Back
Balaghat481001blurImage

MP News- बालाघाट में तिरंगा यात्रा: पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश

Devendra Rangire
Jun 05, 2025 12:58:33
Balaghat, Madhya Pradesh

बालाघाट। थाना परसवाड़ा के अंतर्गत स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। यह यात्रा स्थानीय बस स्टैंड परसवाड़ा से प्रारंभ होकर बीजाटोला होते हुए कुम्मनगांव के राम मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर कुम्मनगांव स्थित राम मंदिर परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु भगत विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|