Back
पटना के थानास्तर पर जनता दरबार से पुलिस-जनता के रिश्ते मजबूत होंगे
RKRishikesh Kumar
Dec 15, 2025 12:13:44
CHANDI, Harnaut, Bihar
नई सरकार के गठन के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री सम्राट चौधरी लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसी क्रम में पटना मुख्यालय के निर्देश पर अब सभी जिलों के थानास्तर पर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा सप्ताह में दो बार जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत बिहार शरीफ सदर क्षेत्र के लहेरी थाना से की गई। सोमवार को लहेरी थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि आज से थानास्तर पर जनता दरबार की मुहिम की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। यदि किसी शिकायत का संबंध अन्य विभागों से होता है, तो संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उन समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जनता के बीच रहकर हर संभव सहयोग करती है और आम लोगों का सबसे अधिक जुड़ाव पुलिस से ही होता है। इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संबंध और भी मजबूत होंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowDec 16, 2025 03:32:480
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:210
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:010
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 16, 2025 03:31:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 16, 2025 03:30:240
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 03:19:040
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 16, 2025 03:18:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:040
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:17:470
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 16, 2025 03:17:360
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 16, 2025 03:16:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 03:16:250
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 16, 2025 03:15:52Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में गाड़ियों के टक्कर में 4 लोगों की मौत 25 से ज्यादा घायल
0
Report