Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009
विद्या समीक्षा केंद्र एप से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ऑनलाइन हाजिरी लागू
SPSatya Prakash
Dec 21, 2025 01:45:22
Raipur, Chhattisgarh
'विद्या समीक्षा केंद्र' एप छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में हुआ लागू. सभी जिलों में स्कूलों में शिक्षक लगाएंगे मोबाइल एप से हाजिरी. स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश. शिक्षकों और स्टूडेंट्स के अटेंडेंस पर इसके जरिए विभाग रखेगी सीधी नजर. ऑनलाइन उपस्थिति से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की कवायद. अब तक छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लागू थी यह व्यवस्था
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASHAKIL AHMAD
Dec 21, 2025 10:16:25
Agra, Uttar Pradesh:2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे लिए दोनों हाथ उठाकर दुआ करनी होगी और 100 सीट मुझे दिलवानी होगी तभी यहाँ पर बाबरी मस्जिद होगी , यूनिवर्सिटी होगा , इस्लामिक अस्पताल होगा , किसी को bangalore चेन्नई नहीं जाना पड़ेगा . इतने दिन क्या भारतवर्ष के हिन्दू ने राम मंदिर को इशू बनाकर दिल्ली में दखल नहीं किया , आज भी 19 राज्यों में कब्ज़ा किए हुए हैं जय श्री राम जय श्री राम बोलके तो मैं अगर नारा - ए - तकबीर का नारा दूँ तो तकलीफ किस बात की , वो लोग जय श्री बोलेंगे , मैं नारा ए तकबीर बोलूंगा किसीने अत्याचारी बाबर को अपनी आंखों से नहीं देखा। लेकिन बाबरी मस्जिद तोड़ते हुए सभी ने देखा। में हुमायूं कबीर इसी भावना को सामने लाकर लोगों से आवेदन कर रहा हु की अगर सच में आप बाबरी मस्जिद बनते देखना चाहते हे ३ सालों में तो ३ महीने बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में मुझे और मेरे पार्टी को वोट दीजिए। दूसरी पार्टी को देंगे तो आपका बाबरी मस्जिद के लिए दान बेकार जाएगा। न तृणमूल बाबरी मस्जिद बनाने देगा न बीजेपी बाबरी मस्जिद बनने देगा बाईट :- डॉ सिराज कुरैशी बाईट :- शरीफ काले
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Dec 21, 2025 10:15:45
Sahibganj, Jharkhand:जेएमएम के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फरेंस कर भाजपा और राजमहल के पूर्व विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए रेलवे को माल ढुलाई रोकने का चेतावनी दिया है. पंकज मिश्रा ने यह भी आशंका जताया कि हमारी इस लड़ाई के बाद भाजपा मेरे पीछे केंद्रीय एजेंसी को लगा सकती हैं और फिर मुझे जेल भेजने की शाजिस हो सकती हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं हम साहिबगंज के विकास के लिए अंतिम क्षण तक लड़ेंगे. पंकज मिश्रा ने राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 से लगातार 10 वर्षों तक विधायक रहे, 2014 में डबल इंजन की सरकार थी तब भी कोई काम नहीं हुआ. साहिबगंज के पश्चिम फाटक पर पहले अंडर पास बनाने की बात हुई, फिर ओवरब्रिज की बात हुई लेकिन कागज पर कुछ नहीं हुआ और अब जब हम सारी प्रक्रिया पूरी कराकर आरओबी के टेन्डर तक पहुंचा दिए तो पूर्व विधायक ने झारखण्ड एजी और रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर पटेल चौक से पुल नहीं बनाने की मांग की है. तो हम रेलवे को बता देना चाहते हैं कि 15 जनवरी तक साहिबगंज के रेलवे पूर्वी और पश्चिम फाटक पर आरओबी का टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुआ तो 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रेलवे द्वारा माल ढुलाई बंद कर दिया जाएगा. पंकज मिश्रा ने फिर आरोप लगाया कि पिछले दिनों राजमहल सांसद और राजमहल विधायक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मिलकर राजमहल मानिकचक गंगा नदी पर पुल बनाने को लेकर मांग की तो विधायक के लोग सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि जबतक उनका विधायक नहीं बनेगा तबतक राजमहल में गंगा नदी पर पुल नहीं बनेगा. इस पर भी पंकज मिश्रा ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2026 तक इस मसले पर केंद्र सरकार निर्णय नहीं लेती तो 2027 में साहिबगंज से अडानी पावर प्लांट को जाने वाला गंगा का पानी और कोयला बंद कर दिया जाएगा. इसके साथ-साथ अनंत ओझा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसने सिर्फ साहिबगंज की जनता का बुरा नहीं किया बल्कि अपने पार्टी के सांसद को भी साहिबगंज में अपमानित कराने का काम किया. उन्होंने कहा कि जब साहिबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा हुआ तो साहिबगंज की जनता गोड्डा सांसद का अभिनन्दन करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें अनंत ओझा के लोग ने गोड्डा सांसद को अपमानित करने का काम किया था जिससे साहिबगंज की गंगा पुल दो साल विलंब हो गया. ऐसे कई आरोप लगाए. इधर इस सम्बन्ध में अनंत ओझा का पक्ष के लिए फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस वक्त वह अपने पिता के इलाज के लिये रांची में हैं साहिबगंज पहुँचने पर इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे.
