Back
Hisar120001blurImage

Haryana News- स्पीकर ने गुरू ब्रह्मानंद आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया!

PINEWZ
Jun 05, 2025 10:16:43
Hiryana, Haryana

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मुंदड़ी गांव में स्थित गुरू ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति दी और पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्पीकर ने कहा कि गुरू ब्रह्मानंद जी ने हमेशा लोक कल्याण के लिए कार्य किए और मानवता को सच्चा मार्ग दिखाया। उन्होंने सही मार्ग पर चलने, पर्यावरण संरक्षण, बुराइयों से दूर रहने और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। उनका जीवन मानवता की भलाई के लिए समर्पित था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा ले कर समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर योगदान देना चाहिए। हरियाणा विधानसभा स्पीकर वीरवार को मुंदड़ी गांव में स्थित जगद गुरू श्री ब्रह्मानंद आश्रम में इस धार्मिक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा और समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्पीकर ने आश्रम में गुरू ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुति दी।हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि हम एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। हमें संगठित होकर अपने समाज को आगे बढ़ाने और सामूहिक तरक्की के लिए सोचना चाहिए। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में पौधा रोपण किया और अपने संदेश में कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग के संदर्भ में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पौधों को अपने बच्चों की तरह पालने की आवश्यकता है, ताकि वे बड़े होकर हमें छांव, फल और ऑक्सीजन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और कचरा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं और हमारे वन्य जीवों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। हमारे छोटे-छोटे प्रयास जैसे कि कचरे का सही ढंग से वर्गीकरण और वस्तुओं का पुनर्चक्रण, इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उपयोग एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|