Back
जशपुर में टोनही प्रताड़ना: पत्नी मौत के बाद अंधविश्वास से 10 आरोपी जेल में
SPShiv Pratap Singh Rajput
Dec 19, 2025 04:21:26
Jashpur Nagar, Chhattisgarh
जशपुर में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र से मृत महिला को जिंदा करने का झूठा दावा करने वाले दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके साथ पहले से गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी (एएसआई) सहित कुल 10 आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है, जहां दुख की घड़ी में अंधविश्वास ने एक निर्दोष महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित कराया। मामला 8 नवंबर 2025 को शुरू हुआ, जब रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की पत्नी सुनीता भगत की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सुनीता अपने पैतृक गांव भिंजपुर आई हुई थीं। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन उन्हें शक था कि किसी की बुरी नजर या टोने-टोटके से मौत हुई है। इस शक में उन्होंने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एक बैगा कृपा चौहान से संपर्क किया। कृपा चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र से सुनीता को जिंदा करने का दावा किया और इसके बदले परिजनों से 60 हजार की मांग की जिसपर परिजनों से उसे 11 हजार रुपये दिए। बैगाओं ने गांव पहुंचकर मृतका की कब्र के पास तंत्र-मंत्र किया और और अधिक पैसे की मांग की। जब परिजनों ने कहा कि सुनीता को जिंदा करने के बाद ही बाकी रकम देंगे, तो बैगाओं ने असफलता का ठीकरा गांव की ही एक महिला फौसी बाई (53 वर्ष) पर फोड़ दिया। उन्होंने फौसी बाई को टोनही बताकर कहा कि इसी की वजह से मंत्र काम नहीं कर रहा। इसके बाद एएसआई सहित परिजनों ने आक्रोश में फौसी बाई के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, गालियां दीं और बाल पकड़कर घसीटा। फौसी बाई ने 8 नवंबर को थाना दुलदुला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सहित मृतका के परिजनों और दो बैगाओं कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 व 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया। हालांकि, दो बैगा – रत्थू राम चौहान (53 वर्ष) और विरनची महतो (63 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ – घटना के बाद से फरार थे। जशपुर पुलिस की टीम ने मुखबिर और तकनीकी जानकारी के आधार पर उन्हें उनके गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली बंदर की हड्डी भी जब्त की है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 19, 2025 06:17:520
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 19, 2025 06:17:280
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 19, 2025 06:17:180
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 19, 2025 06:17:080
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 19, 2025 06:16:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:360
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:230
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:090
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 19, 2025 06:15:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 19, 2025 06:10:410
Report