Back
पंचकूला: शातिर बदमाश रोहित उर्फ विनोदी गिरफ्तार, 4 चोरी की घटनाओं का खुलासा
DRDivya Rani
Dec 18, 2025 14:54:35
Panchkula, Haryana
पंचकूला शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने एक शातिर अपराधी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने न केवल सूने बंद घरों को निशाना बनाया, बल्कि शहर में स्नैचिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था।
मामले का खुलासा करते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि सेक्टर-17 के एक निवासी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 अगस्त को जब वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, तो पीछे से चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर गहने साफ कर दिए। इस संबंध में सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने 17 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ विनोदी को बुढ़नपुर से काबू किया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी दी कि पकड़ा गया आरोपी रोहित एक आदतन अपराधी है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह इस वारदात के अलावा भी पंचकूला के 4 अलग-अलग घरों में चोरी और एक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी पहले रैकी करता था फिर उस घर को निशाना बनाता था जो उसे बंद मिलता था। आरोपी को पकड़ने के लिए 2 विशेष टीम तलाश कर रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए गए गहनों और नकदी की बरामदगी के साथ-साथ यह भी जांच करेगी कि इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।
इस कार्रवाई पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी), शिवास कविराज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा: पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस गिरफ्तारी से न केवल कई अनसुलझे मामलों की गुत्थी सुलझी है, बल्कि इससे अपराधियों में एक कड़ा संदेश भी जाएगा। हम शहर के सुरक्षा तंत्र को और मजबूत कर रहे हैं ताकि जनता निडर होकर रह सके। हमारी टीमें रात-दिन गश्त और निगरानी बढ़ा रही हैं, और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowDec 18, 2025 16:48:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 16:48:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 16:48:200
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 18, 2025 16:48:040
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 18, 2025 16:47:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 16:47:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 18, 2025 16:46:560
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 18, 2025 16:46:390
Report
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 18, 2025 16:31:440
Report
ABATISH BHOIR
FollowDec 18, 2025 16:31:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 18, 2025 16:30:250
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 18, 2025 16:30:140
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 18, 2025 16:18:140
Report