Back
Jabalpur482003blurImage

MP News - भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म और देह व्यापार का आरोप, युवती को एक साल तक बनाया बंधक

Sunil Sen
Jun 02, 2025 08:40:07
Jabalpur, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर असम की 33 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे एक साल से अधिक समय तक जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार के दलदल में झोंका गया। इस दौरान अतिथि होटल में होटल संचालक और अन्य लोगों ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने होटल में लंबे समय से चल रही इस आपराधिक गतिविधि की जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित पीड़िताओं और आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|