बैतूल जिले के एक शांत गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में हल चला रहे एक किसान की नजर एक ऐसे मेहमान पर पड़ी जिसकी लंबाई सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के फूलगोहान गांव में किसान श्रीराम मंडरे रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे, लेकिन आज कुछ अलग था। कुछ ऐसा जो उनके दिल की धड़कनें बढ़ा गया। सामने रेंगता हुआ एक विशाल अजगर था। डर के मारे किसान हक्का-बक्का रह गए। बिना देर किए किसान ने सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही विशाल मौके पर पहुंचे और अजगर के रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की। काफी मशक्कत के बाद विशाल ने अजगर को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। किसान और गांव वालों ने राहत की सांस ली।

MP News- किसान ने खेत में देखा विशाल अजगर, गांव में मची अफरा-तफरी
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली की राजधानी स्थित सब्जी मंडी की जमा मस्जिद पर ईद की नमाज का आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय के सदस्य पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में इस पर्व को मनाते हैं। ईद उल अजहा की नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन और शांति की दुआ की गई। ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद ईदगाह पर एकत्रित हुए और नमाज अदा की। ईद उल अजहा के अवसर पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
MP News- शिवपुरी के सतनबाड़ा थाने में आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले 6 आरक्षकों पर मामला दर्ज
आरक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाने में आरक्षक भर्ती में धांधली करने वाले 6 नव आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें भूपेंद्र गुर्जर (डबरा), निर्भय गुर्जर (घाटीगांव), रामनरेश गुर्जर (मुरैना), धर्मेंद्र गुर्जर (भीतरबार), मोनू रावत (सबलगढ़), और अंकित रावत (भीतरवार) शामिल हैं। सभी आरोपी 18वीं बटालियन, शिवपुरी में तैनात थे और एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे लापता हैं।
औरैया एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव में शुक्रवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की लाश घर की दूसरी मंजिल पर मिली। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के निवासी, युवा सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी पर यहां की जनता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार सिद्ध हुए हैं। इस विषय में पिनन्यूज़ के रिपोर्टर से चर्चा करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे सभी झूठे हैं। उन्होंने यह भी यह उल्लेख किया कि ये आरोप उनके विरोधियों की एक चाल हैं, जिसका उद्देश्य यह है कि वह जनता के बीच जाकर मदद न कर सकें और यहां से चुनाव न लड़ सकें। सिद्दीकी ने कहा कि जनता को इस बात को समझना चाहिए।
एटा। जिला मुख्यालय से लेकर छोटे कस्बों और शहरों में भी ईद का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले मिलकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
उन्नाव में ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की प्रमुख जामा मस्जिद और ईदगाहों में दो शिफ्ट में नमाज का आयोजन किया गया। पहली नमाज सुबह 6:45 बजे एवं दूसरी 7:30 बजे अदा की गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेर गंज स्थित स्वर्गीय अरुण गुप्ता के बंद पड़े मकान में शनिवार की सुबह 7:00 बजे अचानक आग लग गई। आग के धुएं के आसमान में फैलने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया। आग लगने के कारण अभी अज्ञात बताए जा रहे हैं। बंद मकान के आसपास काफी पेड़ और घास उग आई थी। ईद की नमाज के समय क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। अरुण गुप्ता का परिवार और उनके सभी भाई अलग-अलग मकानों में निवास कर रहे हैं, जबकि इस बंद पड़े मकान में बड़ी संख्या में घास और झाड़ियों का झुरमुट बन गया था, जिसमें अचानक आग लग गई।
पीलीभीत में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिले भर के ईदगाहों पर भारी संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और देश में अमन चैन कायम रहने के लिए दुआ मांगी। वहीं एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स को लगाया गया था।