Back
नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण, 37 लाख इनाम के बाद पुनर्वास शुरू
HSHEMANT SANCHETI
Dec 17, 2025 12:34:05
Narayanpur, Chhattisgarh
नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माड़ बचाव अभियान और “पूना मार्गेम – आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक” अभियान से प्रभावित होकर 5 महिला नक्सलियों सहित कुल 11 माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में माड़ डिविजनल कमेटी की एसजेडसी रनीता के दो गार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा एमएमसी जोन, उत्तर बस्तर डिविजनल कमेटी और कंपनी नंबर–1 से जुड़े नक्सलियों ने भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह आत्मसमर्पण जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि “पूना मार्गेम – आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक” अभियान का मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत कर सकें। इस अवसर पर प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने नक्सल संगठन के भीतर भय, हिंसा और कठिन परिस्थितियों की जानकारी साझा करते हुए सरकार और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियानों पर भरोसा जताया। नारायणपुर पुलिस की यह सफलता माड़ क्षेत्र में लगातार चल रहे माड़ बचाव अभियान और संवेदनशील पुलिसिंग का परिणाम मानी जा रही है। इससे न केवल नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowDec 17, 2025 14:21:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowDec 17, 2025 14:21:13Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले के SBI बैंक अमरपाटन से पिता जी के खाते से पैसे निकाल कर ऑटो से जा रही महिला का झोला काट कर 30 हजार रुपए की चोरी हुई. ऑटो में बैठी महिला के बगल में बैठी दो महिलाओं ने घटना को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ग्राम धौरहरा निवासी दीपा तिवारी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी.
0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 17, 2025 14:20:540
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 17, 2025 14:20:390
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 17, 2025 14:20:070
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 17, 2025 14:19:400
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 17, 2025 14:19:150
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 17, 2025 14:18:550
Report
RSRavikant Sahu
FollowDec 17, 2025 14:18:330
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 17, 2025 14:18:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 17, 2025 14:17:540
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 17, 2025 14:17:390
Report
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowDec 17, 2025 14:17:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 17, 2025 14:16:450
Report