Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahendragarh123029

प्रदूषण बढ़ने पर विभाग ने प्लास्टिक प्रतिबन्ध के साथ FIR का कड़ा कदम उठाया

HHHarvinder Harvinder
Dec 21, 2025 07:49:24
Mahendragarh, Haryana
एनसीआर समेत पूरे क्षेत्र में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए प्रदूषण विभाग सख्त मोड में आ गया है। अब वन टाइम यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन थैली और फाइबर से बने सभी उत्पादों के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों को अब केवल नोटिस नहीं, बल्कि सीधे एफआईआर का सामना करना पड़ेगा। नारनौल से प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने स्टोन क्रेशर, कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्रियों और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर AQI खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है। प्रदूषण विभाग ने धूल नियंत्रण, पानी का छिड़काव, ग्रीन बेल्ट विकसित करने और निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया है। निर्देशों की अनदेखी करने वाली इकाइयों के खिलाफ अब बिना नोटिस दिए सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों, व्यापारियों और संस्थाओं को चेताया है कि यदि प्रतिबंधित प्लास्टिक या फाइबर उत्पादों का उपयोग करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और प्रदूषण नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAANOOP AWASTHI
Dec 21, 2025 09:34:05
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में पुत्र के द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार में की यहा घटना है, जोगो गावड़े आए दिन शराब पीकर घर के अन्य सदस्यों से मारपीट और गाली गलौज करता था, शनिवार को शराब पीने को लेकर पिता जोगो गावड़े और बेटे असलू गावड़े के बीच विवाद हो गया, इस दौरान पुत्र ने लकड़ी के डंडे से पिता के सर पर जोरदार प्रहार कर दिया, गंभीर हालत में जोगो गावड़े को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार को जोगो गावड़े की मौत हो गई, फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र असलू गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिता को मारने की बात कबूल कर ली है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Dec 21, 2025 09:33:36
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Dec 21, 2025 09:33:21
Chatra, Jharkhand:BREAKING CHATRA चतरा : चतरा में बिजली पोल के नीचे दब जाने से एक 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, मां की हालत गंभीर। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत के असनाही गांव की है। बताया जाता है कि एक ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पीपल के पेड़ की टहनी को कटवाया जा रहा था। इसी दौरान कटी टहनी बिजली के तार पर गिरा। इस घटना में बिजली का पोल उखड़कर जमीन पर जा गिरा। ऐसे में उक्त स्थल पर मौजूद मां बेटा उसके नीचे दब गए। जिससे 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे शेरघाटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजन ठेकेदार से मुवावजे की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि पेड़ बिना वन विभाग से NOC लिए कटाया जा रहा था।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Dec 21, 2025 09:32:43
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Dec 21, 2025 09:32:28
Patna, Bihar:जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की राजनीति अन्य नेताओं से अलग मानी जाती है वह घिसी पिटी राजनीति करने से बचते हैं और उनके एक्शन में हमेशा कुछ नयापन देखने को मिलता है. ऐसे में पीके का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलना कोई सामान्य घटना नहीं मानी जा रही है. हालांकि इस मुलाकात को लेकर अबतक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है पूर्व विधायक और कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने कहा ऐसा है कि चुनाव में कौन हारा, कौन जीता, कैसे हराया गया... ये सबको पता है। चुनाव आयोग हो, स्टेट गवर्नमेंट हो, सेंट्रल गवर्नमेंट हो, सबने मिल के इस इलेक्शन को हाईजैक किया है, ये तो सब कोई जानते हैं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। देखिए ऐसा है, कोई भी व्यक्ति हो, अगर वो महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं, राहुल गांधी को मानने वाले लोग हैं, अंबेडकर साहब के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं, तो वो आएं। हम तो सबसे अपील करेंगे। कांग्रेस पार्टी में जो लोग महात्मा गांधी, राहुल गांधी को मानने को तैयार हैं, वो लोग कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करें और इस अहंकारी सरकार... जो कि गोडसे के रास्ते पे चलने वाली सरकार है, इसको... इससे लड़ने के लिए सबको साथ आना चाहिए。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 21, 2025 09:23:30
