Back
नीतीश कुमार के दावे पर सवाल: किशनगंज में आपदा राहत फाइल गायब
ASAmit Singh
Dec 21, 2025 07:48:57
Kishanganj, Bihar
भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपदा के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर 24 घन्टे के अंदर चार लाख रुपये मृतक के आश्रितों को उपलब्ध करवाने का दावा करते है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में दो वर्ष पूर्व नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी आज तक नहीं मिला आपदा राहत राशि।मृतक की विधवा पत्नी अंचल कार्यालय की चक्कर काट काट कर थक चुकी है।इस दर्द भरी कहानी में नया मोड़ दो वर्ष के बाद सामने आया जब ठाकूरगंज अंचल कार्यालय से आवेदन की फ़ाइल ही गायब हो गया।
दरअसल मामला किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सखुआडाली पंचायत के अझाभिट्ठा गांव का है।जहां के निवासी गोबिंद सिंह जिसकी मृत्यु 17 अगस्त 2023 को महानंदा नदी पार करने के दौरान नदी में डूबने से हो गई थी। मृतक गोबिंद सिंह अपने पीछे पत्नी जशोदा देवी, और उसके दो संतान को साथ छोड़ गये।जिसमे 12 साल का एक बेटा और 9 साल की बेटी बताया जाता हैं। मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। जशोदा देवी ने दो बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन सरकारी मदद के लिए ठाकुरगंज अंचल कार्यालय की चक्कर काटती रहीं। अनुग्रह राशि का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ सभी दस्तावेज प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करवाया गया, हद तो पार तब हो गयी, गोबिंद सिंह के मृत्यु के दो साल बीत जाने के बावजूद अनुग्रह राशि मृतक के आश्रितों को नहीं मिली। सरकारी बाबुओं की इंसानियत और लापरवाही का इम्तेहान तब पार हो गयी जब एक मजबूर विधवा महिला की फ़ाइल को ही कार्यालय से गायब बता दिया।जबकि वो दो वर्षों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रही थी।
मृतक के परिवार का आरोप है कि अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की लापरवाही से उनकी फाइल गुम हो गई। कर्मी के द्वारा खोजने पर भी जब नहीं मिली,तो मजबूर होकर 17 दिसंबर 2025 को दोबारा आवेदन देना पड़ा।
जब मामले को लेकर आपदा विभाग के ADMO आदित्य कुमार से पूछा गया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुये।ठाकुरगंज अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार से जानकारी मांगी गई।वही उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मृतक के आश्रितों को अनुग्रह राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
बाइट 1 : नीतीश कुमार,मुख्यमंत्री बिहार।(28 सेकंड)
बाइट 2 :यशोदा देवी,मृतक की पत्नी(01:07सेकंड )
बाइट 3 : महादेव कुमार, मृतक का भाई(33 सेकंड)
बाइट 4 : पिंकू कुमार सिंह,मृतक का परिजन(1:11)
बाइट 5 : आदित्य कुमार, ADMO किशनगंज(18 सेकंड)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 21, 2025 09:34:050
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 21, 2025 09:33:540
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 21, 2025 09:33:360
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 21, 2025 09:33:210
Report
MTMadesh Tiwari
FollowDec 21, 2025 09:32:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 21, 2025 09:32:280
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 21, 2025 09:31:550
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 21, 2025 09:30:150
Report
0
Report
1
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 21, 2025 09:23:300
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 21, 2025 09:23:200
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 21, 2025 09:23:000
Report
BSBidhan Sarkar
FollowDec 21, 2025 09:22:390
Report