Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaya823001

बांग्लादेश के हिन्दुओं पर अत्याचार पर जीतनराम मांझी का बयान; हिजाब पर तर्कसंगत रुख

JPJAY PRAKASH KUMAR
Dec 21, 2025 12:49:18
Gaya, Bihar
बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर माँझी का बड़ा बयान, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गलतियों के चलते हो रहा है हिंदुओं पर अत्याचार। हिजाब प्रकरण को लेकर माँझी का दो टूक में कहा पत्रकार और विरोधी दे रहे है तूल। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम माँझी ने कहा कि ये बहुत गलत हो रहा है। भारत के अंग था बांग्लादेश पाकिस्तान सब कोई और भारत के आजादी के पहले पाकिस्तान का बटवारा हुआ उस समय गलतियां हुई कि कश्मीर को छोड़ दिया टंगे हुए फिर युद्ध हुआ। युद्ध में इंदिरा गांधी ने 96 हजार फ़ोर्स को सिलेंडर कराया गलती हुई कि बांग्लादेश बना दिया उन्होंने अगर बांग्लादेश नही बनाते तो हिंदुस्तान का अंग रहता तो बांग्लादेश में जो हमारे लोग बेआबरु हो रहे है और उन पर हर तरह से अत्याचार हो रहा है वो नही होता। आज पाकिस्तान में 7% हिन्दू थे या कुछ ज्यादा ही जो आज एक 1% हिन्दू नही है वँहा। भारत मे 6% मुसलमान थे आज 18% हो गए चुकी हिंदुस्तान की नीति धर्मनिरपेक्षता की है तो हम धर्मनिरपेक्षता के चलते मुसलमान भाई हो,ईसाई भाई हो सबको को हम रक्षा देते है और आरक्षण करते है। लेकिन आजु बाजू के लोग धार्मिकता के आधार पर हमारे भारतीय लोगों को विशेष कर के हिन्दू लोगो को अपमानित कर रहे है ये गलत बात है ऐसा नही होना चाहिए इसके लिए भारत सरकार को और हम भारत सरकार के मंत्री होने के नाते भी कहते है कि आज नही तो कल समय के अनुसार संज्ञान लेना चाहिए। वही हिजाब को लेकर हो रही सियासत पर केंद्रीय मंत्री माँझी ने कहा कि हिजाब की बात को लेकर बेबजह तूल दे रहे है। उसको तूल देने की जरूरत नही है। अगर नीतीश कुमार 25 से 30 वर्ष के युवक होते और वो डॉक्टर के हिजाब को नीचे करते तो कहा सकते थे कि कोई गलत नियत से किया हो ये 74 वर्ष के वृद्ध व्यक्ति ये बेटी समझ कर बहु समझ कर उसको कह रहे थे कि तुम हिजाब लेकर के कैसे ड्यूटी करोगी। हिजाब को थोड़ा सा नीचे रखो मुह मत झाँको और जनता का सेवा करो और धन्यवाद देते हैं उसके परिवार को जँहा वो पढ़ी है उसके प्रिंसीपल को वो लोग कह रहे है कि इसको तूल देने की जरूरत नही है। वो कह रही है कि हम नौकरी करेंगे इसलिए हम उनको धन्यवाद देते है लेकिन बेवजह पत्रकार लोग और विरोधी लोग इसको तूल दे रहे है। बाइट:- जीतनराम माँझी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Dec 21, 2025 14:30:28
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ନେହେରୁ ବଙ୍ଗଳା ରାସ୍ତାରେ ଦୁର୍ଘଟଣା। ଦୁଇ ବାଇକ ମୁହାଁମୁହିଁ ଧକ୍କା। ଜଣେ ଗୁରୁତର, ତିନି ଆହାତ। ଗୁରୁତର ଜଣଙ୍କ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ବଣଭୋଜି କରି ଫେରୁଥିବା ସମୟରେ ଦୁର୍ଘଟଣା। ପର୍ଯ୍ୟଟନ ଋତୁରେ ପାରାଦୀପ ନେହେରୁ ବଙ୍ଗଳା ରାସ୍ତାରେ ଚାଲିଛି ବଣଭୋଜି। ଆଜି ରବିବାର ଛୁଟିଦିନ ରେ କୁଜଙ୍ଗ କୋଠୀ ହାଇସ୍କୁଲ ୧୯୯୫ ମସିହା ବ୍ୟାଚ୍ ଫିଷ୍ଟ ସାରି ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ସମୟରେ ନେହେରୁ ବଙ୍ଗଳା ରାସ୍ତାରେ ଦୁଇ ବାଇକ୍ ମୁହାଁମୁହିଁ ଧକ୍କା ହୋଇଥିଲା। ଫଳରେ ଜଣେ ଗୁରୁତର ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ତିନିଜଣ ଆହତ ହୋଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଖବରପାଇ ପାରାଦୀପ ମେରାଇନ୍ ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ଗୁରୁତର ଜଣଙ୍କୁ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିଥିଲେ। ଗୁରୁତରଙ୍କୁ ପ୍ରାଥମିକ ଚିକିତ୍ସା କରିବା ପରେ ଡାକ୍ତର ତାଙ୍କୁ କଟକ ପଠାଇ ଦେଇଛନ୍ତି। ତେବେ ଗୁରୁତର ଜଣଙ୍କ ହେଲେ କୋଠୀ ଗ୍ରାମର ସୁଶାନ୍ତ ସ୍ବାଇଁ। ବାଇଟ -୧- ବସନ୍ତ ପରିଡା। ( ସାଙ୍ଗ, ବଗଦିଆ ଗ୍ରାମ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 21, 2025 14:25:28
