सीतापुर के बिसवां कस्बे में कांग्रेस पार्टी की ओर से चिंतन शिविर और संगठन बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जून लॉन में हुआ जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संविधान कांग्रेस ने बनाया और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी कांग्रेस निभा रही है। डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें फिर से पार्टी से जोड़ रही है और आने वाले समय में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया।

Sitapur: बिसवां में कांग्रेस का चिंतन शिविर, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और मजबूत करने पर जोर
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में ख्व्वा रावजी गांव के निकट स्थित जोध्या की ढाणी में रिश्तेदारों द्वारा एक पिता और पुत्र की हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण यह हत्या की घटना हुई। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि खुद परिवार के बेटे के ससुराल पक्ष के लोग हैं। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
राजधानी के अवधपुरी इलाके के न्यू फोर्ड एक्सटेंशन में शुक्रवार को एक महिला ने गैस चूल्हे पर बैठकर घर में खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, महिला सतीश कुमार को मिली जमानत से नाराज थी। उसने पहले सतीश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और अब उसे जमानत मिलने के बाद महिला ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने महिला ने कपड़े उतार दिए और विरोध में TI का मोबाइल फोन तोड़ दिया। महिला अपने भाई के घर हथोड़ा और कटार लेकर पहुंच गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरौली जहांनपुर गांव में पिछले गुरुवार को शादी के दौरान माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब दुल्हन पक्ष ने तिलक समारोह के ठीक समय पर रिश्तेदारी तोड़ने का निर्णय लिया। कैसे टूटा तिलक का सपना? गांव निवासी शिवकुमार के बेटे सहज राम (23) की शादी रहीमाबाद के चिहुटा गांव की माधुरी से निर्धारित थी। 6 जून को तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। घर में डीजे, मेहमानों की चहल-पहल, रिश्तेदारों की भीड़ - सब कुछ शानदार व्यवस्थाओं के साथ चल रहा था।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौली के ग्राम विकास अधिकारी, श्री सनोज कुमार राठौर, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे दाउदनगर में एक चरी के खेत में बेहोशी की अवस्था में मिले। पुलिस ने तत्काळ उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है। शाहाबाद कोतवाली में दायर गुमशुदगी की रिपोर्ट के अनुसार, श्री राठौर 6 जून को अपनी ड्यूटी पर निकलने के बाद घर वापस नहीं लौटे। शनिवार को किए गए खोजबीन के दौरान उन्हें दाउदनगर गांव के एक चरी के खेत में बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ वे अब सुरक्षित हैं।
श्योपुर में शनिवार को ईदुज्जुहा का त्योहार श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वस्त्र पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में एकत्र हुए। ऐतिहासिक ईदगाह में जिले का प्रमुख ईद समारोह आयोजित किया गया। शहर काजी अतीकउल्ला कुरैशी ने हजारों नमाजियों को ईद की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के पश्चात, लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। सभी ने अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। जिले की सात मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। मानपुर, बड़ौदा, कराहल, कुंहाजापुर, वीरपुर और दांतरदा कलां में लोगों ने नमाज पढ़ी। ज्वालापुर, बगडुआ, कनापुर, ढोढर और विजयपुर में भी ईद की नमाज का आयोजन किया गया।
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज का आयोजन इमाम सैयद जियाउल आरफीन द्वारा किया गया। नगर की मस्जिद मोहल्ला सहित नगर की कई अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने पंडाल लगाकर आए हुए नमाजियों से गले मिलकर मुबारकबाद दी और ठंडा पानी तथा मिठाई की व्यवस्था कराई। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा।
दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कैबिनेट विस्तार 'समय आने पर' किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे से लौटे हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर, बोधघाट परियोजना तथा नदी इंटरलिंकिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी जी को हमने नक्सलवाद पर अपनी लड़ाई की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने हमें बधाई दी। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर हमने भी उन्हें बधाई दी। वर्तमान में साय कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री साय संभाल रहे हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा अवश्य हुई है।
सोहागपुर के पलक माटी नदी के किनारे स्थित ईदगाह में आज मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बकरीद पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि आज शनिवार को पूरे विश्व में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान ईदगाह के पास प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।
राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह में आज सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर शहर काज़ी मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा करवाई और मुल्क की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। नमाज के बाद शहर काज़ी ने विशेष दुआ में देश की सलामती, इंसाफ के कयाम, बीमारों की शिफा, और देश की सरहदों की हिफाजत के लिए अल्लाह से रहमत की फरियाद की। इस बार ईदगाह में अदा की गई यह बकरीद की पहली नमाज थी, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
UP News: मधुबन के विभिन्न स्थानों पर बकरीद की नमाज को लेकर SDM ने सीओ के साथ मस्जिदों में किया भ्रमण
मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार की सुबह 8 बजे जैसे भैरोपुर, दरगाह, सिपाह आदि में ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) की नमाज के अवसर पर मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत SDM राजेश अग्रवाल व सीओ अभय कुमार सिंह के साथ संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया। इस दौरान धर्मगुरुओं एवं लोगो से वार्ता की तथा त्यौहार को भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपील की साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।