Back
Dewas455001blurImage

MP News: देवास में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Amit Sharma
Jun 02, 2025 17:06:21
Dewas, Madhya Pradesh

देवास में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं। बीएनपी थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो लोग – सचिन नगर और शुभम वर्मा - नकली नोट लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पास से करीब 2 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार मालवी नाम का व्यक्ति सोनकच्छ में अपने घर पर नकली नोट छाप रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा और राजकुमार मालवी और सुनील पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 13 लाख 25 हजार रुपये के नकली नोट मिले। पूछताछ के बाद गिरोह का एक और सदस्य भी पकड़ा गया। पुलिस जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|