Bihar:समस्तीपुर में कांग्रेस ने पैदल march निकालकर कलेक्ट्रेट पर जमकर की नारेबाजी, मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में पैदल march निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने किया। इससे पहले लोगों ने शहर के मधुरापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लोग मनरेगा योजना को दोबारा मूल रूप में लागू करने, महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश पर माफी मांगने आदि मांग से जुड़ी हुई हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के मथूरापुर से निकला जुलूस शहर के, चीनी मिल चौक, ओवर ब्रिज, सदर एसडीओ कार्यालय के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि देश में एक तरफ जहां युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। महंगाई चरम पर है, वहीं मनरेगा योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। अबू तमीम ने कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना देश के लिए जीवन न्योछावर करने वाले महात्मा गांधी का यह अपमान है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस योजना को पूर्व के मूल रूप में लागू करें अन्यथा कांग्रेस का यह शुरू हुआ आंदोलन लगातार जारी रहेगा。
0
comment0
Report
Dec 21, 2025 14:22:34
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 21, 2025 14:21:44
Panna, Madhya Pradesh:संकटग्रस्त पेंटेड स्टॉर्क से गुलजार है पन्ना का पवई वन परिक्षेत्र, दुर्लभ ब्लैक स्टॉर्क की मौजूदगी से वन महकमे में उत्साह पन्ना (पीयूष कुमार शुक्ल) -- पन्ना जिले के दक्षिण वन मण्डल के पवई रेंज अंतर्गत में इन दिनों जैव विविधता का एक अत्यंत सुखद और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां एक पौधारोपण क्षेत्र में निकट संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल सुंदर पक्षी पेंटेड स्टॉर्क (Painted Stork) की सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी देखी गई है। इसके साथ ही दुर्लभ ब्लैक स्टॉर्क (Black Stork) की उपस्थिति ने इस क्षेत्र के संरक्षण महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया है। सैकड़ों की संख्या में पेंटेड स्टॉर्क का एक साथ दिखाई देना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पन्ना जिले की आर्द्रभूमियां, जल स्रोत और प्राकृतिक आवास सुरक्षित एवं अनुकूल स्थिति में हैं। यह दृश्य न केवल क्षेत्र की उच्च पारिस्थितिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि इस ओर किए जा रहे संरक्षण एवं प्रबंधन प्रयासों की सफलता को भी प्रमाणित करता है। पेंटेड स्टॉर्क अपने आकर्षक गुलाबी-सफेद पंखों, लंबी पीले-नारंगी चोंच और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे Near Threatened (निकट संकटग्रस्त) श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसके प्राकृतिक आवासों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। वहीं ब्लैक स्टॉर्क एक अत्यंत सतर्क, शर्मीला और कम दिखाई देने वाला पक्षी है, जो प्रायः मानव गतिविधियों से दूर, शांत और स्वच्छ जल क्षेत्रों को ही अपना आश्रय बनाता है। इसकी मौजूदगी किसी भी क्षेत्र के लिए स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का मजबूत संकेत मानी जाती है। हाल ही में प्रकृति संरक्षण कार्यकर्ता अजय चौरसिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों में इन दुर्लभ और सुंदर पक्षियों की उपस्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। ये चित्र न केवल प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती को उजागर करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि दक्षिण पन्ना वन मण्डल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सुरक्षित और भरोसेमंद आवास के रूप में उभर रहा है। दक्षिण पन्ना वनमण्डल के डीएफओ अनुपम शर्मा ने कहा कि पवई क्षेत्र में पेंटेड स्टॉर्क एवं ब्लैक स्टॉर्क की उपस्थिति पन्ना के लिए गौरव, आशा और संरक्षण की सफलता का प्रतीक है। यह वन अमले के अथक प्रयासों और स्थानीय समुदायों के सहयोग का परिणाम है। भविष्य में भी वनमण्डल द्वारा जैव विविधता संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Dec 21, 2025 14:21:25