0
comment0
Report
EGE GOPI
Dec 21, 2025 10:15:25
Kharagpur, West Bengal:বড় সড় ডাকাতি রুখে দিলো পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ,গ্রেফতার ভিন রাজ্যের ৭,উদ্ধার একটি স্করপিও গাড়ী ও একটি লরি ভোররাতে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার খড়্গপুর ২ নং ব্লকের খড়্গপুর লোকাল থানার অন্তগর্ত অকড়া বসন্তপুর এলাকায় একটি স্করপিও গাড়ী ও লরি নিয়ে ডাকাতির জন্য জড়ো হচ্ছিল কয়েকজন দুস্কৃতিধর। সেই খবর পৌঁছায় খড়্গপুর লোকাল থানায়।গোপনে খবর পাওয়ার পরেই বিশাল পুলিশ বাহিনী গিয়ে হাতে নাতে ধরে ফেলে ডাকাত দলকে।তাদের কাছ থেকে একটি স্করপিও গাড়ী ও একটি লরি এবং ডাকাতি করার জন্য ব্যাবহৃত একাধিক জিনিস পত্র উদ্ধার করেছে পুলিশ,এমনটাই সূত্রের খবর।গ্রেফতার হওয়া ৭ জন জনই ভিন রাজ্যের বাসিন্দা বলে জানা গিয়েছে। রবিবার ভোরে খড়্গপুর লোকাল থানার অকড়া বসন্তপুরে ১৬ নং জাতীয় সড়ক থেকে গ্রেফতার করা হয়.
0
comment0
Report
Dec 21, 2025 10:13:41
1
comment0
Report
Dec 21, 2025 10:12:10
0
comment0
Report
Dec 21, 2025 10:09:50
0
comment0
Report
Dec 21, 2025 10:05:06
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 21, 2025 10:04:24
Ranchi, Jharkhand:कांके स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह क्रिसमस गैदरिंग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भोजपुरी, हिंदी और पंजाबी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की गरिमा और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मरीजों के इलाज के लिए बने अस्पताल परिसर में इस तरह के मनोरंजन और धार्मिक आयोजन के आधार पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम में शामिल कुछ भोजपुरी गानों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और भविष्य में अस्पताल में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Dec 21, 2025 10:03:21
Chhattisgarh:जनादेश पर्व भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर महा जनसभा कल 22 दिसंबर को , पुलिस ग्राउंड जांजगीर में होगा आयोजन,, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार को 2 साल पूरा होने पर कल 22 दिसंबर को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जनसभा पुलिस लाइन ग्रांड़ जांजगीर में आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरा होने की जानकारी देंगे। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के तमाम मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। प्रशासन के द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है जनसभा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। जिलों से आने वाली भीड़ के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। पुलिस ग्राउंड में विशाल मंच तैयार किया गया है। मंच पर मुख्य अतिथि समेत विशिष्टजन व विधायक, सांसद, संगठन के पदाधिकारी बैठेंगे 3 ड्रोन पंडाल बनाया गया है जिसमें 50 हज़ार से अधिक आम जनता सहित कार्यकत्ता ग्राउंड शामिल होंगे,पंडाल और मंच तैयार कर लिया गया है, मंच पर लाइट और माइक की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों की बैठक में तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पूरे कार्यक्रम की सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे। वहीं, जनादेश परब कार्यक्रम की थीम पर आधारित विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन जनता और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Dec 21, 2025 10:02:51
0
comment0
Report
STSharad Tak
Dec 21, 2025 10:01:57
Sirohi, Rajasthan:राज्य सरकार के विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका माउंट आबू के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर की। माउंट आबू में सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और नागरिक उत्साहपूर्वक इस दौड़ में शामिल हुए। दौड़ का मार्ग माउंट आबू की ऐतिहासिक नक्की झील के किनारे से होकर गुजरा, जहां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच प्रतिभागियों ने विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने का संदेश दिया। डॉ अंशु प्रिया, SDM माउंट आबू कार्यक्रम के दौरान विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम चौधरी, नगर पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य तथा थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने स्वयं दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। अल्पा चौधरी, जिला कलेक्टर, सिरोही ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं। रन फॉर विकसित राजस्थान जैसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ते हुए राजस्थान को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top