Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107
पाकुड़ में फर्जी चालान से लाखों राजस्व नुकसान, स्टोन चिप्स माफिया के खिलाफ प्राथमिकी
SPSohan Pramanik
Dec 19, 2025 02:30:38
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ में स्टोन चिप्स के फर्जी चालान के बड़ा खुलासा हुआ है... लाखों रूपये की राजस्व का नुकशान हुआ होगा... पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना में स्टोन चिप्स के फर्जी चालान के जरिये परिवहन करने के मामले में कई लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है... मुफ्फसील थाना क्षेत्र के बेलपोखर गांव निवासी सिंटू शेख, जानकीनगर निवासी अरशद शेख, महबूब आलम और बाकी शेख पर यह मामला दर्ज किया गया है... साथ ही हाईवा के मालिक और चालक पर भी केस दर्ज किया गया है... इस तरह चारों के अलावा हाईवा के मालिक और चालक सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है... खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराई है... वही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है... इस कार्रवाई से फर्जी चालान का इस्तेमाल करने वाले माफियाओं में हड़कम मच गया है... लेकिन एक बड़ा सवाल है कि आखिर यह फर्जी चालान का धंधा कब से चल रहा है और सरकार को लाखों रूपये की राजस्व का नुकसान हुआ होगा... यह भी गहन जाँच का विषय है... खान निरीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते 16 दिसंबर 2025 को पाकुड़ धुलियान मुख्य सड़क पर मुफ्फसिल थाना गेट के सामने एक ओवरलोड स्टोन चिप्स लदे हाइवा को जांच के लिए रोका गया था... चालक ने अपना नाम चांदपुर निवासी परवेज मुशर्रफ बताया और चालान संख्या 112240390/376 प्रस्तुत किया... चालान संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन WB93B/5990 को जब्त कर लिया गया... प्रारंभिक जांच में चालान फर्जी पाया गया... इसके बाद ऑनलाइन जिम्स पोर्टल पर चालान की जांच की गई, तो पता चला कि यह पोर्टल से जारी नहीं किया गया था... फर्जी चालान में डीलर का नाम विष्णु सरकार स्टोन मौजा कालिदासपुर और क्रेता का नाम गणेशाराम डोकनिया झंझारपुर मधुबनी दर्शाया गया था... हालांकिए जिम्स पोर्टल पर ऐसा कोई डीलर पंजीकृत नहीं है, जिससे चालान के फर्जी होने की पुष्टि हुई... शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार के फर्जी चालान निकालने का कार्य संगठित माफिया द्वारा किया जा रहा है... स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि बेलपोखर के सिंटू शेख, जानकी नगर के अरशद शेख, महबूब आलम और बाकी शेख ऐसे अन्य फर्जी कार्य करते हैं... जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है... वही चारों के अलावा हाईवा के मालिक और चालक पर मामला दर्ज किया गया है... शिकायत के बाद थाना में कांड संख्या 263/25 दर्ज किया गया है... पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है... गहराई से जांच होने पर कई सफेद पोस लोग इसके जद में आ सकते हैं... जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया की फर्जी चालान मामले में कई लोगो पर मामला दर्ज हुआ है...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Dec 19, 2025 16:06:03
Puri, Odisha:ପୁରୀ ରେ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଅଫିସ ଘେରାଉ କଲା ଆଇନ ଜୀବ ସଂଘ ।ଟାଟା ପାୱାର ମନମାନି ବିରୋଧରେ ଏକାଠି ହେଲେ ଶତାଧିକ oକିଲ । ଟାଟା ପାୱାର ର ଅତିରିକ୍ତ ସୁରକ୍ଷା ଜମା କୁ oକିଲ ସଂଘ ର ଜୋରଦାର ବିରୋଧ ।ଅତିରିକ୍ତ ସୁରକ୍ଷା ଜମା ପ୍ରତ୍ୟାହାର ଦାବି ରେ ଧାରଣା, ହୋ ହାଲ୍ଲା ।ତିନି ଦଫା ଦାବି ନେଇ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ଅଫିସ ରେ ପ୍ରତିବାଦ କରିଛି ସଂଘ ।ଅତିରିକ୍ତ ସୁରକ୍ଷା ଜମା ବାବଦରେ ଟାଟା ପାୱାର ମାଗୁଥିବା ଅର୍ଥਰାଶି ନୋଟିସ୍ କୁ ପ୍ରତ୍ୟାହାର ଦାବି କରିଛି ସଂଘ ।ଦ୍ଵିତୀୟରେ ଇଲେକ୍ଟ୍ରିକାଲ ଇନ୍ସପେକ୍ଟର ଅଫିସ ଖୋଲି ନିରନ୍ତର ଭାବରେ ସେବା ଯୋଗାଇବାକୁ ଦାବି ରଖିଛି ସଂଘଂ ।ତୃତୀୟ ରେ ପ୍ରଚଳିତ ସ୍ମାର୍ଟ ମିଟର କୁ ପ୍ରତ୍ୟାହାର ଦାବି ମଧ୍ୟ କରିଛି ସଂଘ ।ସେହିପରି OERC ର 57 ଧାରାରେ ଗ୍ରାହକଙ୍କୁ ସୁଧ ଦେବାକୁ ମଧ୍ୟ ଦାବି କରିଛି ଆଇନଜୀବୀ ସଂଙ୍ଘ ।ତେବେ ଦାବି ପତ୍ର ଗ୍ରହଣ କରିବା ସହ ଆଲୋଚନା କୁଡାକିବା ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତାବ ପରେ ପ୍ରତିବାଦ ରୁ ଓହରି ଛନ୍ତି ଆଇନ ଜୀବି
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Dec 19, 2025 16:05:42
