Back
धनबाद के टुंडी में पांच हाथियों के झुंड ने घर-घर किया भारी उत्पात
NMNitesh Mishra
Dec 19, 2025 08:16:40
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात पांच जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल बताया जा रहा है। हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश किया। देर रात डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार, हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के एक घर को तोड़ दिया। घर में रखी धान की फसल को हाथियों ने खा लिया और शेष अनाज को इधर-उधर बिखेर दिया। इसके बाद हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। उस समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। घटना के समय घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ते हुए चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया। हाथियों के उत्पात से इलाके में दहशत का माहौल है। वही शुक्रवार सुबह भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग एवं प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 19, 2025 10:00:460
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 19, 2025 10:00:340
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 19, 2025 09:50:510
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowDec 19, 2025 09:50:060
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 19, 2025 09:49:260
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 19, 2025 09:49:030
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 19, 2025 09:48:480
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 19, 2025 09:48:290
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 19, 2025 09:48:180
Report