Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

ट्रैक्टर टक्कर से सोनू कुमार की मौत, दुर्गावती में परिवार में मातम

NJNarendra Jaiswal
Dec 19, 2025 13:33:46
Jasa, Bihar
स्लग - सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से घायल सोनू कुमार ने वाराणसी अस्पताल में तोड़ा दम, गांव में मातम वियो - कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इसडी गांव निवासी बबलू राम के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सोनू कुमार किसी निजी काम से दुर्गावती बाजार गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव इसडी लौट रहा था। इसी दौरान कुसहरिया–दुर्गावती पथ पर एक पुलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के मैक्सवेल अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात सोनू कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन मृतक का शव लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे और दुर्गावती थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक की पत्नी कंचन कुमारी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सोनू कुमार का डेढ़ वर्षीय एक पुत्र भी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Dec 19, 2025 15:32:51
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नववर्ष के पहले दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को खिचड़ी मेला प्रबंधन का रिहर्सल मानकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने साफ कहा कि खिचड़ी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने बताया कि 1 जनवरी को मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिससे मेले की तैयारियों को परखने का अवसर मिलेगा। 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक लोक कलाओं को अधिक से अधिक मंच दिया जाए। महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विकास और सरकारी योजनाओं पर गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। नववर्ष के मौके पर रामगढ़ताल क्षेत्र में संभावित भीड़ को देखते हुए सीएम ने सीसीटीवी निगरानी अतिरिक्त पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग किसी भी हाल में न होने पाए। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं को तेज़ी से और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। विरासत गलियारे से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए नगर निगम और जीडीए को ठोस कदम उठाने को कहा। शीतलहर को देखते हुए शहर में पर्याप्त अलाव जलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 19, 2025 15:32:37
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भुना चना में नॉन-परमिटेड सिंथेटिक फूड कलर और अरामीन के इस्तेमाल की आशंका पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण कर भारी मात्रा में भुना चना जब्त किया है। नियंTRक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश पर अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिला की खाद्य सुरक्षा टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में भुना चना बनाने वाली इकाइयों की जांच की। जांच के दौरान अमित फूड प्रोडक्ट से 600 किलो भुना चना, जिसकी अनुमानित कीमत 48 हजार रुपये है, और जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलो भुना चना, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया गया। इसके अलावा शिवशक्ति दाल मिल से भी जांच के लिए नमूने लिए गए। सभी संबंधित फर्मों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जब्त किए गए और संकलित सभी नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Dec 19, 2025 15:32:24
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डौंडी विकासखण्ड के चिखलाकसा धान खरीदी केंद्र में निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदी पाए जाने पर नाराजगी जताई।कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि चिखलाकसा केंद्र में चार अलग-अलग बोरों की धान की तौल कराने पर प्रत्येक बोरे में निर्धारित 40 किलो 680 ग्राम की जगह लगभग 41 किलो धान पाया गया। इस अनियमितता पर उन्होंने समिति प्रबंधक श्री भगवान सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और केंद्र के कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डौंडी-लोहरा विकासखण्ड के गैंजी, कोटागांव, भर्रीटोला और घोटिया धान खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए。
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 19, 2025 15:31:41
Sambalpur, Odisha:ଲୁଚି ଯାଉଥିବା ଲୋକ କଳା କୁ ଉଜାଗର କରିବାର ମାଧ୍ୟମ ହେଉଛି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଆୟୋଜିତ ମାରୱାର୍ଡ ମହୋତ୍ସବ| ରାଜାରାଜୁଡା ଅମଳ ରୁ ଚଳି ଆସିଥିବା ଲୋକ କଳା ଦିନକୁ ଦିନ ଲୋପ ପାଇବାକୁ ବସିଥିବା ବେଳେ କିଛି ପରିବାର ବା ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ଏବେ ମଧ୍ୟ ଏହାକୁ ପୁନଃରୁଦ୍ଧାର କରିବାରେ ଲାଗଛନ୍ତି|ଯେମିତିକି କାଠପୁତୁଳି ନୃତ୍ୟ ଵା କଣ୍ଢେଇ ନାଚ ଓ ବହୁରୂପୀ କଳାକାର|ଆଜିକାଲିକା ସମୟ ର ପିଲା ମାନେ ବହୁରୂପୀ ଓ କାଠପୁତୁଳି ନୃତ୍ୟ ବାବଦରେ ହୁଏତ କେହି ଜାଣି ନ ଥିବେ କିନ୍ତୁ ରାଜସ୍ଥାନ ର କିଛି କଳାକାର ରହିଛନ୍ତି ଯେଉଁମାନେ ଏଭଳି ପାରମ୍ପରିକ କଳା ରେ ବ୍ରତୀ ହୋଇ ନିଜ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ କରୁଛନ୍ତି|ଏହି ମାରୱାର୍ଡ ମହୋତ୍ସବ ଏକ କଳା ବା ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ର ଆଦାନ ପ୍ରଦାନ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଅତିଥି ବୃନ୍ଦ|ଓଡିଶା ରାଜସ୍ଥାନ ଓ ହାରିଆଣା ର କଳାକାର ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ ନିଜନିଜ କଳା ପ୍ରଦର୍ଶନ କରୁଥିବା ବେଳେ ଓଡିଶା ର କଳା ମଧ୍ୟ ସେମାନେ ଦେଖୁଛନ୍ତି ଏହା ଦ୍ୱାରା କଳା ସଂସ୍କୃତି ର ଆଦାନ ପ୍ରଦାନ ହେଉଛି