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के खजुराहो के मेला ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मैदान में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेताओं ने भी बाँलीबोल मैच में हिस्सा लिया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने टॉस उछालकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। एक टीम में मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक संजय पाठक शामिल थे। दूसरी टीम की कप्तानी विधायक अरविंद पटेरिया ने की। इस खेल महोत्सव में विधानसभा राजनगर की टीमों और प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव में मलखंभ, कबड्डी और फुटबॉल सहित कई खेलों का आयोजन किया गया है, जिसने पूरे क्षेत्र में खेल भावना का माहौल तैयार किया है।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Dec 21, 2025 14:20:47
Sidhi, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की जल संसाधन विभाग मंत्री संपत्तिया उइके सिंगरौली से भोपाल वापसी के दौरान अल्प प्रवास पर मड़वास पहुँचीं। मड़वास में उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह के आवास पर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और स्थानीय कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। इसके बाद मंत्री संपत्तिया उइके ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए जनहितकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है और आम जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Dec 21, 2025 14:20:17
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 21, 2025 14:19:28
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में फिर टूटा सीएम का सुरक्षा घेरा, काफिले के पास पहुंची गाय, सुरक्षा कर्मियों की अटकीं सांस, सुपरवाइजर निलंबित। गोरखपुर से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। महज 15 दिनों के भीतर दूसरी बार मुख्यमंत्री के काफिले में सुरक्षा घेरा टूट गया। गोरखनाथ क्षेत्र में नए ओवरब्रिज के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री की गाड़ी के बेहद करीब एक गाय पहुंच गई। हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर तुरंत काबू पा लिया, लेकिन इस चंद सेकंड की चूक ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार शाम गोरखनाथ इलाके में नए ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे, तभी अचानक एक गाय सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए काफिले के पास आ गई। कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से तुरंत गाय को हटाया गया और मुख्यमंत्री का काफिला सुरक्षित आगे बढ़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही के आरोप में सुपरवाइजर अरविंद कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है।सबसे अहम बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक हुई हो। इससे पहले 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब स्पোর্ট्स कॉलेज से एयरपोर्ट जा रहे थे, तब असुरन क्षेत्र में वार्निंग फ्लीट के सामने अचानक एक बस आ गई थी। उस मामले में भी सुरक्षा में लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद तत्कालीन असुरन चौकी प्रभारी रविन्द्र चौबे को एसएसपी राजकरन नय्यर ने लाइन हाजिर कर दिया था।महज 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री के काफिले में दूसरी बार हुई इस तरह की घटना ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने साफ कहा है कि वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दাশ्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार हो रही सुरक्षा चूक की घटनाएं अब सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर कमजोरी की ओर इशारा कर रही हैं। सवाल यह है कि क्या अब सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा होगी या फिर अगली चूक का इंतजार किया जाएगा?
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top