Back
Mainpuri205261blurImage

UP News: मैनपुरी में दबंगों ने विधवा महिला के बेटे को दी जान से मारने की धमकी, SP से लगाई न्याय की गुहार

Amit Kumar
Jun 05, 2025 17:12:02
Barnahal, Uttar Pradesh

घिरोर थाना क्षेत्र के बलपुरा गांव से एक विधवा महिला ने दबंगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और खेत में सिंचाई करने से रोकते हैं। महिला ने बताया कि उसके पूर्वजों का ट्यूबवेल है, जो उसके देवरों के बीच साझा है। दोनों देवर अपने-अपने खेत की सिंचाई करते हैं। लेकिन जब वह अपने खेत की सिंचाई करने जाती हैं तो दबंग लोग सिंचाई नहीं करने देते और अक्सर झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं।महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उन्हें और उनके बेटे को सुरक्षा दी जाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|