Back
जमुई के चंद्रमंडीह में विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने बरामद किया
ANAbhishek Nirla
Dec 21, 2025 00:19:52
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पनपे 'अंधे प्यार' का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ममता के रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक विवाहिता अपने 8 साल के हंसते-खेलते संसार और 6 साल की मासूम बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बरामद कर लिया है। मामलों की जानकारी तब हुई जब पीड़िता सास, पंचा देवी निवासी ग्राम कटावत, वार्ड-11 थाना बटिया ने चंद्रमंडीह थाने में न्याय की गुहार लगाई। चंद्रमंडीह थाना में दिए आवेदन में पंचा देवी ने बताया कि उनके बेटे मुकेश ठाकुर की शादी 8 वर्ष पूर्व सोनो थाना क्षेत्र के बेलाबथान निवासी गोविंद ठाकुर की पुत्री के साथ हुई थी। दोनों की एक 6 वर्षीय पुत्री भी है। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बीते कुछ महीनों से मेरी बहु का संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए गोबरदाहा निवासी मुकेश पंडित से हुआ। बताया है कि यह संपर्क धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। प्यार का नशा ऐसा चढ़ा कि बहु ने लोक-लाज और अपनी बच्ची के भविष्य की परवाह किए बिना घर की दहलीज पार कर दी और प्रेमी मुकेश पंडित के साथ गोबरदाहा चली गई। जब परिजनों ने उसे खोज निकाला और घर लौटने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इस मामले में चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि सास पंचा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए फरार महिला को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया जा रहा है। न्यायालय के आदेश और महिला के बयान के आधार पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 21, 2025 10:04:240
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 21, 2025 10:03:33Noida, Uttar Pradesh:Bjp spokesperson rp singh byte on rss pramukh mohan bhagwat स्टेटमेंट
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 21, 2025 10:03:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 21, 2025 10:02:510
Report
NJNeeraj Jain
FollowDec 21, 2025 10:02:350
Report
STSharad Tak
FollowDec 21, 2025 10:01:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 21, 2025 10:01:360
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 21, 2025 10:01:230
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 21, 2025 10:00:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 10:00:130
Report