लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति हेतु इंदौर पुलिस द्वारा जनजागरूकता वाहन रैली व विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण को दर्शाती महिलाओं की वाहन रैली को हरी झंडी देकर किया रवाना गया। महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर, पोस्टर्स व पम्पलेट्स के माध्यम से दिया ‘‘सशक्त नारी-सशक्त समाज’’ निर्माण का संदेश दिया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

MP News - महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई बाइक रैली
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजधानी भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह में आज सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर शहर काज़ी मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा करवाई और मुल्क की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। नमाज के बाद शहर काज़ी ने विशेष दुआ में देश की सलामती, इंसाफ के कयाम, बीमारों की शिफा, और देश की सरहदों की हिफाजत के लिए अल्लाह से रहमत की फरियाद की। इस बार ईदगाह में अदा की गई यह बकरीद की पहली नमाज थी, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
UP News: मधुबन के विभिन्न स्थानों पर बकरीद की नमाज को लेकर SDM ने सीओ के साथ मस्जिदों में किया भ्रमण
मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार की सुबह 8 बजे जैसे भैरोपुर, दरगाह, सिपाह आदि में ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) की नमाज के अवसर पर मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत SDM राजेश अग्रवाल व सीओ अभय कुमार सिंह के साथ संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया। इस दौरान धर्मगुरुओं एवं लोगो से वार्ता की तथा त्यौहार को भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपील की साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
सीहोर । मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्र के करीब ₹113 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सीहोर की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित सीहोर जिले के सभी विधायक मौजूद हैं।
जनपद अम्बेडकरनगर की जलालपुर थाना पुलिस ने आज 7 जून 2025 को तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जलालपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना जलालपुर में मु.अ.सं. 238/2025 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 85, 80, 92, 352 और ¾ डीपी एक्ट शामिल हैं। अभियुक्तों में दीपक कुमार पुत्र विनोद कुमार और विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय … शामिल हैं। तीसरे आरोपी का नाम भी पुलिस ने मुकदमे में नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी अपराधियों की तलाश और चेकिंग अभियान के दौरान की गई है, और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
शिवपुरी जिले के गोंदरी गांव में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर कहा, “मैं मर रहा हूं, सास-ससुर और पत्नी ने पीटा है, उन्हें फांसी दी जाए।”
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में निर्जला एकादशी के अवसर पर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर शिकंजी, शरबत, और आइसक्रीम का वितरण करने का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत शिकंजी, शरबत, और आइसक्रीम प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यह आयोजन सदर कोतवाली क्षेत्र के हलवाई खाना, घंटाघर, नजिहाई बाजार, और रुई की मंडी में संपन्न हुआ। इस भीषण गर्मी में लोग ठंडी शिकंजी और शरबत पीकर प्रसन्न हो गए। निर्जला एकादशी गंगा दशहरा के बाद जून के महीने में आती है, और इस दिन लोग विभिन्न स्थानों पर ठंडा पेयजल वितरण कर पुण्य का लाभ प्राप्त करते हैं।
मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली समसपुर में 5 जून को पुरानी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों ने एक पति, पत्नी और उनकी दो बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इन दो व्यक्तियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के अहिरौली समसपुर निवासी रमेश पुत्र स्व. राम अधार राजभर ने पुलिस से शिकायत की है कि 5 जून की रात 8 बजे गांव के उमेश राजभर और राजेश राजभर ने पुरानी रंजिश के कारण उसे, उसकी पत्नी और दो बेटियों को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल रमेश की तहरीर पर उमेश और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 16 जून को पलामू के चैनपुर आयेंगे, जहाँ वे डालटनगंज से बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के पिता, जननेता स्व. अनिल चौरसिया की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। चैनपुर के किन्नी स्थित स्व. अनिल चौरसिया की अदमकद प्रतिमा के पास यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस विषय में जानकारी देते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने बताया कि 13वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें उन्हें चाहने वाले हजारों लोग शामिल होंगे और अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष मोहित परिहार की अध्यक्षता में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर, एक सप्ताह भर जनता के प्रति समर्पित संगठन द्वारा सिविल अस्पताल में रक्तदान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 11 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर दीपक त्रिपाठी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, राकेश कुशवाहा, सुनील अहिरवार, यशपाल सिंह, अंकुर कश्यप, सूरज वर्मा, अजय सैनी, और सुनील साहू उपस्थित रहे।