Back
Balrampur271206blurImage

Balrampur: वक्फ सुधार अभियान में बोले मोहसिन रजा - वक्फ संपत्तियों से अब गरीब मुसलमानों को होगा फायदा

MADAN LAL JAISWAL
May 07, 2025 11:22:50
Pachperwa, Uttar Pradesh

भाजपा के वक्फ सुधार जन जागरण अभियान 2025 के तहत पचपेडवा के मन्नत मैरिज हॉल में निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि मोहसिन रजा खान ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर बड़े लोगों ने कब्जा जमा लिया था और गरीब मुसलमानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वक्फ की 1 लाख 30 हजार संपत्तियां हैं, लेकिन उनका सही उपयोग नहीं हो रहा था। अब मोदी सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून से ये संपत्तियां सुरक्षित रहेंगी और गरीब मुसलमानों के विकास में इस्तेमाल होंगी। उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर जो भ्रम फैलाए जा रहे हैं, वे गलत हैं। हमारा मकसद मस्जिदों को सुरक्षित करना और मुस्लिम समाज को जागरूक करना है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|