Back
हरियालो राजस्थान कॉन्क्लेव: मुख्यमंत्री बोले जल और पर्यावरण संरक्षण जन आंदोलन हो
KCKashiram Choudhary
Dec 18, 2025 12:18:22
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- टीवीयू इन्जेस्ट 131
हैडर-
हरियालो राजस्थान-पर्यावरण कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि
कहा, 2 साल में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए
इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पौधे जीवित
राज्य में हरियाली और जल संरक्षण पर जोर
विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने भी किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाए जाने की जरूरत है। यह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने यह विचार हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव में व्यक्त किए। कॉन्क्लेव का आयोजन जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में किया गया। कॉन्क्लेव में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। यह रिपोर्ट देखिए-
हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही सच्चा प्रकृति-प्रेम है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। जागरूकता सबसे बड़ा कार्य है और इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष, नदियों और पहाड़ों को पूजकर पर्यावरण संरक्षण की परंपरा स्थापित की, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। कॉन्क्लेव का आयोजन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खेजड़ी वृक्षों की रक्षा करते हुए अमृता देवी ने बलिदान दे दिया। राजस्थान की धरती पर्यावरण संरक्षण के सर्वोच्च बलिदान की साक्षी है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ को जनभागीदारी से जोड़ा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 40 हजार गांवों में जल संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं और प्रवासी राजस्थानियों ने भी इसमें अहम योगदान दिया है।
सीएम के भाषण की बड़ी बातें
- पिछले 2 वर्षों में जल क्षेत्र पर 26 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए
- राम जल सेतु, यमुना जल समझौता, देवास योजना पर कार्य चल रहा
- अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपये दिए गए
- 16 हजार से अधिक ग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए
- राइजिंग राजस्थान के तहत 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए
- जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके
- सरकारी क्षेत्र में 72 हजार नौकरियां दी जा चुकी
- 22 जिलों में किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली दे रहे
पोडियम बाइट- भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
वीओ-2
सीएम ने अपने भाषण में कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। आने वाले समय में जल के लिए संघर्ष हो सकता है। राज्य सरकार ग्रीन स्टार्टअप, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देकर वायु प्रदूषण और ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाई जा रही है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आज राजस्थान में रेतीले धोरे भी हरियाली से युक्त धोरे बन रहे हैं। जयपुर में झालाना तो जवाई बांध जैसे लेपर्ड जोन विकसित हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में वन्यजीवों और पक्षियों की संख्या बढ़ी है और वन क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
पोडियम बाइट- भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
पोडियम बाइट- जोगाराम पटेल, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री
वीओ-3
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपील की कि समाज के प्रभावशाली लोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश आगे बढ़ाएं, ताकि राजस्थान विकास के साथ-साथ देश का सबसे शुद्ध पर्यावरण वाला राज्य बन सके। मुख्यमंत्री ने हरित अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मेरी लाइफ-सस्टेनेबल लाइफ के पोस्टर का भी विमोचन किया। समारोह में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, वन-पर्यावरण के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, वन बल प्रमुख अरिजित बनर्जी सहित वन-पर्यावरण विभाग के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 18, 2025 13:53:400
Report
NJNitish Jha
FollowDec 18, 2025 13:53:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 18, 2025 13:53:030
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 18, 2025 13:52:420
Report
NJNitish Jha
FollowDec 18, 2025 13:52:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 18, 2025 13:51:470
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 18, 2025 13:50:550
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowDec 18, 2025 13:49:320
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 18, 2025 13:49:040
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 18, 2025 13:48:270
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 18, 2025 13:47:490
Report