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Dec 19, 2025 15:31:25
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया कि शादी का झांसा देकर दानिश नाम के युवक ने पहले शोषण किया और जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई तो उसका लोनी स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। पीड़िता द्वारा लगातार शिकायत पत्र दिए जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लोनी खन्ना नगर में स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम में दानिश अपने साथी के साथ पहुंचा था जिसके बाद उसने पीड़िता का गर्भपात करा दिया और फिर वहां से चला गया। कुछ दिन बाद महिला को फिर दिक्कतें शुरू हो गईं और महिला दोबारा उसी अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पहुंचने पर पीड़िता ने आप बीती सुनाई। नि:वर्तमान जिला मंत्री शुभम कुमार ने गाजियाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेल कर प्रकरण की पूरी जानकारी दी और स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई व तत्काल अस्पताल को सील नहीं किया गया तो हिंदू युवा वाहिनी स्वास्थ्य विभाग का घेराव करेगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 19, 2025 15:31:06
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार हैडलाइन: खंडार विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, विधायक गोठवाल ने सड़कों व पुलिया निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास। सवाई माधोपुर जिले के खंडार विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कई महत्वपूर्ण सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सभी विकास कार्यों का शिलान्यास खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान बालेर बेरई रोड से ईसरडा, चितोला से क्यारदा कलाँ, कोसरा से ज़खोदा रोड, बहरावंडा कला से कुतلपुर, आकोदा से सेवती कला तक सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ बहरावंडा खुर्द सेबालेर–करणपुर–केलादेवी– मासलपुर–जगनेर मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इन सभी परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल सड़कों की हालत सुधरेगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। विजुअल/फोटो अटैच。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 19, 2025 15:30:46
Jaipur, Rajasthan:अरावली को लेकर राजस्थान में कांग्रेस हमलावर है कांग्रेस की ओर से #SaveAravalli को जन आंदोलन बनाने की तैयारी की जा रही है ARAVALI को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक अरावली के मुद्दे को जन आंदोलन बनाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि अरावली बचाना राजनीति नहीं बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अरावली के 90 प्रतिशत पहाड़ खनन माफिया के हवाले करने की साजिश की जा रही है। अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा के बाद राजस्थान कांग्रेस आक्रामक मोड में है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसी रिपोर्ट पेश की है, जिससे अरावली का दायरा सिमट गया है। अशोक गहलोत ने कहा कि अरावली राजस्थान का केवल पर्वत नहीं, बल्कि हमारा रक्षा कवच है। इसे 100 मीटर के दायरे में समेटना प्रदेश की 90 प्रतिशत अरावली के मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने जैसा है। गहलोत ने X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए #SaveAravalli अभियान से जुड़ने और लोगों से भी जुड़ने की अपील की है。 अरावली को लेकर राजस्थान में कांग्रेस हमलावर #SaveAravalli को जन आंदोलन बनाने की तैयारी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का आरोप, नई परिभाषा से अरावली का दायरा सिमटा, पहाड़ खनन माफिया के हवाले करने की साजिश अरावली राजस्थान का रक्षा कवच - कांग्रेस अरावली बचाने के लिए NSUI का ऐलान, 26 दिसंबर को शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल मार्च वहीं अरावली को लेकर NSUI भी मैदान में उतर आई है। NSUI राजस्थान की ओर से 26 दिसंबर को ‘अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ’ पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट सर्किल तक निकाला जाएगा, जिसमें अरावली संरक्षण की मांग उठाई जाएगी。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 19, 2025 15:30:29
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:23:43
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Dec 19, 2025 15:18:52
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top