Back
Sitapur261201blurImage

SITAPUR-कांग्रेस ही सर्व धर्म समभाव की राजनीति करती है :कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा

Vijay Kumar Awasthi
Apr 27, 2025 15:31:46
Biswan, Uttar Pradesh
बिसवां सीतापुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष ममता वर्मा ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरीके से असफल है कांग्रेस ही देश को आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान कर सकती है कांग्रेस सर्व धर्म समभाव की राजनीति करती है उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार साझा किए। ममता वर्मा ने बिसवां कस्बे में स्थित हजरत चौपान शहीद बाबा की दरगाह और प्राचीन शिव मंदिर पत्थर शिवाला पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की और देश में अमन-चैन की प्रार्थना की। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसी जन उप्पस्थित रहे ।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|