Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi - दहेज की मांग पर विवाहिता को तेजाब पिलाने का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

Ramprakash Rathour
May 30, 2025 16:27:18
Shahabad, Uttar Pradesh

पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मरौला में एक विवाहिता को उसकी ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जबरदस्ती तेजाब पिला दिया। विवाहिता का लखनऊ में इलाज चल रहा है। विवाहिता के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पिहानी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। विवाहिता के पिता लोनार निवासी गुड्डू उर्फ सुशील सिंह पुत्र राजपाल सिंह के अनुसार उसने अपनी पुत्री अन्नू सिंह का विवाह पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मरौला निवासी विष्णु सिंह के पुत्र विनीत सिंह के साथ किया था। अतिरिक्त दहेज में चार पहिया की मांग को लेकर पति,ससुर,देवर विकास सिंह और सास ममता सिंह उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|