Back
मेहरानगढ़ से पत्थरों पर हरियाली का चमत्कार: हर्बल पार्क बन रहा केंद्र
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 20, 2025 10:50:17
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर--आम धारणा है कि पत्थरों पर पौधे नहीं उगते, लेकिन जोधपुर के मेहरानगढ़ किले की तलहटी में यह धारणा पूरी तरह टूटती नजर आती है। यहां सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रसन्न पूरी गोस्वामी ने अपनी अथक मेहनत, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति से पत्थरों के बीच हरियाली का ऐसा संसार रचा है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। यह हर्बल पार्क न केवल औषधीय पौधों का संरक्षण कर रहा है, बल्कि प्रकृति और मानव के रिश्ते को भी नई दिशा दे रहा है। प्रसन्न पूरी गोस्वामी पेशे से शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं, लेकिन पिछले करीब 40 वर्षों से उनका जीवन पौधों और पर्यावरण को समर्पित है। वर्ष 2008 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने मेहरानगढ़ किले के पास पथरीली और बंजर भूमि को चुना और उसे हराभरा बनाने का संकल्प लिया। जहां चारों ओर सिर्फ चट्टानें और सूखा नजर आता था, वहीं उन्होंने पत्थरों का सीना चीरकर हजारों औषधीय पौधों को उगाकर दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो असंभव कुछ भी नहीं। इस हर्बल पार्क में तुलसी, एलोवेरा, अर्जुन, सफेद मुसली सहित अनेक दुर्लभ औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां उगाई गई हैं। यहां आने वाले लोग न केवल इन पौधों के चिकित्सीय गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, बल्कि उनके वैज्ञानिक नाम और उपयोग भी समझते हैं। शुद्ध और प्राकृतिक वातावरण में यह पार्क स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान करता है। यह पार्क शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां आने वाले बच्चों और विद्यार्थियों को पौधों पर शोध करने का अवसर मिलता है। प्रकृति को करीब से समझने का यह अनुभव उनके लिए किसी खुली प्रयोगशाला से कम नहीं है। सबसे खास बात यह है कि इन पौधों की वजह से यहां करीब 208 प्रजातियों के पक्षी भी अपना बसेरा बना चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र जैव विविधता का केंद्र बन गया है। प्रसन्न पूरी गोस्वामी का कहना है पत्थरों को पिघला कर हरियाली लाओ, आओ मिलकर पहाड़ों को फिर से हरा बनाएं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि कठिन मेहनत, निरंतर प्रयास और समय देने से पत्थरों पर भी फूल खिलाए जा सकते हैं। मेहरानगढ़ की तलहटी में विकसित यह हर्बल पार्क आज पर्यावरण संरक्षण और प्रेरणा का जीवंत उदाहरण बन चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowDec 20, 2025 12:44:240
Report
ASAmit Singh
FollowDec 20, 2025 12:44:070
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 20, 2025 12:43:510
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 20, 2025 12:43:380
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 20, 2025 12:42:580
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowDec 20, 2025 12:42:320
Report
MSManish Sharma
FollowDec 20, 2025 12:42:200
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 20, 2025 12:41:520
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 20, 2025 12:41:360
Report
APAnand Priyadarshi
FollowDec 20, 2025 12:41:200
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 20, 2025 12:39:200
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 20, 2025 12:39:070
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 20, 2025 12:37:090
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 20, 2025 12:36:570
Report