Jaipur, Rajasthan:हाइकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील शांतनु पारीक की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय सहित अन्य विवि और कॉलेजों में तुरंत छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में निर्देश देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन इसे शिक्षा के मौलिक अधिकार से ऊपर नहीं रखा जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक स्पष्ट और तर्कसंगत नीति बनाई जानी चाहिए। अदालत ने निर्वाचन आयोग को कहा है कि वह अपने चुनाव को लेकर पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था रखें और यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान शैक्षणिक कामकाज प्रभावित नहीं हो। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश जय राव व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अदालत ने कहा कि फिलहाल मौजूदा शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के अंतिम चरण में है और ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव के लिए अदालत कोई निर्देश जारी नहीं करना चाहता। अदालत ने कहा कि 19 जनवरी, 2026 को सभी विवि और कॉलेजों सहित अन्य संबंधित लोगों की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में भविष्य के छात्रसंघ चुनावों के लिए व्यापक दिशा निर्देश तैयार किए जाए। वहीं यदि चुनाव नहीं कराने के संबंध में निर्णय लिया जाता है तो उसके लिए ठोस और तार्किक कारण बताए जाने चाहिए। अदालत ने राज्य सरकार व यूनिवर्सिटी को कहा है कि वे चुनावों के सही तरीके से संचालन के लिए एक छात्रसंघ चुनाव बोर्ड या समिति गठित करे, जो इन चुनावों के लिए जवाबदेह हो। अदालत ने कहा कि चुनाव कैलेंडर हर शैक्षणिक वर्ष के मार्च महीने में जारी किया जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में कोई व्यवधान नहीं हो। चुनाव कैलेंडर, एक बार जारी होने के बाद उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। अदालत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा देना और शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखना है। ऐसे में हर गतिविधि उसके अनुरूप होनी चाहिए。 जयपुर।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Dec 19, 2025 16:05:25
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के नबीनगर स्थित एनटीपीसी की बिजली परियोजना नबीनगर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के कूलिंग टावर में अचानक आग लग गई।आगलगी की यह घटना उस वक्त हुई जब टावर के मेंटेनेंस का काम चल रहा था।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग के लगने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि,पावर प्लांट की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है और न ही किसी तरह की नुकसान की बात बताई जा रही है।आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन एक्टिव हुआ और दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया तब जाकर प्रबंधन ने राहत की सांस ली।वहीं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आग लगने की वजहों की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Dec 19, 2025 16:05:09
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक पिकअप वाहन पलटने से 9 लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर बांदा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं और मुंडन करवाने के लिए देवी मंदिर जा रहे थे। पिकअप में सवार होकर तब बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसा हो गया। घटना का थाना क्षेत्र कमासिन राजपुर मार्ग की है, जहां छुट्टन वर्मा नाम का व्यक्ति अपने बच्चों का मुंडन करने के लिए परिवार के साथ एक पिकअप में सवार होकर बाकल गांव स्थित जोगनी माता मंदिर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप के सामने एक तेज रफ्तार बाइक आ गई, जिसमें बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गया, जिससे पिकअप में सवार 14 लोग खाई में जा गिरे। देखते-देखते चीख पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इनमें 9 लोग घायल हो गए, चार गंभीर। चारों गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा भेज दिया गया है, वहीं अन्य 5 का प्राथमिक उपचार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बाइट- गिरजा घायल महिला; बाइट- चिकित्सक सीएचसी इंचार्ज।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Dec 19, 2025 16:02:44