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— अरावली बचाओ,जीवन बचाओं की तख्तियां लिए पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने आज खाचरियावास हाउस से अम्बेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकाला. बाबा साहेब प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनकी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह पर बैठे. इस दौरान खाचरियावास ने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड को पर हमला करते हुए बोला कि राठौड साहब कैसे भूल रहे कि राठौडों ने अरावली बचाने,प्रकृति बचाने के लिए अपनी जान दी है. इस पैदल मार्च में सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज,पूर्व विधायक गंगा देवी,मालवीय नगर कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा,विधायक रफीक खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत आमजन शामिल होकर अरावली बचाने के लिए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन व सत्याग्रह करेंगे. इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व कांग्रेस नेताओं से खास बात की
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Dec 21, 2025 09:23:20
Bikaner, Rajasthan:किशन सोनी का राम मंदिर से जुड़ा अद्भुत न्यूज़ पेपर संग्रह,1980 से अब तक अयोध्या और राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी सैकड़ों पेपर कटिंग, दंगों, बाबरी विध्वंश, कोर्ट फैसलों से लेकर मंदिर निर्माण तक की हर घटना कलेक्शन में शामिल, किशन सोनी ने कहा-राम मंदिर 150 करोड़ भारतीयों की आस्था और जीवन का आधार, अब इस ऐतिहासिक संग्रह को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगते है विशेष प्रदर्शनी भी. आज एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे है जो सभी भारतीय को देखनी चाहिए क्यूंकि यह कहानी है उस जुनून की, जो काग़ज़ के पन्नों से निकलकर इतिहास की जीवंत गवाही बन गया किशन सोनी का अद्भुत न्यूज़ पेपर संग्रहण आज केवल एक निजी कलेक्शन नहीं,बल्कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हर उतार चढ़ाव का प्रामाणिक दस्तावेज़ बन चुका है अयोध्या में आज भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है लेकिन उस मंदिर तक पहुंचने की यात्रा की एक एक कहानी,एक एक संघर्ष और एक निर्णय को अगर कहीं करीब से देखना हो तो वह सोनी के इस संग्रह में साफ झलकता है. किशन सोनी ने वर्ष 1980 से अयोध्या और भगवान राम से जुड़ी अख़बारों की कतरनों को सहेजना शुरू किया था उस दौर में यह सिर्फ एक शौक था लेकिन समय के साथ यह शौक जुनून और फिर मिशन में बदल गया राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दंगे, राजनीतिक बयान, साधु संतों के आह्वान, कारसेवा, बाबरी विध्वंश और उसके बाद चली लंबी कानूनी प्रक्रिया हर बड़ी घटना की अख़बारी गवाही आज भी उनके संग्रह में सुरक्षित है सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लेकर मंदिर निर्माण की शुरुआत और उसके पूर्ण होने तक, हर पड़ाव को यह कलेक्शन बेहद विस्तार से बयान करता है. किशन सोनी बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही अख़बारों को सहेजने का शौक था लेकिन राम मंदिर से जुड़ी घटनाओं ने इस शौक को एक उद्देश्य दे दिया उनके शब्दों में यह मंदिर सिर्फ ईंट और पत्थर से बना ढांचा नहीं है बल्कि देश के लगभग 150 करोड़ भारतीयों की आस्था विश्वास और सांस्कृतिक पहचान का आधार है यही सोच उन्हें दशकों तक लगातार इस संग्रह को सहेजने की प्रेरणा देती रही. अब जब अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है तो किशन सोनी का यह ऐतिहासिक कलेक्शन भी एक नई भूमिका की ओर बढ़ रहा है इस संग्रह को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सोनी विशेष प्रदर्शनी भी लगाते है ताकि देश की नई पीढ़ी भी राम मंदिर आंदोलन की पूरी यात्रा को एक ही स्थान पर देख और समझ सके यह प्रदर्शनी न सिर्फ इतिहास से रूबरू कराएगी बल्कि उस संघर्ष, आस्था और धैर्य की कहानी भी सुनाएगी, जिसने आखिरकार राम मंदिर के सपने को साकार किया.
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Dec 21, 2025 09:23:00
Jaipur, Rajasthan:डॉ. संदीप बख्शी को CEO इनसाइट्स ने भारत के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी चांसलर के रूप में किया सम्मानित 'नेतृत्व का अर्थ केवल पद नहीं, बल्कि उदाहरण और सहभागिता के माध्यम से सभी को साथ लेकर चलने की प्रक्रिया है डॉ. संदीप बख्शी भारत, 22 दिसंबर 2025: भारत की सबसे विश्वसनीय नेतृत्व पत्रिकाओं में से एक सीईओ इनसाइट्स ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी को 'यूनिवर्सिटीज के चांसलर्स 2025 श्रेणी में सम्मानित किया है। यह सम्मान देश के उन उत्कृष्ट व्यक्तित्व को को प्रदान किया जाता है, जो दूरदर्शी नेतृत्व और प्रगतिशील शैक्षणिक पहलों के माध्यम से भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन, पोषण और प्रेरणा देते हैं। सम्मान की घोषणा करते हुए सीईओ इनसाइट्स