Back
नवादा के फतेहपुर में कपड़ा व्यवसायी को गोली, पुरानी रंजिश से हड़कंप
YSYeswent Sinha
Dec 19, 2025 01:31:27
Nawada, Bihar
नवादा के फतेहपुर में कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने कंधे में मारी गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल
पुरानी दुश्मनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने किया हमला
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर में एक कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना अशोक पेट्रोल पंप के पास हुई। घायल युवक की पहचान रामविलास प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है。
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है。
राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह फतेहपुर में अपनी कपड़ा की दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
घायल राहुल के अनुसार, उसकी दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य दुकानदार से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रहा था। उसने आशंका जताई कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है, क्योंकि उसे पहले भी धमकी मिली थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीपीओ गुलशन कुमार और थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है。
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में दो हमलावरों की बात सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल युवक अब खतरे से बाहर है। पुलिस पुरानी दुश्मनी के एंगल से मामले की आगे जांच कर रही है。
बाइट SDPO गुलशन कुमार
बाइट_ राहुल कुमार , घायल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 19, 2025 03:39:200
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 19, 2025 03:38:570
Report
NKNished Kumar
FollowDec 19, 2025 03:37:370
Report
MKMANISH KUMAR
FollowDec 19, 2025 03:37:230
Report
TCTanya chugh
FollowDec 19, 2025 03:37:080
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowDec 19, 2025 03:36:550
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 19, 2025 03:36:270
Report
MSManish Sharma
FollowDec 19, 2025 03:36:130
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 19, 2025 03:35:560
Report
NKNished Kumar
FollowDec 19, 2025 03:35:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 19, 2025 03:34:150
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 19, 2025 03:33:580
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowDec 19, 2025 03:33:170
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 19, 2025 03:32:560
Report