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 19, 2025 16:01:56
Munger, Bihar:लकड़ी तस्करी रोकने गई वन टीम पर पथराव। चार वनकर्मी घायल, विभागीय वाहन क्षतिग्रस्त मुंगेर : जंगल से कीमती लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। मानगढ़–सिंधिया पथ पर चिमनी भट्ठा के पास शुक्रवार को टमटम चालकों ने वनकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए, जबकि विभागीय वाहन के आगे और पीछे का शीशा टूट गया।रेंजर जंग बहादुर राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मानगढ़–सिंधिया पथ पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान अवैध लकड़ी लदे आठ टमटम को रोका गया। कार्रवाई होते देख दो टमटम चालक वाहन समेत फरार हो गए, जबकि छह चालक टमटम छोड़कर भाग निकले। जब वनकर्मी जब्त टमटम लेकर वापस लौट रहे थे, तभी फरार चालक और उनके साथियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में वन सिपाही विवेक कुमार का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अभिषेक कुमार, राकेश कुमार और आदेश कुमार को आंशिक चोटें आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और टमटम को जब्त कर लिया गया है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 19, 2025 16:00:30
Tehran, Tehran Province:ସ୍ଲୋଗ - ଧାନଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ। ଆଙ୍କର୍ - ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋହନା ବ୍ଲକ ଚାନ୍ଦିପୁଟ_Pାଞ୍ଚାୟତ କାଳିଆପଟା ଗ୍ରାମ ରେ ଥିବା ଧାନ ଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି l ଚାଷୀ ତ୍ରିନାଥ ଦଳାଇ ଏବଂ ତାଙ୍କ ଭାଇ ମହେଶ୍ଵର ଦଳାଇଙ୍କ ଖଳା ରେ ଧାନ ରଖି ମୋହନା ଯାଇଥିଲେ।ହଠାତ୍ ଖବର ପାଇଲେ ତାଙ୍କ ଧାନ ରେ ନିଆଁ ଲାଗିଛି, ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ମୋହନା ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କୁ ଖବର ଦେବା ପରେ ଦମକଳ ବାହିନୀ ଆସି ନିଆଁ କୁ ଆୟତ କରିଛନ୍ତି। କିନ୍ତୁ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ରୂପେ ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇ ଯାଇଚି, ଚାଷୀଙ୍କ କହିବା ପ୍ରକାରେ ଚାରି ଏକର ଜମି ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି,ନିଆଁ କେଉଁ କାରଣରୁ ଲାଗିଲା ତାହା ଜଣା ପଡି ନାହି, ଏଣୁ ସେ ସରକାରଙ୍କୁ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି କିଛି କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦେଲେ ଗରିବ ପରିବାର ବଞ୍ଚି ପାରନ୍ତେ。
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:59:57
1
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:58:24
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 19, 2025 15:48:54
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पुपुनकी में दामोदर नदी किनारे अवैध बालू खनन लम्बे समय से चल रहा था जहाँ चास एसडीओ ने जब जांच की तो पता चला लम्बे समय से अवैध उत्खनन चल रहा था जिसको लेकर छापेमारी की गई और प्रशासन ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया वही बाकी भागने में सफल रहा। वही बड़ी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया था। बताते चले कि बोकारो जिले में चल रहे अवैध बालू की तस्करी को लेकर छापा मारा गया। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा की अध्यक्षता में चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दामोदर नदी के पुपुनकी घाट पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में लोड करते हुए तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके साथ ही पुपुनकी के समीप परती जमीन पर अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज भी बरामद किया गया। प्रशासन द्वारा तीनों ट्रैक्टरों एवं अवैध रूप से भंडारित बालू को विधिवत जब्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा। बताते चले कि खेतको से बड़ी संख्या में अवैध बालू की तस्करी भी धड़ल्ले से जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top