Back
Jhalawar326001blurImage

Rajasthan News: झालावाड़ में “रन फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mahesh Parihar
Jun 04, 2025 10:22:16
Jhalawar, Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पर "रन फॉर एनवायरमेंट" दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, अधिकारी, स्कूली बच्चे और जवान शामिल हुए। दौड़ गांवड़ी तालाब से शुरू होकर मामा भांजा चौराहा होते हुए खंडिया तालाब तक पहुंची। खंडिया तालाब पर कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सभी लोगों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई।

कल, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न जल स्रोतों की सफाई की जाएगी।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|