे लेकर बुधवार शाम सभी एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की गई। गाँव के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों ने कहा कि जिस तरह से निर्दोष पर्यटकों पर पाकिस्तान के आतंकियों ने गोलियां बरसाई, उसका जवाब देना जरूरी था। ग्राम खारदा के बीजापुर टोला जिले का एकमात्र गाँव है जहाँ 14 घरों से युवा सेना मे पदस्थ है  अपनी सेवाएं दे रहे है।

2
Report
Hoshangabad461223blurImage

Seoni Malwa: कचरा गाड़ी से अचानक उठा धुआं, लोगों में मचा हड़कंप

Shashank MishraShashank MishraMay 07, 2025 06:39:07
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा की तवा कॉलोनी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका का कचरा उठाने वाला वाहन अचानक धुआं छोड़ने लगा। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। वाहन से तेज धुआं निकलता देख वहां मौजूद वार्डवासी घबरा गए और समझने लगे कि कहीं वाहन में आग तो नहीं लग गई। ड्राइवर ने स्थिति को भांपते ही तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल आया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

1
Report
Hoshangabad461223blurImage

Hoshangabad - सिवनी मालवा में चोरों ने 4 मकानों को बनाया निशाना

Shashank MishraShashank MishraMay 04, 2025 10:20:46
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:

सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा की निलय ड्रीम कॉलोनी स्थित 4 अलग-अलग ने मकानों को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बनाया। पहले मामले का पता शनिवार रात लगभग 9 बजे चला जब सौरभ गौर का परिवार अपने ग्राम बुंडारा कला से लौटकर वापस आया तो देखा दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी, जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. घर में रखी एक सोने की अंगूठी, 2 चांदी की पायल, 20 हजार रुपये नगदी सहित अन्य सामान गायब था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

2
Report