Back
धनबाद में मानव कंकाल मिलने के बाद फोरेंसिक जांच जारी
NMNitesh Mishra
Dec 16, 2025 03:48:58
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर में शव देखे जाने की चर्चा क्षेत्र में फैली हुई थी। इसी सूचना के आधार पर तोपचांची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। रविवार को पुलिस ने तोपचांची झील के आसपास के जंगली क्षेत्रों में छानबीन की, लेकिन वहां से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी इलाकों में कंकाल मिला। कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स तथा चाबी भी बरामद हुई है। पुलिस ने कंकाल समेत सभी सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है। कंकाल की पहचान फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजित भारती ने बताया कि सर्च के दौरान एक मानव खोपड़ी और जबड़ा मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowDec 16, 2025 12:07:590
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 16, 2025 12:07:390
Report
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 12:07:150
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowDec 16, 2025 12:06:590
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 16, 2025 12:06:200
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 16, 2025 12:05:380
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 16, 2025 12:05:130
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 16, 2025 12:04:550
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 16, 2025 12:04:280
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 12:04:070
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 16, 2025 12:03:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 16, 2025 12:03:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 16, 2025 12:02:580
Report