Back
Dhanbad828205blurImage

Dhanbad - एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 108 सेवाएं प्रभावित

Pawan
May 29, 2025 12:09:54
Nirsa, Jharkhand

धनबाद समेत राज्य के 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी आज रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जायेंगे। झारखण्ड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई बैठक के बाद धनबाद के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने यह घोषणा की है। कर्मचारियों ने बताया कि छह सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं होने पर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। धनबाद में करीब 37 एम्बुलेंस संचालित हैं जिनमें करीब डेढ़ सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। 108 एम्बुलेंस के चालक ईकलाख अहमद ने बताया कि चार माह पूर्व आउटसोर्सिंग कंपनी सम्मान फाउंडेशन आयी है जोकि कर्मियों को समान रूप से वेतन नहीं दे रही, मनमाने ढंग से वेतन दिया जाता है साथ ही वेतन समय पर नहीं मिलता है और न ही उचित सुविधाएँ हैं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|