Back
झंझारपुर में जदयू कार्यकर्ता सम्मान के साथ विकास के दावे
BBBindu Bhushan
Dec 14, 2025 15:00:42
Madhubani, Bihar
एंकर मधुबनी के झंझारपुर में जदयू जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संजय झा ने किया। इस अवसर पर मधुबनी जिलां जदयू के नवनिर्वाचित सभी विधायकों को मिथिलांचल की परंपरागत सम्मान पाग दोपटा से सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद रामप्रीत मंडल, जिला के जदयू विधायक Sheila मंडल, मीणा कामत, सतीश शाह और सुधांशु शेखर के अलावा 21 प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद संजय झा ने कहा कि कार्यकर्ता ही जदयू की रीढ़ है और स्तंभ है। नीतीश कुमार का संकल्प और कार्य इतना बड़ा है कि आने वाले 100 साल में जदयू को कोई भी पार्टी दया बाया नहीं कर सकता है। संजय झा ने कहा कि जदयू में पहली बार किसी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के सरकारी कामों में व्यस्त रहने के कारण पार्टी संचालन की जवाबदेही मुझे दी थी और बिहार विधान सभा चुनाव हो रहा था। 2025 का चुनाव न सिर्फ जदयू के लिए जीवन मरण का प्रश्न था बल्कि मेरे लिए भी करो या मरो का स्थिति थी। पूरे देश की मीडिया और लोग यहां पहुंचे हुए थे। उन्होंने देखा कि 20 साल लगातार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी बिहार की महिला शक्ति और लोग किस प्रकार नीतीश कुमार पर विश्वास करते हैं। जी 20 की बैठक में भी विदेश मंत्री के सामने इतने बरसों बाद भी इतना बड़ा जनादेश मिलने की चर्चा हो रही थी। संजय झा ने बताया डबल इंजन सरकार उद्योगों का जाल बिछाने को तत्पर है। भारतीय रेल के द्वारा एक नई रेल लाइन की स्वीकृति लगभग हो चुकी है जो सीतामढ़ी - जयनगर - निर्मली होकर जाएगी। नेशनल हाईवे की एक महत्वपूर्ण सड़क गोरखपुर से सिल्लीगुड़ी तक बननी है जिसका सबसे ज्यादा भाग मधुबनी जिला में ही बनेगा। यह सड़क बीच मधुबनी से होते हुए बाबूबरही, फुलपरास के बगल से नरहिया होकर सिलीगुड़ी तक निकलेगी। मधुबनी जिले सहित बिहार के सभी बंद चीनी मिल अगले 3 वर्ष में चालू होने का दावा किया। कोसी नहर के बांध पर पक्का सड़क बनेगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 8337 करोड रुपए की राशि दी है। सांसद संजय झा ने कहा कि सोशल मीडिया सहित कई जगह पर सीएम को टारगेट कर मर्यादा विहीन खबरें आ रही थीं और नीतीश कुमार चुपचाप अपना काम कर रहे थे। 25 साल तक सत्ता के केंद्र में रहने वाले 74 साल के उम्र में नीतीश कुमार मौसम खराब होने की स्थिति में लगातार दो दिनों तक सड़क मार्ग से जनसंपर्क किया और 700 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान खुद को मुख्यमंत्री घोषित करने वाले 34 वर्ष के एक युवा टीशर्ट पहनकर मोबाइल से जनसंपर्क कर रहे थे। बिहार की जनता ने इस समय ही 200 से ज्यादा सीट एनडीए को दिलाने का मन बना लिया था। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मीणा कामत ने संगठन पर सवाल उठा दिए और चुनाव के समय पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर दी। Sheila मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही क्लाइमेट लीडर की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। अब लंदन के World Book में लगातार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहने के लिए सम्मानित हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी ने किया।बाइट संजय झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Sharma
FollowDec 15, 2025 00:46:380
Report
कमिश्नरेट लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा चौराहे के पास अशोक लीलैंड कंटेनर ने साइकिल सवार बुजु
1
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 15, 2025 00:46:060
Report
CDChampak Dutta
FollowDec 15, 2025 00:45:310
Report
0
Report
63
Report
1
Report
49
Report
105
Report
74
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report