Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

मुंगेर में एसपी ने जनदरबार में फरियादें सुनीं, अवैध कब्जों पर कार्रवाई का भरोसा

PKPrashant Kumar
Dec 15, 2025 12:10:18
Munger, Bihar
मुफसिल थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनीं मुंगेर : सोमवार को मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मुफसिल थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया। जनता दरबार में बनौधा निवासी रवीना देवी ने हत्या के एक मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। इस पर एसपी ने मुफसिल थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मामले की गहन जांच कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। वहीं एक अन्य फरियादी हेमलता देवी ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कब्जे के कारण वे अपने भूखंड पर निर्माण कार्य नहीं करा पा रही हैं। इस मामले में एसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार को संबोधित करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पुलिस को गुप्त सूचनाएं भी प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WJWalmik Joshi
Dec 16, 2025 03:35:53
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातून एक धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे, चाळीसगाव तालुक्यातील तरवाडे येथील चौथ्या वर्गातील 9 वर्षांची मुलगी शाळेत गेल्यानंतर घरी न परतल्याने खळबळ उडाली आहे. ही मुलगी गेल्या तीन दिवसांपासून बेपत्ता असून नातेवाइकांसह पोलिसांकडून तिचा शोध युद्धपातळीवर सुरू आहे. सदर मुलगी शुक्रवारी सकाळी नेहमीप्रमाणे शाळेत गेली होती; मात्र सायंकाळपर्यंत ती घरात परतली नाही. कुटुंबीयांनी व नातेवाईकांनी सर्वत्र शोध घेतला, परंतु कोणताही ठोस सुगावा लागला नाही. या घटनेची माहिती पोलिसांना देण्यात आली. आमदारांनी तरवाडे येथील कुटुंसची भेट घेऊन परिस्थितीची माहिती घेतली आणि पोलिस प्रशासनाला तत्काळ तपास करण्याचे निर्देश दिले. गावातील स्थानिक नागरिक, नातेवाईक आणि पोलिसांच्याच्या संयुक्त पथाकडून शोधमोहीम राबवली जात आहे आणि विविध शक्यतांचा तपास केला जात आहे.
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Dec 16, 2025 03:35:15
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में आज एक बार फिर मौसम ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है और देर रात से ही जिले में घना कोहरा छाया हुआ है. आलम यह है कि जब धूप होनी चाहिए ऐसे में लोग कार और बाइक की हडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं. कोहरे के चलते जहां कई महत्वपूर्ण ट्रेनें देर हो गई हैं वहीं सड़क पर चलने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. जिले भर में जबरदस्त कोहरा है और जबरदस्त कोहरे के चलते शून्य विजिबिलिटी हो गई है. जहां एक ओर जिले की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई तो वही कोहरे के साथ पारा भी लुढ़का और ठंड में इजाफा हुआ है. गोंडा जिले की अगर तापमान की बात करें तो गोंडा जिले का तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गोंडा में हवा चल रही है. मौसम विभाग द्वारा लोगों को चेतावनी जारी करके सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं. गोंडा जिले का आज AQI काफी ठीक है 165 पहुंच चुका है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Dec 16, 2025 03:34:44
Bijnor, Uttar Pradesh:महिला की मौत बिजनौर में ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मोथेपुर की घटना। बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके के गांव मोथेपुर में छह माह पहले सारिका की शादी विशाल से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने सारिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे और आये दिन उसके साथ मारपीट की घटनाएं होती थीं। मृतका के परिजनों के मुताबिक कल शाम सारिका के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने कहा कि हर एक बिंदु पर जाँच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Dec 16, 2025 03:34:26
:अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाने के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अब बाजपुर पुलिस दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक बच्चों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना चुकी है। जिसको लेकर कोतवाल नरेश चौहान ने इंटरमीडिएट विद्यालय के प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाल नरेश चौहान ने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को जागरूक करने और दोपहिया वाहन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है, लेकिन बच्चों की जिद पर अभिभावक उन्हें दोपहिया वाहन दे रहे है। ऐसे में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हादसों को रोकने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है। कोतवाल नरेश चौहान ने यह भी बताया कि विद्यालय स्तर पर पहले बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा और उसके बाद पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नाबालिग बच्चे बाइक चलाते हुए पाए गए उनके अभिभावकों का 25 हजार रुपए का चालान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न देने की अपील की है。
