
अमरोहा में तिरंगा यात्रा, बूंदाबांदी में भी नहीं रुका उत्साह
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गणेश मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 60 वर्षीय महिला मनभावती और उसकी 15 वर्षीय नतिनी प्रियंका घायल हो गईं, जबकि चालक सुरक्षित रहा। दोनों बसुहरा गांव से दिघिया जा रहे थे, जहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टर विवेक खरे ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है।
गजबी, महथावा, भरगामा, बीरनगर, हिंगवा, बिषहरिया, जन्नतपुर, अकरथापा, चांदीघासी और बरमोरतरा सहित विभिन्न गांवों की ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घर-घर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और खुदा की राह में बकरों तथा अन्य जानवरों की कुर्बानी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही; त्योहार के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ निरंजन कुमार मिश्र, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ एसआई रुपा कुमारी, रामाशीष राम, राजनारायण यादव, अखिलेश कुमार और सशस्त्र बल उपस्थित रहे।
उन्नाव में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली की राजधानी स्थित सब्जी मंडी की जमा मस्जिद पर ईद की नमाज का आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय के सदस्य पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में इस पर्व को मनाते हैं। ईद उल अजहा की नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन और शांति की दुआ की गई। ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद ईदगाह पर एकत्रित हुए और नमाज अदा की। ईद उल अजहा के अवसर पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
MP News- शिवपुरी के सतनबाड़ा थाने में आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले 6 आरक्षकों पर मामला दर्ज
आरक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाने में आरक्षक भर्ती में धांधली करने वाले 6 नव आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें भूपेंद्र गुर्जर (डबरा), निर्भय गुर्जर (घाटीगांव), रामनरेश गुर्जर (मुरैना), धर्मेंद्र गुर्जर (भीतरबार), मोनू रावत (सबलगढ़), और अंकित रावत (भीतरवार) शामिल हैं। सभी आरोपी 18वीं बटालियन, शिवपुरी में तैनात थे और एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे लापता हैं।
औरैया एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव में शुक्रवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की लाश घर की दूसरी मंजिल पर मिली। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के निवासी, युवा सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी पर यहां की जनता द्वारा लगाए गए आरोप निराधार सिद्ध हुए हैं। इस विषय में पिनन्यूज़ के रिपोर्टर से चर्चा करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे सभी झूठे हैं। उन्होंने यह भी यह उल्लेख किया कि ये आरोप उनके विरोधियों की एक चाल हैं, जिसका उद्देश्य यह है कि वह जनता के बीच जाकर मदद न कर सकें और यहां से चुनाव न लड़ सकें। सिद्दीकी ने कहा कि जनता को इस बात को समझना चाहिए।
एटा। जिला मुख्यालय से लेकर छोटे कस्बों और शहरों में भी ईद का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले मिलकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
उन्नाव में ईद-उल-अजहा का त्योहार शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की प्रमुख जामा मस्जिद और ईदगाहों में दो शिफ्ट में नमाज का आयोजन किया गया। पहली नमाज सुबह 6:45 बजे एवं दूसरी 7:30 बजे अदा की गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेर गंज स्थित स्वर्गीय अरुण गुप्ता के बंद पड़े मकान में शनिवार की सुबह 7:00 बजे अचानक आग लग गई। आग के धुएं के आसमान में फैलने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया। आग लगने के कारण अभी अज्ञात बताए जा रहे हैं। बंद मकान के आसपास काफी पेड़ और घास उग आई थी। ईद की नमाज के समय क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। अरुण गुप्ता का परिवार और उनके सभी भाई अलग-अलग मकानों में निवास कर रहे हैं, जबकि इस बंद पड़े मकान में बड़ी संख्या में घास और झाड़ियों का झुरमुट बन गया था, जिसमें अचानक आग लग गई।