Back
झारखंड पर्यटन मंत्री ने धनबाद में भटिंडा फॉल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया
NMNitesh Mishra
Dec 21, 2025 11:37:02
Dhanbad, Jharkhand
झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू रविवार को धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में “वंडर ब्लूम एंड एडवेंचर पार्क” का उद्घाटन किया। इसके साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ भटिंडा फॉल पहुंच वहां की वस्तुस्थिति को जाना और जल्द हीं भटिंडा फॉल को राज्य के पर्यटन सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया। मंत्री सुदिव कुमार सोनू ने कहा कि भटिंडा फॉल को मैं व्यक्तिगत तौर पर अपनी आंखों से देखना चाहता था कि यहां किन सुविधाओं की कमी है, जिसे मैंने देखा भी और समझा भी, इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता भी हुई है, जल्द ही यहां सुखद परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बिरसा मुंडा पार्क में एवियारी और फलवार पार्क का उद्घाटन हुआ है। एवियारी एक नई चीज है धनबाद के लिए जो यहां के लोगों को काफी पसंद आएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धनबाद के तोपचांची में पर्यटन को लेकर एक बड़ा प्रोजेक्ट आने जा रहा है, जो प्रक्रिया के अंतिम स्टेज में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसको लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदन में बात रखा था, इसी संदर्भ में आज झारखंड के पर्यटन मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, मौके पर मौजूद विधायक राज सिन्हा ने पर्यटन मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कई बार विधानसभा में उन्होंने इस क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर बाते रखी थी, इसी को लेकर आज झारखंड के पर्यटन मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्री ने यहां के सड़को को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है, साथ ही भटिंडा फॉल जो अभी पर्यटन की सूची में डी ग्रेड में शामिल है, उसे सी ग्रेड की सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र को विकसित करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही यहां स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों को पर्यटन मित्र के रूप में जोड़ने का भी आश्वासन दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowDec 21, 2025 13:05:170
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 21, 2025 13:05:060
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 21, 2025 13:04:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 21, 2025 13:04:150
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 21, 2025 13:03:530
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 21, 2025 13:03:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 21, 2025 13:03:230
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 21, 2025 13:03:130
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 21, 2025 13:02:560
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 21, 2025 13:02:360
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 21, 2025 13:02:230
Report
1
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 21, 2025 13:01:210
Report
0
Report