Back
Gonda271504blurImage

Gonda -अहिल्याबाई होल्कर का योगदान और सशक्तिकरण पर चर्चा

Rajan Kushwaha
May 29, 2025 10:39:46
Paraspur, Uttar Pradesh
परसपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भाजपा के तत्वावधान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। बतौर मुख्यातिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह, परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित करके नमन वन्दन किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण को दिशा दी। महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए जीवन समर्पित किया।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|