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Dec 16, 2025 03:32:48
Jalabaria, West Bengal:বাদাম ভেবে বিষ ফল খেয়ে অসুস্থ ১১ জন শিশু। ঘটনাটি দক্ষিন ২৪ পরগনার মন্দিরবাজারের বলদেবপুর এলাকার। অসুস্থ শিশুরা ভর্তি ডায়মন্ড হারবার মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে। জানা যায়, সোমবার বিকালে মন্দিরবাজারের বলদেবপুর গ্রামের ১১ জন শিশু খেলা করার সময় বাদাম ভেবে রাস্তার পাশে থাকা বিষাক্ত গাছের ফল খেয়ে নেয়। এরপরেই বমি, পেটব্যথা ও শ্বাসকষ্ট শুরু হয় তাদের। ঘটনায় পরিবারের লোকজন প্রথমে মথুরাপুর গ্রামীণ হাসপাতালে অসুস্থ শিশুদের নিয়ে গেলে রাতেই ডায়মন্ড হারবার মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে স্থানান্তরিত করেন চিকিৎসকদের। বর্তমানে ১১ জন শিশু ডায়মন্ড হারবার মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে চিকিৎসাধীন।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Dec 16, 2025 03:32:32
Patna, Bihar:बेली रोड को हर रोज की जाम से निजात दिलाने के लिए पटना नगर के समीप दोनों तरफ रुकनपुरा–रूपसपुर के पास दो परियोजनाओं पर प्रक्रिया तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। खगौल–नेहरू पथ से अशोक राजपथ (रूपसपुर नहर पथ), रूपसपुर से सगुना मोड़ तक बॉक्स ड्रेन सह सड़क परियोजना, गोला रोड एवं नेहरू पथ को दोनों तरफ से पाटली पथ (डीएमएस एलिवेटेड) से कनेक्टिविटी के लिए निर्माण शुरू है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पटना शहर में वैकल्पिक यातायात कॉरिडोर विकसित करना है। इससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी। पथ निर्माण विभाग की एजेंसी बीआरएसडीसी लगभग 143.86 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू पथ को दोनों तरफ से पाटली पथ से कनेक्टिविटी दे रही है。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 16, 2025 03:32:21
Munger, Bihar:पुआल की आग बनी आफत, पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा असरगंज सीमावर्ती क्षेत्र के बाथ थाना अंतर्गत मनिहारी गांव में एक छोटी-सी लापरवाही ने पूरे परिवार को दहला दिया। ठंड से राहत पाने के लिए पुआल जलाकर आग ताप रही 27 वर्षीय नेहा देवी को क्या पता था कि यही आग पल भर में जानलेवा बन जाएगी। अचानक तेज लपटें उठीं और आग ने उनके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। पलभर में नेहा देवी चीखने-चिल्लाने लगीं और पूरा आंगन अफरातफरी में बदल गया。 पत्नी की चीख सुनते ही पति दिलीप कुमार पासवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। बिना अपनी परवाह किए उन्होंने जलते कपड़ों की आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान आग की लपटों ने उनके दाहिने हाथ को भी झुलसा दिया। आसपास के लोग जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नेहा देवी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मानस श्री ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, नेहा देवी कमर से घुटने तक करीब छह प्रतिशत तक झुलसी हैं, जबकि दिलीप कुमार का दाहिना हाथ जल गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस हादसे से सबक लेने की बात कर रहे हैं。 बाइट डॉक्टर मानस श्री बाइट: दिलीप कुमार जख्मी।पति बाइट : नेहा देवी परिजन
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Dec 16, 2025 03:32:01
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 में संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल में बुजुर्गों के लिए खाने की बड़ी समस्या है। 50 बेड क्षमता वाले मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल में चार बुजुर्ग रहे है लेकिन यहां मूलभूत के साथ खाने की बड़ी समस्या है। वहां रह रहे बुजुर्ग ने कहा कि यहां दो समय खाना मिलता है। जबकि पेट भर खाना नहीं मिलता है। जबकि चाय सहित नाश्ते की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि मीनू के मुताबिक यहां सुबह का चाय और बिस्किट सुबह का नाश्ता दोपहर का खाना शाम का नाश्ता और रात में खाने की इंतजाम होना चाहिए लेकिन दोपहर का खाना और रात का खाना आता है जो भी पेट भरने के लिए नहीं मिलता है। वहीं इस संबंध में वृद्धजन आश्रय स्थल के केयर टेकर ने कहा कि यहां रहने के लिए पर्याप्त वेड, ठंड के दिनों में गर्म कपड़े, गर्म पानी, नियमित डॉक्टर बुजुर्गो को उपचार और देखरेख के लिए आते हैं साथ ही। वहीं खाने की दिक्कत पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि वृद्धजन आश्रय स्थल पर खाने के लिए जीविका से समझौता हुआ है। पिछले ढाई माह से ज्यादा एएमयू पर समझौते के बाद जीविका दीदियों यहां अपना किचन नहीं लगा रही है जिससे परेशानी है। और उसके लिए नगर परिषद अपने स्तर से व्यवस्था किए जाने की बात कही है। जबकि कार्यपालक पदाधिकारी ने जल्द सभी परेशानी दूर होने की बात कही है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Dec 16, 2025 03:31:41
