Back
एनी राजा ने मनरेगा के नाम बदलने पर मोदी सरकार पर हमला
RKRohit Kumar
Dec 19, 2025 11:15:57
Sheikhpura, Bihar
शेखपुरा में सीपीआई के राज्य परिषद की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है।राज्य परिषद को बैठक में शामिल होने आई महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव व सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव एनी राजा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस द्वारा मनरेगा के नाम बदलने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।राष्ट्रीय सचिव एनी राजा ने कहा कि गरीबो का निबाला छीनने के लिए मोदी सरकार ने वीबी जी राम जी बिल लाया है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले वाम दलों के दबाव में सरकार ने मनरेगा बिल लाया था जिसमें पहली दफा महिला और पुरुषों को बराबरी का दर्जा देते हुए न्यनमत मजदूरी मिलने लगा था। विश्व में जब आर्थिक मंदी हुआ था तब भी इसी मनरेगा योजना के कारण देश की आर्थिक गतिविधि चलती रही और भारत को इस आर्थिक मंदी का नुकसान नहीं उठाना पड़ा। भाजपा की सरकार अब मनरेगा योजना को बंद कर नई योजना लांई है जिसमें पंचायत के लोगों को कोई अधिकार नहीं दिया गया है और केंद्र सरकार ही अब काम ओर योजना का चयन करेगी। एनी ने कहा कि मनरेगा में बांटम से उपर की ओर जाने का प्रावधान था पर केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना उपर से बांटम की ओर ले जाने वाला है। मनरेगा में केंद्र सरकार 75 फीसदी राशि देती थी और राज्य सरकार को 25 फीसदी अपनी राशि देनी पड़ती थी पर नये कानुन में केंद्र सरकार इस योजना के मात्र 60 फीसदी और राज्य को 40 फीसदी राशि देनी होगी। एनी ने कहा कि मनरेगा ने पलायन को रोकने का भी काम किया था पर नई योजना से बिहार जैसे राज्यों में पलायन फिर तेज गति से बढ़ेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnurag Mishra
FollowDec 19, 2025 12:49:010
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 19, 2025 12:48:390
Report
UPUMESH PATEL
FollowDec 19, 2025 12:48:160
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 19, 2025 12:47:450
Report
1
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 19, 2025 12:47:290
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 19, 2025 12:47:130
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowDec 19, 2025 12:47:010
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowDec 19, 2025 12:46:390
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 12:46:230
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 12:46:100
Report
AAASHISH AMBADE
FollowDec 19, 2025 12:45:410
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 19, 2025 12:45:13Noida, Uttar Pradesh:Photo accuses Somender Kumar saini
0
Report
0
Report
0
Report