Back
बिहार में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने रविकांत सिंह को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया
RSRAKESH SINGH
Dec 14, 2025 15:17:15
Chapra, Bihar
छपरा। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई द्वारा संगठनात्मक मजबूती और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता को लेकर एकदिवसीय प्रदेश सम्मेलन का आयोजन छपरा के राज किंग रिसोर्ट में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमेन्द्र रंजन बाजपेयी एवं एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपीयू के कुलपति डॉ. बाजपेयी ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसकी पढ़ाई विद्यालय स्तर से शुरू की जानी चाहिए। इससे बच्चों में शुरू से ही अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित होगी। उन्होंने मानवाधिकार संगठनों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम बताया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर तिवारी ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल कानून से संभव नहीं है, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से एसोसिएशन से जुड़ने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी के निर्णय के बाद रविकांत सिंह को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके जानकारी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में बताया गया कि यह मनोनयन 14 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के निर्णय के आलोक में किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत सिंह से संगठन ने मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने रविकांत सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में बिहार में मानवाधिकार आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 15, 2025 02:01:140
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowDec 15, 2025 02:00:530
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowDec 15, 2025 02:00:340
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 15, 2025 02:00:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 15, 2025 01:46:030
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 15, 2025 01:45:400
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 15, 2025 01:31:360
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 15, 2025 01:31:270
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 15, 2025 01:30:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 15, 2025 01:30:390
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 15, 2025 01:30:250
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 15, 2025 01:30:120
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 15, 2025 01:00:290
Report
PSPradeep Sharma
FollowDec 15, 2025 00:46:380
Report