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के संजीवनी नगर में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग से 76 लाख रुपए की ठगी के मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश की लखनऊ से गिरफ्तार आरोपियों अजय शर्मा और वेद प्रकाश वर्मा को पकड़ा है। आईपीएस अधिकारी बनकर बुजुर्ग अनिल कुमार को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस का डर दिखाया इसके बाद खाते में 76 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा था। वह खाता अजय शर्मा का था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि एक प्रतिशत की राशि लेकर उसने साइबर ठगों को खाता किराए पर दिया था। जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपी को सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया जहां से पूछताछ के लिए उन्हें 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि पूछताछ के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ठगों के उन खातों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जहां उनके आरोपियों ने पैसे जमा कर रखे हैं। 22 नवंबर 2025 को संजीवनी नगर निवासी अनिल कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया है जिसमें कहा गया है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में फंसे सदाकत खान के पास तुम्हारा नाम का एटीएम कार्ड मिला है। ठग आईपीएस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से बात कर रहे थे और धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे नाम से एक मोबाइल सिम जारी हुआ इसका इस्तेमाल कर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट दिल्ली थाना में दर्ज हुई है। आपको दिल्ली जाकर थाना में स्टेटमेंट दर्ज करना होगा। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को धमकाया कि एक खाता नंबर है जो सुप्रीम कोर्ट का है उसमें 76 लाख जमा कर दो जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। फर्जी आईपीएस अधिकारी अपना नाम विजय कुमार बता रहा था; ह्यूमन ट्रैफिंग केस से डरे बुजुर्ग ने आईपीएस अधिकारी बनकर बात कर रहे व्यक्ति की हर बात मान ली और फिर कीर्ति सान्याल द्वारा दिए गए खाते क्रमांक में जमा करने को कहा गया। डर से बुजुर्ग ने खाते में 76 लाख रुपए जमा कर दिए। क्राइम ब्रांच जितेंद्र पाटकर ने बताया कि अभी यूपी से दो ठगों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही टीम के अन्य सदस्य पकड़े जाएंगे।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Dec 16, 2025 03:18:39
Chhattisgarh:बलौदाबाजार में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल संचालक अरेस्ट: गर्भवती महिला की मौत मामले में गिरफ्तारी, लापरवाहीपूर्वक डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की गई थी जान। बलौदाबाजार में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर बिना वैध चिकित्सा योग्यता और लाइसेंस के इलाज करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी डॉक्टर दुखित साहू और संस्कार अस्पताल कटगी का संचालक जोहित राम साहू शामिल हैं। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 8 जून को अंजू प्रजापति को प्रसव पीड़ा होने पर एक रिटायर्ड नर्स के पास ले जाया गया था। आरोप है कि वहां लापरवाही से डिलीवरी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चा मृत पैदा हुआ और महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। गंभीर बिगड़ी तो किया रेफर, रास्ते में मौत। बिगड़ती हालत में अंजू को संस्कार अस्पताल कटगी ले जाया गया, जहां आरोपी दुखित साहू ने लगभग दो घंटे तक उसका इलाज किया। जब महिला की हालत और गंभीर हो गई तो उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं। गिधौरी थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दुखित साहू केवल 12वीं पास है और उसके पास मरीजों का इलाज करने के लिए कोई कानूनी डिग्री या लाइसेंस नहीं है। वहीं, अस्पताल संचालक जोहित राम साहू ने अपने अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की थी और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के अस्पताल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल की रिपोर्ट पर 14 दिसंबर को मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top