की मैनेजिंग एडिटर रचिता शर्मा ने कहा, इस गतिशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी एक विशिष्ट व्यक्तित्व के रूप में उभरे हैं, जिनका नेतृत्व बौद्धिक दूरदर्शिता, करुणा और उद्देश्यबोध का संतुलित समन्वय Present करता है। अपने संपादकीय में उन्होंने उल्लेख किया कि डॉ. बख्शी की शिक्षा यात्रा की शुरुआत सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स से हुई, जिसकी स्थापना उनकी माता ने की थी, जो समग्र शिक्षा की अग्रदूत रही हैं। एकल संस्था के रूप में शुरू हुई यह पहल समय के साथ एक व्यापक शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तित हो गई। डॉ. बख्शी के मार्गदर्शन में यह विरासत आगे बढ़ते हुए जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित हुई, जिसे आज ईमानदारी, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की मजबूत नींव पर आधारित राजस्थान के अग्रणी मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर डॉ. बख्शी ने निरंतर नई सीमाएँ स्थापित की है. उनके नेतृत्व में दूरदर्शी शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई तथा जेएनयू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर और जेएनयू हॉस्पिटल की स्थापना की गई, जिन्होंने शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के बीच की दूरी को प्रभावी रूप से स्थापित किया है. है. उनके नेतृत्व ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी की पहुँच को देश की सीमाओं से परे भी विस्तारित किया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, RAK कैंपस (यूएई) की स्थापना अंतरराष्ट्रीयकरण और अंतर-सांस्कृतिक शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है. उनकी दूरदृष्टि उनकी विशिष्ट कार्यशैली से और भी सशक्त होती है. जिसमें हर समस्या को उसके सर्वोत्तम समाधान तक पहुँचाने की गहरी इच्छा और उसे एक संभावित अवसर में बदलने की क्षमता स्पष्ट दिखाई देती है. की क्षमता खष्ट दिखाई देती यूनिवर्सिटी के भविष्य दृष्टिकोण पर बात करते हुए डॉ. बख्शी ने कहा, "जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में हमारा लक्ष्य एक ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित होना है, जो इनोवेशन, गुणवत्ता और सामाजिक प्रभाव के लिए विशिष्ट पहचान रखता हो। हम वैश्विक सहयोग को सशक्त करने, इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को प्रोत्साहित करने तथा ऐसे रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वास्तविक दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। भावी नेतृत्वकर्ताओं से मैं दृष्टि, सत्यनिष्ठा और निरंतरता की शक्ति को समझने का आग्रह करता हूँ। शिक्षा में नेतृत्व के लिए इनोवेशन, संवेदनशीलता और परिवर्तन को प्रेरित करने का साहस आवश्यक है, जिससे भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं का निर्माण किया जा सके"
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Dec 21, 2025 09:22:39
Chinsurah, West Bengal:নরেন্দ্র মোদির গন্তব্য বাংলা হতে পারেনা,সেটা গতকাল ঈশ্বরও বুঝিয়ে দিয়েছেন।এত মিথ্যা কথা বলেছে যে আবহাওয়াও ওর সঙ্গে বিশ্বাসঘাতকতা করেছে,বললেন তৃনমূল সাংসদ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায়。 গতকাল নদীয়ার তাহের পুরে সভা ছিলো প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির।খারাপ আবহাওয়ার কারনে সেখানে তার চপার যেতে পারেনি।শেষে ফোনেই বক্তৃতা দিয়েছেন বিজেপি সমর্থকদের উদ্দেশ্যে।এবং পশ্চিমবঙ্গের তৃনমূল সরকারকে নিশানা করেছেন স্বভাবসিদ্ধ ভঙ্গিতে。 সেই প্রসঙ্গে আজ শ্রীরামপুর তৃনমূল সাংসদ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায় বলেছেন,প্রধানমন্ত্রীর ডেস্টিনেশন পশ্চিমবঙ্গ হবে না সেটা ঈশ্বর বুঝিয়ে দিয়েছেন।উনি জঙ্গল রাজ এসব অনেক কথা আগেও বলেছেন।যতবার বলেছে বাংলার মানুষ যোগ্য জবাব দিয়েছে।যে মানুষটা বাংলা বাঙালিকে অপমান করে বাংলা কে বঞ্চিত করে সে আবার বাংলার উন্নয়ন কি করে করবে।একশ দিনের কাজ বাংলার মানুষের জন্য ছিল।এই কাজ দেননি কেন? হাইকোর্ট সুপ্রিম কোর্ট বলার পরেও দিচ্ছে না।বাংলারের মানুষকে বঞ্চিত করব সব সময় এই ধরনের মানসিকতা কখনোই বাংলার মানুষ মেনে নেবে না।বাঙালিকে সহ্য করতে পারেনা।ওমা প্রমাণ করেছে।রবীন্দ্রনাথ থেকে রামমোহন বিদ্যাসাগর থেকে ऋषি বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায় সবাইকে অপমান করেছে বিজেপি。 যেভাবে বাংলা ও বাঙালি কে অপমান করেছে তার যোগ্য জবাব দেবে ২০২৬ এ। মতুয়াদের নিয়ে যে আশ্বাস দিয়েছিল সেসব কিছুই করতে পারেনি।বিজেপির একটা মন্ত্রী আছে শান্তনু ঠাকুর।বলছে নাগরিকত্ব দিয়ে দেব।এটা হয় নাকি।নাগরিকত্ব আইনের একটা পদ্ধতি আছে সরকারি নিয়ম আছে।ভিড় করে করে টাকা তুলছে আর এমন একটা কাগজ দিচ্ছে যে কাগজটা ধর্তব্যের মধ্যেই রাখা যাবে না।মতুয়াদের ভোট আবেগ নিয়ে ২০২৪ পর্যন্ত জিতেছে এবার মতুয়ারা বুঝে গেছে নরেন্দ্র মোদি তাদের জন্য কিছু করবে না।যা করবে সেটা মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top