Back
यमुनानगर ब्लाइंड मर्डर: लिव-इन रिलेशनशिप के चलते आरोपी बिलाल गिरफ्तार
KSKULWANT SINGH
Dec 17, 2025 08:35:08
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर (सिर कटी हुई लाश) चुनौती बन गया था आज डीएसपी रजत गुलिया बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के एरिया में, मुख्य सड़क जो هنا से पोंटा साहिब की ओर जाती है, उससे लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी—युवती का सिर धड़ से अलग था और शरीर पर सिर्फ ऊपरी अंतर्वस्त्र के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। प्रथम दृष्टया ही यह स्पष्ट हो गया था कि यह एक जघन्य, गंभीर और अत्यंत संवेदनशील हत्या का मामला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसकी अगुवाई डीएसपी रजत गुलिया कर रहे थे। इस टीम में CIa की दोनों टीमें, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य अनुभवी अधिकारी शामिल किए गए। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान स्थापित करना थी। इसके लिए हरियाणा के सभी जिलों के थानों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से लगातार संपर्क किया गया, ताकि कहीं से भी युवती की गुमशुदगी की कोई सूचना मिल सके। व्यापक प्रयासों और प्रचार के बावजूद मृतका की पहचान स्थापित नहीं हो सकी। हालाँकि, पहचान न होने के बावजूद पुलिस ने तकनीकी जांच के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करते हुए मामले की गहराई से जांच जारी रखी। टीम ने दिन-रात अथक मेहनत की और बॉडी मिलने के छह दिनों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान फुरकान उर्फ बिलाल, पुत्र फुरकान, निवासी टिडोली गांव, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका भी सहारनपुर के पास के एक गांव की रहने वाली थी और दोनों पिछले लगभग दो वर्षों से सहारनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी की शादी तय हो चुकी थी और अब आरोपी की शादी होने वाली थी, और युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। उसे डर था कि युवती उसके परिवार को सच्चाई बता देगी, जिससे उसकी शादी टूट सकती। फिलहाल पुलिस ने जांच को आगे बढ़ते हुए अब यमुनानगर जिले के लाल ढांग क्षेत्र से आरोपी की निशान देही पर युवती के सर को भी बरामद कर लिया है और अब पुलिस वारदात में प्रयोग हुई गाड़ी को भी बरामद करेगी इसलिए पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। Last वीओ अपराध शाखा 2 इंचार्ज ने जानकारी दी कि रिमांड के दौरान आरोपी बिलाल से वारदात में प्रयुक्त चक्कू कलेसर के जंगलों से बरामद किया गया। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद किया गया है। इसके अगले मृतक महिला की आईडी बिलाल से बरामद की गई। मृतक महिला के सिर का उसके परिवार ने संस्कार कर दिया है। इंचार्ज ने बताया कि महिला के परिजनों का डीएनए के लिए सैंपल ले लिया गया है। अभी जांच जारी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGManoj Goswami
FollowDec 17, 2025 10:32:480
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 17, 2025 10:32:170
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 17, 2025 10:31:370
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 17, 2025 10:31:18Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक मशरूम फार्म में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowDec 17, 2025 10:31:050
Report
0
Report
MSManish Shanker
FollowDec 17, 2025 10:30:48Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali AGTF ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਲਾਲੜੂ ਵਿਖੇ ਰਾਣਾ ਬਲਾਚੌਰੀਆ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਨ ਵਾਲੇ ਅਦਿਤਿਆ ਕਪੂਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ। ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ。
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 17, 2025 10:30:140
Report
1
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 10:25:220
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 17, 2025 10:24:370
Report
RMRam Mehta
FollowDec 17, 2025 10:24:090
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 17, 2025 10:23:310
Report
0
Report